Haridwar
हरिद्वार पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) आज हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में राज्यपाल ने अखिल विश्व गायत्री परिवार और देव संस्कृति विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान केवल शैक्षणिक केंद्र नहीं, बल्कि आधुनिक गुरुकुल है, जहाँ शिक्षा को साधना माना जाता है।
हरिद्वार पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह
हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की यह तपोभूमि और माँ गंगा की गोद संकल्प, साधना और लोक कल्याण की ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अध्यात्म और आधुनिकता के अद्भुत समन्वय द्वारा समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में हुए शामिल
राज्यपाल ने कहा कि अखंड ज्योति केवल एक दीप नहीं है। यह अखंड भारत की भावना, धर्म-जागरण की चेतना और भारत के आध्यात्मिक तत्व का जीवंत प्रतीक है। इसकी ज्योति हमें सत्य, नैतिकता और एकता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हम बदलेंगे, युग बदलेगा यह केवल नारा नहीं, समाज को भीतर से परिवर्तित करने वाला प्रेरक मंत्र है।
उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार की सेवा-केन्द्रित कार्यशैली हरिद्वार और उत्तराखण्ड के लिए एक आदर्श मॉडल है। राज्यपाल ने कहा कि गायत्री परिवार ने समाज में नैतिक उन्नयन, सेवा और स्वच्छता की जो संस्कृति विकसित की है, वह राष्ट्र-निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्यपाल ने सभी स्वयंसेवकों की निष्ठा, अनुशासन और कार्य-भावना की विशेष सराहना की।
गुरु-शिष्य परंपरा में हैं भारतीय संस्कृति की जड़ें
समारोह के अध्यक्ष जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें गुरु-शिष्य परंपरा में हैं। गुरु कुम्हार है और शिष्य कुंभ। गुरु बाहर से थपकी और भीतर से सहारा देकर जीवन को आकार देता है। माता-पिता, गुरु और ईश्वर, ये सनातन संस्कृति की एक ही धारा हैं।
शताब्दी समारोह में डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि विश्व समुदाय के लिए शताब्दी वर्ष सौभाग्य की त्रिवेणी का अद्भुत संगम लेकर आया है। उन्होंने कहा कि वंदनीया माताजी समाज में नारी-जागरण और नारी-स्वाभिमान की प्रेरक शक्ति रहीं। माताजी ने नारी को परिवार और समाज की आधारशिला के रूप में देखा।
Haridwar
Haridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Haridwar News : एक साथ 9 शिक्षक बर्खास्त , न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
हरिद्वार के लक्सर शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक साथ लक्सर के 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई।
लक्सर के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी शिक्षकों के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसके आदेश आने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, इन शिक्षकों की नियुक्ति गलत तरीके से हुई थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।


उन्होंने बताया कि सेवा समाप्त किए गए शिक्षकों में पांच उर्दू शिक्षक और चार प्राइमरी शिक्षक शामिल हैं। इनमें से कई लोगों ने जम्मू से शिक्षा प्राप्त की थी और जिला हरिद्वार में आवेदन किया था। वर्तमान में ये सभी शिक्षा विभाग में कार्यरत थे।
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन शिक्षकों के स्नातकोत्तर स्तर पर अंक मानक स्तर से कम पाए गए, जिसके चलते उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
Roorkee
महाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Roorkee News :महाराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की घटना सामने आई है। जिसके बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
Table of Contents
तरबूज खाने से 4 की मौत के बाद एक्शन में खाद्य विभाग
महराष्ट्र से सामने आए मामले के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन एक्शन मोड में देखने को मिल रहा है। महराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड में खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की कृषि मंडी में तड़के छापेमारी कर फलों की जांच की गई।
रूड़की में मंडी पर ताबड़तोड़ छापेमारी
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंडी में तरबूज, खरबूजा, पपीता और केले की गहन जांच की। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों से फलों के सैंपल लेकर लैब परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच के दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल भी बरामद हुआ। जिसका इस्तेमाल फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में किया जा रहा था।

व्यापारियों को विभाग ने जारी किए नोटिस
छापेमारी में यह भी सामने आया कि कई व्यापारियों के पास फलों को पकाने से संबंधित वैध लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। ऐसे व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खाद्य विभाग ने आम लोगों से की अपील
खाद्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार में जरूरत से ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके हुए फल खरीदने से बचें। विभाग का कहना है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Uttarakhand
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने तुलसी चौक, रेलवे स्टेशन, अपर रोड और हरकी पैड़ी सहित कई क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ सुगमता, स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुझाव व फीडबैक भी लिया। मनसा देवी पैदल मार्ग, मंदिर परिसर, घाटों और प्रमुख पुलों के सौंदर्यीकरण व रखरखाव के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले को लेकर आंतरिक सड़कों, हेरिटेज मार्गों और अमृत स्नान मार्गों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
Cricket5 hours agoRR vs GT Dream11 Team IPL 2026 Match 52 : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand6 hours agoयमकेश्वर में विकास और अध्यात्म का संगम: सीएम योगी और सीएम धामी ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, एआई बॉट से किया संवाद
Uttarakhand3 hours agoचम्पावत : नाबालिग दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज मोड़, पीड़िता ने कबूला- “दोस्त के कहने पर रचा था षड्यंत्र”..
Cricket5 hours agoPAK-W vs ZIM-W Dream11 Team 3rd ODI 2026: ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Uttarakhand3 hours agoकेदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया BPCL अस्पताल का लोकार्पण..
Haridwar2 hours agoHaridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Uttarakhand2 hours agoDoiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….
Uttarakhand25 minutes agoDehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार







































