Crime
आशिक के लिए सुहाग का कत्ल, पति की हत्या के बाद पत्नी का अजीब व्यवहार, बहनें बिलखती रहीं।

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के खुटार में पति की हत्या के बाद आरोपी महिला ने रात में ही नहाकर शरीर पर लगा खून साफ किया। खून से सने कपड़ों और रजाई, बिस्तर को बक्से में बंद कर दिया। आरोपी महिला से युवक का निकाह लगभग 20 वर्ष पहले हुआ था। पिता की मौत के बाद व्यक्ति के भाई दूसरे गांवों में जाकर रहने लगे। कुछ महीने पूर्व महिला के संबंध गांव के ही एक युवक से हो गए। दोनों को गांव के लोगों ने कई बार तालाब और खेत आदि में देखा भी था। जानकारी होने पर महिला के पति ने उसे फटकारा और सही से रहने की नसीहत दी।
पत्नी ने एक माह पूर्व बड़े बेटे की शादी प्रेमी की बहन से करा दी। इससे प्रेमी के घर आने पर रोकटोक खत्म हो गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात महिला अलग चारपाई पर पुत्र के साथ सोई थी। पास में ही दूसरी चारपाई पर उसका पति लेटा था। रात ढाई बजे महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। निर्माणाधीन होने के कारण घर की दीवारें बेहद छोटी हैं और कोई भी दीवार फांदकर अंदर आ सकता है।
मुख्य दरवाजे के नाम पर प्लाई लगी है, जो आराम से हटाकर घर में दाखिल हुआ जा सकता है। रात तीन बजे आहट होने पर पति की आंख खुली तो उसने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पहले महिला ने ईंट से पति के सिर पर प्रहार कर दिया। पति आगे बढ़ा तो प्रेमी ने भी प्रहार कर उसे चारपाई पर ही गिराकर मार डाला।
मौत की जानकारी पाकर भीड़ जुटी तो लोग यह देखकर हैरत में पड़ गए कि मरने वाले की पत्नी की आंखों में एक भी आंसू नहीं था। वह आराम से बैठी थी, जबकि बहनें और रिश्तेदार बिलख रहे थे। इसके बाद लोग खुलकर महिला पर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। पिता की मौत की जानकारी मिलने पर दो दिन पहले ही मजदूरी के लिए दिल्ली गए दोनों पुत्र घर के लिए चल चुके हैं।
बेटे के बताने से पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस को शक हो चुका था कि व्यक्ति की हत्या हुई है, लेकिन तब पुलिस को पत्नी पर शक नहीं था। इसका कारण था कि शव के चेहरे पर लगा खून सूख चुका था, इससे साफ था कि मौत कई घंटे पहले हुई है, जबकि महिला हादसे के कारण सुबह मौत होना बता रही थी। जिन ईंटों के ढेर के गिरने से मौत की बात कही जा रही थी, वह बमुश्किल तीन फुट ऊंची थीं। ऐसे में ईंट गिरने से सिर और चेहरे पर चोट लगना संभव नहीं था। बाद में पत्नी के पति की मौत पर कोई अफसोस न करते देख पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में लिया गया तो पुत्र ने सारी कहानी बयां कर दी।
शाहजहांपुर के खुटार में आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर पत्नी ने अपने रिश्तेदार प्रेमी के साथ मिलकर ईंटों से सिर और चेहरा कुचलकर पति को मार डाला। बाद में हत्या को हादसा दर्शाने के लिए शव को घर के बाहर डाल दिया और शोर मचा दिया कि ईंटों का ढेर गिरने से उसकी मौत हो गई है। दोनों को पकड़ लिया गया है।
खुटार थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति (40 वर्ष) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। दो बड़े बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दोनों दो दिन पहले ही काम करने के लिए दिल्ली sचले गए थे। सबसे बड़े बेटे का निकाह गांव की ही एक युवती से हुआ है। पति के दिल्ली जाने के बाद उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी।
शुक्रवार रात घर में पति, पत्नी और उनका पांच वर्षीय पुत्र ही थे। शनिवार तड़के महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक का शव घर के बाहर ईंटों के ढेर के पास पड़ा था। महिला ने बताया, ईंट सिर पर गिरने से पति की मौत हो गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान मृतक के बेटे ने अपनी बुआ को बताया कि अब्बू की हत्या भाभी के भाई और अम्मी ने ईंटें मारकर की है। पुलिस ने बच्चे से जानकारी लेने के बाद उसकी मां को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
लिस आरोपी युवक के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। बाद में पुलिस ने उसे एक फार्म हाउस से पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। मृतक के भाई ने अपनी भाभी और उसके रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसका रिश्तेदार से दो माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात ढाई बजे उसने प्रेमी को घर बुलाया था। रात तीन बजे पास में ही चारपाई पर सो रहे पति की आंख खुल गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
विरोध किया तो दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को घर के बाहर डाल दिया था। पुलिस महिला और उसके प्रेमी से अभी पूछताछ कर रही है।
सीओ पुवायां,निष्ठा उपाध्याय: दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Crime
Dehradun पुलिस का ऑपरेशन कालनेमि: ढोंगी बाबाओं पर बड़ी कार्रवाई

Dehradun में ऑपरेशन कालनेमि के तहत 34 ढोंगी बाबा गिरफ्तार
Dehradun पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि में 34 ढोंगी बाबा पकड़े, 23 आरोपी अन्य राज्यों से; आस्था के नाम पर ठगी पर कड़ा एक्शन।
Dehradun – मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान तेज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dehradun के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए, जो साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित कर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
अभियान के तहत 13-07-2025 को Dehradun के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 34 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया। इनमें से 23 आरोपी अन्य राज्यों से हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि देवभूमि में आस्था के साथ धोखा करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके और लोगों की भावनाओं की रक्षा की जा सके।
Crime
Dehradun rape case: युवती से घर में घुसकर रेप, ICU में भर्ती, आरोपी फरार

देहरादून: (Dehradun rape case): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया और फिर उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल पीड़िता ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
परिवार वालों के मुताबिक, यह वारदात 3 जुलाई की रात हुई। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि देर रात किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। उनकी बेटी की नींद खुली और उसने किसी किराएदार के आने का अंदेशा समझकर दरवाजा खोल दिया। लेकिन जैसे ही दरवाजा खुला, मोहल्ले में रहने वाला एक युवक जबरन अंदर घुस आया। यह Dehradun rape case पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
आरोप है कि युवक ने युवती का मुंह दबाया उसके कपड़े फाड़े और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने खुद को बचाने की कोशिश की…लेकिन आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की…जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग बाहर आए तो आरोपी भाग निकला। इस Dehradun rape case ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह ICU में भर्ती है। घटना के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है।
पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पटेलनगर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोहल्ले के ही युवक अनस के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। यह Dehradun rape case अब प्रशासन की प्राथमिकता बन चुका है।
पटेलनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। इस Dehradun rape case की न्यायिक प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
Crime
मोबाइल छीना, CCTV ने खोला राज….देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 2 जुलाई को उस वक्त हुई जब मोथरोवाला निवासी आयुष चमोली ठाकुर चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात स्कूटी सवार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसने घटना स्थल और आस-पास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से अभियुक्त शायन शेख को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन और स्कूटी (UK07 HC 6725) बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: शायन शेख
पिता का नाम: खुर्शीद
निवासी: उमंग विहार, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून
उम्र: 32 वर्ष
बरामद सामान:
OPPO स्मार्टफोन (रंग: सिल्क गोल्डन)
स्कूटी संख्या: UK07 HC 6725
पूछताछ में कबूला अपराध
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की ज़रूरतें पूरी करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने ये भी स्वीकार किया कि घटना में उसका एक और साथी शामिल था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और मामले में आगे की जांच जारी है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…