Chamoli
मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर डॉ. आर. राजेश कुमार ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा, 25 अप्रैल तक पूर्ण करने के दिए निर्देश…

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं बद्रीनाथ धाम के नोडल अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, चमोली में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में उन्होंने कमेड़ा से बद्रीनाथ तक सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 अप्रैल तक अपनी समस्त तैयारियाँ पूर्ण करें।
डॉ. राजेश कुमार ने विशेष रूप से नंदप्रयाग, कमेड़ा और पागलनाला में आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर प्रोटेक्शन वर्क व डामरीकरण कार्य पूर्ण करने तथा नंदप्रयाग के पार्थाडीप में पुरानी गैबियन वॉल पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जोगीधारा में सड़क किनारे मौजूद बड़े पत्थरों को एक सप्ताह के भीतर हटाने और हाथीपहाड़ के पास गैबियन वॉल का निर्माण जून माह तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव स्वयं चारधाम यात्रा की तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस वर्ष की यात्रा को “हरित चारधाम” के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। सभी विभागों को इसके लिए डिस्पोजल प्लान तैयार करने को कहा गया है।
डॉ. राजेश कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए नमक, चीनी और तेल के उपयोग में 10% की कमी लाने की सलाह दी।
मुख्य चिकित्साधिकारी को यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिलीव पोस्ट की स्थापना हेतु स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं बद्रीनाथ में दीर्घकालिक पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान को दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। माणा एवलांच रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल संचालन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना की।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि कमेड़ा से नंदप्रयाग तक कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। नंदप्रयाग में रैंप विकसित किए गए हैं जिससे सड़क पर मलबा नहीं आएगा। बद्रीनाथ में बिजली और पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विवेकानंद हॉस्पिटल, पीपलकोटी एवं बद्रीनाथ का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। सभी आवश्यक कार्य 25 अप्रैल तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।
डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा पीपलकोटी में बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण
इसी क्रम में डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकासखंड दशोली, नगर पंचायत पीपलकोटी के अंतर्गत मेहरगांव गधेरा, प्यूली गधेरा और अगथला गधेरा में एसडीएमएफ (राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि) के तहत प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इन योजनाओं को क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी और आवश्यक बताया
#ChiefMinisterDhami #DrRRajeshKumar #CharDhamYatrapreparations #Groundzeroinspection #DeadlineApril25th
Chamoli
Army Bus Palti: जोशीमठ से रायवाला जा रही जवानों की बस सड़क पर पलटी

BadrinathHighway par Army Bus Palti
चमोली: चमोली जिले में बुधवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। सेना के 31 जवानों को लेकर जा रही बस अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल जवानों को तुरंत कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है…जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि यह बस जोशीमठ से रायवाला की ओर जा रही थी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। गनीमत रही कि हादसा गंभीर मोड़ या खाई के पास नहीं हुआ…जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
सेना और प्रशासन ने सभी घायलों की हालत स्थिर बताई है और कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Chamoli
CM धामी ने दी बधाई, मानसी नेगी ने FISU खेलों में देश को दिलाया कांस्य

देहरादून: उत्तराखंड की होनहार एथलीट मानसी नेगी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। चमोली जिले के मजोठी गांव की रहने वाली मानसी ने जर्मनी के राइन-रूहर में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा देशों के करीब 8,500 एथलीट्स ने 18 खेलों में भाग लिया। इसी कड़ी में मानसी नेगी ने कठिन चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।
मानसी की इस उपलब्धि पर प्रदेशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उन्हें उत्तराखंड सरकार द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार 2022-23 से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस बार कांस्य पदक जीतने पर उन्हें फिर से विशेष बधाई और सराहना मिल रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मानसी नेगी को बधाई देते हुए कहा कि राइन-रूहर, जर्मनी में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उत्तराखण्ड की बेटी मानसी नेगी जी को हार्दिक बधाई! आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!
मानसी की इस कामयाबी के पीछे लंबा संघर्ष भी रहा है। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद मानसी ने हार नहीं मानी। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान पिता के निधन की वजह से उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से गहरा झटका भी लगा…पर मानसी ने हौसला बनाए रखा और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ती रहीं।
अब तक मानसी नेगी 17 से ज्यादा मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 20 किमी वॉक रेस में एक घंटा 36 मिनट का रहा है। मानसी की इस मेहनत और जज्बे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
प्रदेश की इस बेटी की कामयाबी से आज हर उत्तराखंडी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मानसी ने दिखा दिया कि पहाड़ की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक सकती हैं। उनके हौसले और उपलब्धि से कई अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Chamoli
Karnaprayag में सनसनी! पुल से कूदी बुजुर्ग महिला, अलकनंदा में तलाश जारी

Karnaprayag (चमोली) – गुरुवार को चमोली जिले के गौचर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब रानो मोटर पुल से एक बुजुर्ग महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने महिला को पुल से कूदने से रोकने की भरसक कोशिश की, लेकिन जब तक वे उसके पास पहुंचे, वह नदी में कूद चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत तलाश अभियान शुरू कर दिया। हालांकि देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों के अनुसार, वह पहले भी कई बार बिना बताए घर से निकल जाया करती थी। फिलहाल पुलिस और राहत-बचाव दल लगातार तलाशी अभियान में जुटे हैं। स्थानीय लोग भी महिला की सलामती की दुआ कर रहे हैं। घटना से इलाके में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews5 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…