Dehradun
प्रदोष व्रत: भगवान शिव के इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं होती है पूरी, जानिए मुहूर्त और विधि…

देहरादून – प्रदोष व्रत हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन शिव परिवार की आराधना से दाम्पत्य जीवन में सुधार और धन-संपत्ति की प्राप्ति के योग बनते हैं।
इस बार प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिसमें वृद्धि योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग है। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे, जिससे दान का विशेष महत्व है।
पूजा का मुहूर्त
पूजा का सही समय – 15 अक्टूबर, शाम 5:38 बजे से 8:13 बजे तक**। इस दौरान आप भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं।
दान के लिए चीजें
हरी सब्जियाँ – गौशाला में दान करने से सुख-समृद्धि का वास।
हरे रंग की चूड़ियाँ – विवाहित महिलाओं को दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बनी रहती हैं।
दूध, दही, रसगुल्ले – दान करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
फलों का दान – इच्छाओं की पूर्ति में सहायक।
पूजा विधि
1. पूजा सामग्री एकत्र करें।
2. साफ चौकी पर वस्त्र बिछाकर शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापित करें।
3. शिवलिंग पर शहद, घी, और गंगाजल से अभिषेक करें।
4. फूल, बेलपत्र, और भांग अर्पित करें।
5. दीया और धूप बत्ती जलाएं।
6. महादेव के मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
7. अंत में आरती करें और क्षमा मांगें।
शिव जी की आरती
ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा।।
इस प्रदोष व्रत पर सच्चे मन से उपवास और पूजा करने से भोलेनाथ आपके सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। पूजा और दान से प्राप्त फल की आशा के साथ, इस व्रत का लाभ उठाएं !
डिस्क्लेमर/अस्वीकरण – ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए (janmanchTV) उत्तरदायी नहीं है।
Uttarakhand
वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकार अनुपम त्रिवेदी के आवास पर जाकर संवेदनाएं व्यक्त की
देहरादून (Dehradun): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री स्वयं उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदनाएँ प्रकट कीं।
पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री धामी ने देहराखास स्थित THDC, पथरी बाग में अनुपम त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस दुःखद क्षति को अपूरणीय बताते हुए कहा कि ऐसी घड़ी में धैर्य और आपसी सहयोग ही सबसे बड़ा संबल होता है।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी अनुपम त्रिवेदी के आवास पहुंचे। दोनों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने एक स्वर में परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं.
Breakingnews
बड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !

Dehradun News : देहरादून में युवक ने युवती को घर के बाहर ही उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी
Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह-सुबह घर के बाहर युवती की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। युवक ने युवती को उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
देहरादून में दिन दहाड़े युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार सुबह-सुबह एक बाइक सवार युवक ने युवती की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह हुई इस घटना के बाद से आस-पास में सनसनी फैल गई है।
युवक ने घर के बाहर चापड़ से वार कर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के मुताबिक Dehradun के मच्छी बाजार की रहने वाली सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती गुन्नू कहीं बाहर जा रही थी। जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकली वैसे ही एक बाइक वहां आकर रूकी। बाइक सवार युवक गुन्नू से बात करने लगा। थोड़ी ही देर में उसने बाइक पर बैठे-बैठे ही चापड़ निकाला और उसके गले पर वार कर दिया। जिस से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Dehradun
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास महाराज को हुआ समर्पित, सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर समर्पित किया जाना, उनके महान विचारों, सामाजिक चेतना और मानवता के प्रति समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है।
Table of Contents
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास महाराज को हुआ समर्पित
संत रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर लिया गया ये निर्णय न केवल अत्यंत सराहनीय है, बल्कि सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समानता, करुणा, सेवा और मानव मात्र के सम्मान का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने भेदभाव, ऊंच-नीच और असमानता के विरुद्ध आवाज़ उठाकर एक समतामूलक समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की, जो आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महापुरुषों और संतों के विचारों को सम्मान देने की परंपरा निरंतर सशक्त हो रही है।
आदमपुर हवाई अड्डे को संत गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जोड़ना, उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये निर्णय सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संत रविदास जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज समरसता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
Breakingnews4 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Business3 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Uttarakhand21 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
Uttarakhand22 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
Uttarakhand21 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव
Roorkee3 hours agoरविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत
Cricket5 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…












































