big news
New Rules December : आधार अपडेट से लेकर गैस की कीमतों तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव

आज यानी एक दिसबंर 2025 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। आज से आधार अपडेट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक में बड़ा बदलाव हो गया है। आज से कई अहम बदलाव लागू (New Rules December) हो गए हैं जिनके बारे में आपको पता होना बेहद ही जरूरी है। वरना आपको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
एक दिसंबर से लागू हुई कई बड़े बदलाव (New Rules December)
हर महीने की पहली तारीख को कई नीतियों और दरों में बदलाव होता है। ठीक ऐसे ही आज से यानी कि एक दिसंबर से कई नियमों में हुए बदलाव (1 December Rules Changes) लागू हो गए हैं। ये बदलाव सीधे तौर पर आपको यानी कि आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को प्रभावित करने का काम करेंगे। इसलिए इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है। अगर आप इनके बारे में नहीं जानते होंगे तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
एक दिसबंर 2025 से बैंक के नियम, आधार अपडेट सहित गैस की किमतों में बदलाव देखने को मिला है। हर महीने तेल कंपनियां एलपीजी गेस की कीमतों में पहली तारीख को बदलाव करती हैं। ऐसे में एक दिसंबर से भी नए बदलाव लागू हो चुके हैं। जिनेक तहत 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपए की कटौती की गई है। जबकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

आधार अपडेट से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव (Aadhaar Rule Change)
एक दिसबंर से आधार अपडेट से जुड़ा नियम भी बदल गया है। इस नियम के तहत अब आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि के साथ ही मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को online भी भरा जा सकेगा। खास बात ये है कि इसमें डाटा का सत्यापन पैन कार्ड, पासपोर्ट या किसी दूसरे जरूरी सरकारी रिकॉर्ड से भी किया जा सकेगा।

ऑनलाइन बैंकिंग, UPI ट्रांजैक्शंस तक में हुआ बदलाव
साल 2025 के दिसंबर (december 2025) महीने की पहली तारीख से बैंकों से जुड़े कुछ नियमों में भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा। आज से कई बैंकों और वित्तीय संस्थाओं ने ऑनलाइन बैंकिंग, UPI ट्रांजैक्शंस, क्रेडिट-डेबिट कार्ड चार्ज और निवेश से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। अब से कुछ बैंकों के कार्ड से अगर आप ट्रांजेक्शंस करते हैं तो आपको चार्ज में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही बैंकिंग ऐप्स में सुरक्षा सेटिंग्स को भी अपडेट कर दिया गया है। इसलिए आज बैंक से आए मैसेज को इग्नोर ना करें बल्कि इसे ध्यान से पढ़ें।
big news
इन्तेहां हो गई इंतजार की, आई ना खबर मंत्रिमंडल विस्तार की…

उत्तराखंड में यूं तो धामी मन्त्रिमण्डल के विस्तार की चर्चा लंबे समय से हो रही है। ये चर्चा इतनी लंबी हो गई है कि अब ये सालों पुरानी बात हो गई। मंत्रिमंडल विस्तार की राह देख रहे विधायकों की आस भी अब खत्म होती नजर आ रही है। क्योंकि इस आस में एक नहीं दो नहीं ब्लकि चार साल बीत गए हैं। लेकिन अब तक सिर्फ इसकी चर्चाएं ही हो रही हैं।
इन्तेहां हो गई इंतजार की, आई ना खबर मंत्रिमंडल विस्तार की
मंत्रिमंडल विस्तार का शिगूफा इतना पुराना हो गया कि अब खुद विधायकों को भी लगने लगा है कि उनकी बारी इस बार तो नहीं आएगी। दिन महीने और साल तक बीत गए लेकिन विधायकों को अच्छी खबर नहीं मिली। विधायकों की मनोस्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें अब नींद में भी एक ही ख्वाब आता है जिसमें वो गुनगुना रहे हैं – इन्तेहां हो गई इंतजार की, आई ना खबर मंत्रिमंडल विस्तार की। एक साल का ही समय बचा है लेकिन इसके बाद भी वो मंत्री बनने के सपने देख रहे हैं।
विधायकों के अरमानों पर पानी फिरता आ रहा नजर
बीजेपी सरकार में मंत्री बनने की हसरत पाले विधायकों के अरमानों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। 4 साल पूरे हो गए हैं इस दौरान कई मौसम आए और गए, कई होली-दिवाली भी बीत गई। लेकिन धामी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। अब प्रदेश में चुनावी मौसम देखने को मिल रहा है और संगठन पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गया है। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार की खबर अब तक नहीं आई।
कभी लोकसभा, कभी संगठन के चुनाव तो कभी बिहार चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की बात तो कही गई लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार की खबर आए ऐसी शुभ घड़ी अब तक नहीं आई। इस साल दिवाली से पहले तो चर्चाओं के बाजार गर्म थे कि दिवाली में विधायकों के सपने पूरे हो सकते हैं और जल्द ही नामों की घोषणा हो सकती है। लेकिन दिवाली को गए लंबा अरसा हो गया है और अब नया साल दस्तक देने को तैयार है लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार की खबर अब तक नहीं आई। अब तो आलम ये है कि चार साल से कुर्सी ताकते रहे विधायक जनाब, मंत्री बनने का सपना रहा बस एक ख़्वाब। फाइलें चलीं, चर्चाएँ बढ़ीं, तारीखें बदलती रहीं, मंत्रिमंडल विस्तार न हुआ, उम्मीदें ही सिमटती रहीं।
मंत्रिमंडल विस्तार के अंगूर अब भी मीठे नहीं हो सके
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का तमगा लिए घूमने वाली भाजपा उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार नहीं कर पा रही है। ये हालात तब है जब 70 में से 47 विधायक बीजेपी के हैं। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार वो अंगूर बन गए हैं जो अब भी मीठे नहीं हो सके हैं। राजनीतिक धुरंधरों की मानें तो कई माननीयों ने तो मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच ब्रांडेड सूट (कुर्ता-सुलार) भी सिलवा लिए थे। लेकिन अरसा बीत जाने के बाद भी वो समय नहीं आ पाया है कि वो इसे पहन सके। अब तो आलम ये है कि कुछ लोगों ने ये मान लिया है कि इस साल तो मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाए। आसान भाषा में कह दें तो माननीयों के दिल अरमा आसुंओं में बह गए और वो मंत्रिमंडल विस्तार के सपने देखते रह गए।
मंत्रिमंडल में रिक्त पदों को भरने की बात पिछले 4 सालों से हो रही है, लेकिन इसके बाद भी स्थिति ढाक के तीन पात वाली ही बनी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर मुख्यमंत्री तक कई बार बयान दे चुके हैं। बावजूद इसके विधायकों की हसरत पूरी नहीं हो पा रही। विधायकों के जज्बातों ने कई बार मंत्रिमंडल पद के हिलोरे मारे, लेकिन विधायकों के जज्बातों को केवल तारीख पर तारीख मिलती रही। इस पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी में कई गुट हैं, जो अपने-अपने विधायकों को मंत्री बनाना चाहते है, विकास को लेकर कतई भी गंभीर नहीं है।
उधर भाजपा संगठन भी कह रहा है कि मंत्रिमंडल के रिक्त पद अपेक्षित है। मुख्यमंत्री इसको लेकर कई बार हाई कमान से मिल चुके हैं। भाजपा संगठन का ये भी मानना है कि 2027 में विधानसभा चुनाव भी है ऐसे में मंत्रिमंडल का विस्तार होना अनिवार्य है। अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री से लेकर हाईकमान पर टिकीं हुईं हैं कि शेष एक वर्ष भाजपा में विधायकों की चार साल पुरानी हसरतें पूरी हो पाएंगी या ख्याली पुलाव अगले बरस भी पूरे साल पकते रहेंगे।
big news
भालू का आतंक, स्कूल में पढ़ रहे छात्र को उठा ले गया, ऐसे बची जान

Chamoli News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार से भी ज्यादा अब प्रदेश में भालू के हमले के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी ही खबर चमोली (Chamoli News) से सामने आ रहरी है।
Table of Contents
Chamoli News : चमोली में भालू का आतंक
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भालू के हमलों में कमी नहीं आ रही है। उत्तरकाशी से लेकर चमोली तक भालू के आतंक से जनता दहशत में है। आलम ये है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। ताजा मामला चमोली से सामने आया है। यहां भालू ने स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्र पर हमला कर दिया।

स्कूल में पढ़ रहे छात्र को उठा ले गया भालू
मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हरिशंकर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिशंकर में भालू ने स्कूल में पढ़ रहे बच्चे पर हमला कर दिया। भालू बच्चे को विद्यालय प्रांगण से उठाकर दूर झाड़ी में ले गया। साथी छात्र और शिक्षक बच्चे को बचाने के लिए पीछे भागे।
शोर सुनने और ज्यादा लोगों को देखकर भालू छात्र को झाड़ी में छोड़कर भाग गया। शिक्षकों ने छात्र को झाड़ी से निकाला। भालू ने बच्चे पर नाखून मारे हैं और कपड़े फाड़े हैं।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
बताया जा रहा है कि भालू कक्षा छह के छात्र आरव को उठा ले गया। ये देख अन्य बच्चे दहशत में आ गए। वहीं शिक्षकों और कुछ छात्रों की हिम्मत के कारण बच्चे की जान बच सकी। इस खबर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
big news
अचानक सोना हुआ सस्ता, चांदी के रेट में भी बदलाव, जानें 22 दिसंबर के अपने शहर के ताजा रेट

Gold Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव आते रहते हैं। आज सोने के भाव में जहां गिरावट देखने को मिली है तो वहीं चांदी के रेट में भी बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने के प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले आज का भाव (Gold Price Today) जरूर जान लेना चाहिए।
Table of Contents
आज अचानक सोना हुआ सस्ता (Gold Price Today )
सोने के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं। आज की बात करें तो सोना अचानक सस्ता हो गया है। बीते एक हफ्ते में गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट (Gold-Silver Weekly Rate Update) पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में बीते पांच कारोबारी दिनों में गिरावट दर्ज की गई है।

पूरे हफ्ते में सोना घरेलू बाजार में 931 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। आज की सोने की कीमतों (Gold Price Today) की बात करें तो 22 दिसंबर 2025 को भारत में 24 कैरेट सोना 13,417 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है।

चांदी के रेट में भी हुआ बदलाव (Silver Price Today)
बात करें चांदी के भाव की तो आज इसमें भी हल्की सी गिरावट दर्ज की गई है। जहां 21 दिसंबर को चांदी का भाव 214 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था तो वहीं 22 दिसंबर को ये 213.90 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है। ऐसे में एक किलो चांदी का दाम अब 2,13,900 रुपए हो गया है। यानी इसमें 100 रूपए की गिरावट आई है।
| शहर के नाम | 24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| मुंबई | ₹13,4170 | ₹12,2990 | ₹10,0630 |
| दिल्ली | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| चेन्नई | ₹13,5270 | ₹12,3990 | ₹10,3440 |
| कोलकाता | ₹13,4170 | ₹12,2990 | ₹10,0630 |
| लखनऊ | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| पटना | ₹13,4220 | ₹12,3040 | ₹10,0680 |
| गुड़गांव | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| मेरठ | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| कानपुर | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
| अयोध्या | ₹13,4320 | ₹12,3140 | ₹10,0780 |
big news18 hours agoPauri Transfer : पौड़ी पुलिस में बम्पर तबादले,कई इंस्पेक्टर इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट
big news16 hours agoअचानक सोना हुआ सस्ता, चांदी के रेट में भी बदलाव, जानें 22 दिसंबर के अपने शहर के ताजा रेट
big news17 hours agoआलोक शर्मा का बड़ा बयान, 2027 से पहले जा सकते हैं सीएम धामी, कहा भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे
Breakingnews18 hours agoपौड़ी में गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौके पर ही मौत, SDRF ने बरामद किया शव
Uttarakhand10 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 134 रिक्त पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन…
Cricket14 hours agoADKR vs SWR Dream11 Prediction : मैच प्रीव्यू, फैंटेसी टिप्स, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन
big news12 hours agoभालू का आतंक, स्कूल में पढ़ रहे छात्र को उठा ले गया, ऐसे बची जान
big news17 hours agoउत्तरकाशी के बड़कोट में एक घर में लगी भीषण आग, ढाई महीने की बच्ची की जलकर मौत



































