Dehradun
19 सितंबर राशिफल: कुंभ और मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए आज का राशिफल

Daily Horoscope/Aaj Ka Rashifal –राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में आपकी कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। आपके कुछ बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी सकती हैं, जिससे आपको धन संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। आपको यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही थी, जिसे आप नजरअंदाज कर रहे थे, तो वह बढ़ेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम को लेकर जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो उससे छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके काफी काम लटके सकते हैं। आपकी संतान की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती हैं, जिससे आपको कोई टेंशन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपके कामों में पूरा साथ देंगे और आप संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप अपने घरेलू जिम्मेदारियों में फंसे रहने के कारण अपने बिजनेस पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी सोच समझ से आपके काफी काम पूरे होंगे। आप अपने खर्चों को सोच समझकर करें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातक भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आपको कोई काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके बॉस से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता से मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे की बातों को समझेंगे, जिससे आपका रिश्ता और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका कोई काम बनते-बनते रह सकता है। आपके अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में खुशियां रहेगी, क्योंकि आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करेंगे और आपको अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आप अपने किसी मित्र से धन उधार बहुत ही सोच विचार कर लें। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर ढील न दें। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको यदि कोई टेंशन लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर होगी। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ा कोई मुद्दा आज सुलझेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको पछतावा होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने घर की जरूरतों की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के प्रयासों में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई में ढील देने से बचना होगा। आपको लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा और आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जहां आपको उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा, जिससे आपको उन्हें करने में कुछ कठिनाईयां आएंगी। आपका मन इधर-उधर के कामों का पर लगेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी के आज उभरने की संभावना है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आपको किसी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको यदि सेहत संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप यदि किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोचेंगे, तो वह भी आप कर सकते हैं और आपका यदि कोई लेनदेन से संबंधित मामला अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
Dehradun
23 मार्च को देहरादून धामी सरकार का “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम, ये रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

DEHRADUN ROOT PLAN 23 MARCH: 23 मार्च को देहरादून में ट्रैफिक अलर्ट, जानें नया रूट प्लान
DEHRADUN ROOT PLAN 23 MARCH: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड़ ग्राउंड में 23 मार्च को धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. परेड ग्राउंड में आयोजित “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक रूट प्लान तैयार किया है.
मुख्य बिंदु
घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान
🔹 1. मसूरी और राजपुर रोड से आने वाले वाहन
- सबसे पहले, इन वाहनों को मसूरी डायवर्जन से डायवर्ट किया जाएगा।
- इसके बाद रूट रहेगा: ग्रेट वैल्यू → बहल चौक → सर्वे चौक → कन्वेंट तिराहा।
- कन्वेंट तिराहे पर यात्रियों को उतारा जाएगा (ड्रॉप प्वाइंट)।
- वहीं, वाहनों की पार्किंग बन्नू स्कूल में सुनिश्चित की गई है।
- इसके अतिरिक्त, आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास) को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
🔹 2. विकासनगर–चकराता से आने वाले वाहन
- इन वाहनों को बल्लूपुर चौक से शहर में प्रवेश कराया जाएगा।
- इसके बाद रूट रहेगा: किशन नगर चौक → बिंदाल → घंटाघर → दर्शन लाल चौक → लैंसडाउन चौक।
- लैंसडाउन चौक पर यात्रियों को ड्रॉप किया जाएगा।
- इसके बाद वाहनों को बन्नू स्कूल में पार्क किया जाएगा।
- कनक चौक को पिकअप प्वाइंट के रूप में तय किया गया है।
🔹 3. रुड़की–आईएसबीटी से आने वाले वाहन
- इन वाहनों का रूट रहेगा: आईएसबीटी → कारगी चौक → पुरानी बाईपास चौकी → धर्मपुर → बुद्धा चौक।
- बुद्धा चौक पर यात्रियों को उतारा जाएगा।
- पार्किंग के लिए रेसकोर्स मैदान निर्धारित किया गया है।
- साथ ही, बुद्धा चौक को ही पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
🔹 4. रायपुर से आने वाले वाहन
- इन वाहनों को चूना भट्टा से डायवर्ट किया जाएगा।
- इसके बाद उन्हें आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास) तक लाया जाएगा।
- यहां यात्रियों को ड्रॉप करने के बाद वाहन ईसी रोड से बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएंगे।
- पिकअप प्वाइंट भी आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास) ही रहेगा।
🔹 5. डोईवाला से आने वाले वाहन
- इनका रूट होगा: रिस्पना → धर्मपुर → सीएमआई → बुद्धा चौक → लैंसडाउन चौक।
- यहां यात्रियों को ड्रॉप किया जाएगा।
- लैंसडाउन चौक के आसपास वन-साइड पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- पिकअप प्वाइंट: लैंसडाउन चौक।
🔹 6. रायपुर और सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहन
- इन वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से डायवर्ट किया जाएगा।
- आगे का रूट: सर्वे चौक → कन्वेंट तिराहा।
- कन्वेंट तिराहे पर ड्रॉप किया जाएगा।
- पार्किंग के लिए रेसकोर्स और बन्नू स्कूल निर्धारित हैं।
- पिकअप प्वाइंट: कन्वेंट तिराहा।
🚖 7. विक्रम (शेयर ऑटो) के लिए डायवर्जन व्यवस्था
- रायपुर रूट (नंबर 2): सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
- धर्मपुर रूट (नंबर 3): विक्रमों को तहसील चौक → दून चौक → एमकेपी चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
- आईएसबीटी रूट (नंबर 5) और कांवली रूट (नंबर 8): रेलवे गेट से ही वापस भेज दिए जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट: प्रभात कट से डायवर्ट किया जाएगा।
- राजपुर रूट: ग्लोब चौक → पैसिफिक तिराहा → बैनी बाजार होते हुए वापस राजपुर रोड भेजा जाएगा।
🚌 8. सिटी बसों के लिए ट्रैफिक प्लान
- आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली बसें: दर्शन लाल चौक → घंटाघर होते हुए जाएंगी।
- रिस्पना से आने वाली बसें: तहसील चौक से वापस दून चौक → एमकेपी चौक → आराघर की ओर मोड़ी जाएंगी।
- रायपुर रोड की बसें: सहस्त्रधारा क्रॉसिंग → आईटी पार्क → राजपुर रोड → घंटाघर के रास्ते जाएंगी।
🅿️ 9. पार्किंग व्यवस्था
- बसों के लिए पार्किंग:
- गुरुद्वारा ग्राउंड (रेसकोर्स)
- रेंजर्स ग्राउंड
- गुरु नानक स्कूल ग्राउंड
- कार और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग
- रेंजर्स ग्राउंड
- काबुल हाउस
- परेड ग्राउंड का खेल मैदान
🚧 10. बैरियर और सुरक्षा व्यवस्था
- ट्रैफिक कंट्रोल के लिए आउटर और इनर मिलाकर कुल 9 बैरियर लगाए जाएंगे।
🔸 आउटर बैरियर प्वाइंट:
- ईसी रोड (सर्वे चौक)
- मनोज क्लिनिक
- बुद्धा चौक
- दर्शन लाल चौक
- ओरियंट चौक
- पैसिफिक तिराहा
🔸 इनर बैरियर प्वाइंट:
- रोजगार तिराहा
- कनक चौक
- डूंगा हाउस
- लैंसडाउन चौक
- कन्वेंट तिराहा
🚶 11. आम जनता के लिए विशेष निर्देश
- सबसे महत्वपूर्ण बात, इनर बैरियर से आगे केवल पासधारक और वीवीआईपी वाहन ही जा सकेंगे।
- आम नागरिकों को निर्धारित ड्रॉप प्वाइंट पर उतरकर पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा।
- प्रवेश के लिए पवेलियन ग्राउंड और बीजेपी कार्यालय के पास बनाए गए गेट का उपयोग करना होगा।
Breakingnews
बड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?

Uttarakhand Politics : मुख्यमंत्री धामी ने बांटे विभाग, जानें किसे मिला कौन सा विभाग ?
Uttarakhand Politics : मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए।
Table of Contents
सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा
सीएम धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग खुद देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।

नवनियुक्त मंत्रियों में किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?
सीएम धामी ने इन 25 विभागों के अलावा विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच करते हुए उन्हें उनके-उनके दायित्व सौंपे गए हैं। ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। सूत्रों के अनुसार इस नए बंटवारे से कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।
हाल ही में किया गया था कैबिनेट का विस्तार
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, मंत्रिमंडल में पाँच पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे, जिनमें तीन पद पहले से खाली थे, एक पद पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुआ था, जबकि एक पद प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के कारण खाली हुआ। इन परिस्थितियों में संबंधित विभागों का दायित्व भी मुख्यमंत्री के पास ही था।

ये बंटवारा संतुलन साधने की कोशिश
राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से ये बंटवारा संतुलन साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए विभागों का पुनर्गठन किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख प्रशासनिक विभाग अपने पास रखना एक रणनीतिक कदम है, जिससे शासन की मुख्य कमान उनके नियंत्रण में बनी रहेगी, वहीं अन्य विभाग मंत्रियों को सौंपकर कार्यों का प्रभावी वितरण सुनिश्चित किया गया है।
big news
देहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान

Pet Dog Policy 2025 : देहरादून नगर निगम ने पशु प्रबंधन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। देहरादून में पालतू श्वान पॉलिसी 2025 ( Pet Dog Policy 2025) लागू हो गई है। इसके साथ ही बंदरों और आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू
नगर निगम देहरादून ने शहर में पशुओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पशु चिकित्सा अनुभाग अब बंदरों, आवारा कुत्तों, पालतू पशुओं, डेयरी और मीट से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों के निस्तारण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वरुण अग्रवाल के अनुसार, Pet Dog Policy 2025 को गजट नोटिफिकेशन के बाद 14 मार्च से पूरी तरह लागू कर दिया गया है। इस पॉलिसी के तहत पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालान और नोटिस की कार्रवाई की जा रही है।

शिकायत मिलने पर लगाया जाएगा जुर्माना
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बिना लीश और मज़ल के कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने, गंदगी फैलाने और उसे साफ न करने जैसी शिकायतों पर नगर निगम सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर तुरंत जुर्माना लगाया जा रहा है।
बंदरों की बढ़ती समस्या निपटने के लिए विशेष अभियान
शहर में बंदरों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम ने कोटेशन के आधार पर बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की है। किद्दूवाला, टिहरी कॉलोनी, राजपुर, ब्राह्मणवाला, रेलवे स्टेशन और बंगाली कोठी जैसे क्षेत्रों से बंदरों को पकड़कर चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा जा चुका है।
नगर निगम का दावा है कि सीएम हेल्पलाइन या अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निस्तारण किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को राहत मिल रही है।
big news9 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
Cricket4 hours agoNAM vs UGA Dream11 Prediction in Hindi, 2nd ODI 2026: फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
uttarakhand weather9 hours agoबर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
big news6 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Breakingnews4 hours agoबड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?
big news4 hours agoदेहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान
big news7 hours agoबेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
Dehradun8 hours agoहरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी, सीएम धामी ने दी स्वीकृति








































