Connect with us

Trending

शनि का गोचर: मेष से मकर तक, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ !

Published

on

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। कर्म फलदाता शनि देव, जो जून में वक्री हो चुके थे, अब 15 नवंबर 2024 को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि की सीधी चाल मकर और कुंभ सहित कई राशियों के लिए वरदान साबित होगी। इस गोचर का विशेष प्रभाव करियर, कारोबार और पर्सनल लाइफ पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जो इस समय का लाभ उठा सकेंगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय व्यापार की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने की संभावना है। नए विचार आपके व्यापार को ऊंचाई देंगे और अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। शनि का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको बड़ा निवेशक मिलने की संभावना है। शनि के लाभकारी प्रभाव के लिए पुखराज या ओपल पहनना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव शुभ फल प्रदान करेंगे। यदि आप लोहा, तेल आदि के व्यवसाय में हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। इस अवधि में आपको नए ऑर्डर प्राप्त होंगे, जिससे निरंतर लाभ की संभावना बढ़ेगी। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा, और स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर शुभ माना जाएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शनि के गोचर से पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो राहत मिलेगी। कोर्ट केस या विवादों में सफलता मिलने की संभावना है। आयात-निर्यात के काम में भी आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा, और पारिवारिक जीवन में समस्याओं से राहत मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लिए शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू हो गया है। इस दौरान आपको आर्थिक और निवेश लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि, आपको वित्तीय प्रगति के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर भाग्य आपका साथ देगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर लीजिए खुद की परीक्षा, दीजिए इन 10 प्रश्नों के जवाब

Published

on

Hindi Diwas 2025

Hindi Diwas 2025 (janmanchTV): हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन न केवल हिंदी भाषा की समृद्ध विरासत को सम्मान देने का अवसर है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, पहचान और भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ दिन भी है।

Hindi Diwas 2025

14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में अपनाया था। इसी ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1953 में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से लेकर आज तक यह दिन हर साल हिंदी के सम्मान में मनाया जाता है।

हिंदी – हमारी आत्मा की आवाज़

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक है। यह वह माध्यम है, जिससे करोड़ों भारतीय अपने विचार, भावनाएं और पहचान व्यक्त करते हैं।

हिंदी की वर्णमाला में कुल 52 अक्षर होते हैं — 13 स्वर और 39 व्यंजन।
यह देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।
इसे ‘खड़ी बोली’ भी कहा जाता है।

हिंदी साहित्य की रोशनी

हिंदी साहित्य में छायावाद युग एक महत्वपूर्ण दौर रहा है, जिसके चार स्तंभ माने जाते हैं…..

जयशंकर प्रसाद

सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

सुमित्रानंदन पंत

महादेवी वर्मा

वहीं रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को हिंदी का राष्ट्रकवि कहा जाता है, जिनकी कविताओं ने देशभक्ति की भावना को एक नई ऊंचाई दी।

कितने लोग बोलते हैं हिंदी?

2011 की जनगणना के अनुसार, देश की लगभग 44% आबादी हिंदी को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलती है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ को “हिंदी बेल्ट” कहा जाता है, जहां हिंदी का प्रभाव सबसे अधिक है।

Hindi Diwas 2025 प्रश्न 

क्या आप हिंदी के बारे में ये सवालों के जवाब जानते हैं?

प्रश्न उत्तर
1. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? –  14 सितंबर
2. हिंदी वर्णमाला में कुल कितने अक्षर होते हैं? –  52 (13 स्वर + 39 व्यंजन)
3. हिंदी को राजभाषा का दर्जा कब मिला? – 14 सितंबर 1949
4. पहली बार हिंदी दिवस कब मनाया गया? – 1953
5. हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है? –  देवनागरी लिपि
6. हिंदी के राष्ट्रकवि कौन हैं? – रामधारी सिंह दिनकर
7. हिंदी भाषा का पर्यायवाची शब्द क्या है? – खड़ी बोली
8. भारत में कितने लोग हिंदी बोलते हैं? – करीब 44% आबादी
9. हिंदी बेल्ट में कौन-कौन से राज्य आते हैं? – UP, Bihar, MP, Rajasthan, Delhi, etc.
10. छायावाद युग के चार प्रमुख कवि कौन हैं? –  प्रसाद, निराला, पंत, महादेवी

Continue Reading

International

नेपाल में उग्र हालात: भारतीय विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से की नेपाल यात्रा से बचने की अपील

Published

on

नेपाल में उग्र हालात

काठमांडू: नेपाल में इन दिनों हालात बेहद नाजुक और अशांत हो गए हैं। राजधानी काठमांडू समेत देश के कई हिस्सों में सरकार के खिलाफ उग्र विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बीते दो दिनों से जारी यह आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। सड़कों पर हजारों की संख्या में छात्र और युवा उतर आए हैं, जो मौजूदा व्यवस्था और नेताओं के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं।

मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से देश की राजनीतिक स्थिति और ज्यादा अस्थिर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, उनके इस्तीफे के बाद कई अन्य मंत्री भी पद छोड़ चुके हैं और कुछ नेता देश से बाहर निकलने की कोशिश में हैं। इसी बीच, प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन और कई पूर्व नेताओं के घरों में आग लगा दी।

nepal

कांतिपुर मीडिया समूह के मुख्यालय से उठता धुआं, हिंसा की भयावहता को दिखा रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मीडिया समूह की इमारत को आग के हवाले कर दिया।

सेना ने संभाला मोर्चा, कर्फ्यू जारी

देश की राजधानी काठमांडू में हालात काबू में लाने के लिए नेपाली सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना और सुरक्षाबलों को हिंसा प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिया गया है। साथ ही, बुधवार से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।

नेपाल सेना ने एक बयान जारी कर नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व स्थिति का गलत फायदा उठा रहे हैं, और देश की सुरक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा, एडवाइजरी भी जारी

नेपाल की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। उत्तर प्रदेश के सोनौली बॉर्डर से भारतीय नागरिकों को SSB की मदद से भारत वापस लाया जा रहा है। केवल मेडिकल या आपात स्थिति में ही नेपाली नागरिकों को भारत में प्रवेश दिया जा रहा है।

nepal

भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यात्रा परामर्श (Travel Advisory) जारी कर भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे नेपाल की अनावश्यक यात्रा से फिलहाल बचें। जो भारतीय नेपाल में पहले से मौजूद हैं, उन्हें घर के अंदर रहने और पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए हैं:

+977-980 860 2881 (WhatsApp पर उपलब्ध)

+977-981 032 6134 (WhatsApp पर उपलब्ध)

प्रदर्शनकारियों की मांग: नया संविधान, नया नेतृत्व

प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों का कहना है कि वे नेपाल में “नई पीढ़ी का शासन” चाहते हैं। एक छात्र प्रदर्शनकारी सुभाष ने कहा कि हम भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हैं, हमें पुराने नेताओं से कोई उम्मीद नहीं। हम नए नियम-कानून और एक मजबूत नेतृत्व की मांग कर रहे हैं। हमने पुराने नेताओं को खदेड़ दिया, अब वक्त है एक नई शुरुआत का।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी का घर भी जला चुके हैं।

भारत सरकार की सतर्क निगाह

नेपाल के हालात पर भारत सरकार भी लगातार नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लौटने के बाद नेपाल की स्थिति को लेकर कैबिनेट समिति की आपात बैठक की। माना जा रहा है कि भारत, नेपाल में अपने नागरिकों की सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति को लेकर सजग है।

Continue Reading

Trending

चीन की हिरासत में तिब्बती धर्मगुरु तुलकू पाल्देन वांग्याल की मौत !

Published

on

तिब्बती धर्मगुरु तुलकू पाल्देन वांग्याल

धर्मशाला/गोंजो: तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र के गोंजो काउंटी में स्थित चोग्याल मठों के प्रमुख लामा तुलकू पाल्देन वांग्याल की कथित तौर पर चीनी हिरासत में मौत हो गई है। 53 वर्षीय वांग्याल पिछले कई वर्षों से जेल में बंद थे, जहां उन्हें लगातार प्रताड़ित किए जाने की खबरें सामने आती रही थीं। उनकी मृत्यु की पुष्टि करते हुए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) ने इसे गहरा दुखद बताया और इसे तिब्बती धार्मिक नेताओं पर चीनी सरकार द्वारा किए जा रहे दमन का एक और ज्वलंत उदाहरण करार दिया है।

CTA द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि वांग्याल ने तिब्बती संस्कृति के संरक्षण, समुदाय में एकता की भावना और तिब्बती पहचान की रक्षा के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी यही निष्ठा उन्हें चीनी अधिकारियों की नजरों में संदेहास्पद बना गई, जिसके चलते उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया और अंततः करीब आठ वर्षों तक जेल में रखा गया।

CTA ने यह भी आरोप लगाया कि जेल में उनके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया और उन्हें गंभीर मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं।

चीन पर लगाया सांस्कृतिक दमन का आरोप

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने इस घटना को तिब्बत में धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता के लगातार होते दमन का हिस्सा बताया है। प्रशासन का कहना है कि चीन एक सुनियोजित नीति के तहत तिब्बती धार्मिक नेताओं और उनकी विचारधारा को कुचलने का प्रयास कर रहा है।

CTA ने कहा, “तुलकू पाल्देन वांग्याल की मृत्यु यह दर्शाती है कि तिब्बत में अब भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धार्मिक आस्था और सामान्य मानवाधिकारों पर कड़े प्रतिबंध लागू हैं। यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि तिब्बती समाज के लिए एक गहरा आघात है।”

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की मांग

CTA ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घटना का संज्ञान लेने की अपील की है और चीन को तिब्बत में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वांग्याल की मौत अकेली घटना नहीं है, बल्कि यह दशकों से चल रहे तिब्बती दमन चक्र की एक और कड़ी है।

तुलकू पाल्देन वांग्याल के योगदान को याद करते हुए CTA ने उन्हें तिब्बती जनता का सच्चा सेवक और आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत बताया।

Continue Reading
Advertisement
मुख्यमंत्री धामी
Breakingnews11 minutes ago

धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आठ प्रस्तावों पर लगी मुहर

traffic jam
big news3 hours ago

दीवाली से पहले ही चरमराई देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था, घंटों जाम में फंस रहे लोग, पुलिस के दावे हुए हवा-हवाई

chita jali
Rudraprayag3 hours ago

उत्तराखंड में पलायन की मार, बुजुर्ग की मौत के बाद शव को कंधा देने भी दूसरे गांव से आए लोग

haridwar news
Haridwar4 hours ago

उत्तराखंड: विवाहिता को जिंदा जलाया, रेलवे ट्रैक किनारे मिला नवजात का शव

Dehradun21 hours ago

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में लिया भाग

Job21 hours ago

सेना में नौकरी का मौका, ग्रुप C के लिए करें आवेदन

Udham Singh Nagar22 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, किसानों के लिए आधुनिक तकनीक और योजनाओं पर दिया जोर

Champawat22 hours ago

देर रात अस्पताल से हाईवे तक डीएम का दौरा, लापरवाह अफसरों को दी चेतावनी

Dehradun23 hours ago

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 जिलों के DM समेत 44 अधिकारियों के तबादले

Chamoli24 hours ago

उत्तराखंड: ग्रामीणों ने रेलवे निर्माण कार्य रोका, जानिए वजह

Uttarakhand1 day ago

उत्तराखंड: अगर आप भी दिवाली पर घर जाने वाले हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें!

Accident1 day ago

देहरादून में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, भाजपा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत

Accident1 day ago

उत्तरखड़: सड़क पर दौड़ रही थी टैक्सी, ड्राइवर को अचानक आया अटैक, पर्यटकों की अटकी सांसे

Dehradun2 days ago

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार अजीत राठी को कानूनी नोटिस, मामला दिल्ली तक पहुंचा

Haridwar2 days ago

हरिद्वार में सास की अस्थियां लेकर आई बहू की सीढ़ियों से गिरने के बाद दर्दनाक मौत !

Accident2 years ago

सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 

Breakingnews2 years ago

देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।

Uttar Pradesh5 years ago

उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….

Haryana2 years ago

नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 

Breakingnews3 years ago

बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।

Crime2 years ago

पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 

Breakingnews5 years ago

23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..

Breakingnews5 years ago

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..

Accident2 years ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews5 years ago

भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…

Breakingnews5 years ago

जानिए क्यों चढ़ाया जाता हैं शिवलिंग पर बेलपत्र, क्या है इससे जुडी मान्यताएं….

Haryana2 years ago

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी भूचाल, भाजपा-जजपा गठबंधन टूट फिर भी संकट इ नही है भाजपा…जाने गणित। 

Breakingnews5 years ago

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज…..

Breakingnews3 years ago

चंपावत उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड।

Breakingnews3 years ago

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने पटवारी वैभव प्रताप को किया गिरफ्तार।

Breakingnews5 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews5 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews5 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews5 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews5 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews5 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews5 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews5 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews5 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital5 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Breakingnews5 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews5 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews5 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews5 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews5 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews5 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews5 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews5 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews5 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital5 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun5 months ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews5 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime5 months ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun5 months ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli5 months ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime5 months ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag5 months ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun5 months ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun5 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun5 months ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun5 months ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun5 months ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag5 months ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital5 months ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime5 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews5 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews5 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews5 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews5 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews5 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews5 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews5 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews5 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews5 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital5 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Advertisement

Trending

×
Popup Image