Dehradun
उत्तराखंड: मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के प्रशासकीय और वित्तीय अधिकार बढ़े, पांच और एक करोड़ कर सकेंगे मंजूर

देहरादून – उत्तराखंड में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के तहत मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के प्रशासकीय और वित्तीय अधिकार बढ़ा दिए गए हैं। मंडलायुक्त पांच करोड़ रुपये तक और डीएम एक करोड़ तक की योजनाओं को अपने स्तर पर मंजूर कर सकेंगे। बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही एसडीआरएफ एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण के तहत विभागों के 287.48 करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर लगी।माना जा रहा है कि मंडलायुक्त और डीएम के वित्तीय व प्रशासकीय अधिकार बढ़ने से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के कार्यों में तेजी आ सकेगी।
मुख्य सचिव ने नैनीताल के हल्द्वानी के गौलापार में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सुरक्षा के लिए और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के निर्णय के संबंध में तत्काल बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेयजल निगम, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग व यूपीसीएल को एसडीआरएफ से वित्तीय वर्ष 2024-25 में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए 95 करोड़ की धनराशि आवंटित करने के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया।
बाढ़-भूस्खलन से बचाव के लिए सुरक्षा कार्यों को मंजूरी
बैठक में प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से बचाव के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। देहरादून के सहस्त्रधारा मोटर मार्ग के चार किमी स्पान स्टील पुल बनाने, उत्तरकाशी के नौगांव-सुनारा-कोटियालगांव मोटर मार्ग के पांच किमी में क्षतिग्रस्त प्रतिधारक दीवार का सुरक्षात्मक कार्य करने, नौगांव के पत्थरगाड-नंदगांव मोटर मार्ग के एक किमी सुरक्षात्मक कार्य करने, एसडीएमएफ के तहत पौंटी-मोल्डा मोटर मार्ग के दो किमी में सुरक्षात्मक कार्य करने,भीमताल में अमृतपुर स्थित डहरा पुल का सुरक्षात्मक कार्य, नैनीताल बाइपास मोटर मार्ग में ड्रेनेज सुधारीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य, नंदप्रयाग-घाट-सुतोल केनाल मोटर मार्ग का सुरक्षात्मक कार्य,केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग, छोटी लिंचोली, कुबेर ग्लेशियर, छानी कैंप में हुए भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित पैदल मार्ग का सुरक्षात्मक कार्य, मोरी विकासखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नीचे बाढ़ सुरक्षा कार्य, सितारगंज में राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की सूखी व बेगुल नदी से सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
Dehradun
बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे

Mussoorie News : लगातार बारिश के बीच शनिवार को देर रात करीब साढ़े 12 बजे मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
Table of Contents
बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन
देहरादून-मसूरी मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण रोड बंद हो गई। सड़क के दोनों ओर कई चारपहिया और दोपहिया वाहन फंस गए, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को देर रात तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुला हाईवे
सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले राहत कार्य के बाद सड़क पर जमा मलबा और बोल्डर हटाकर यातायात को दोबारा सुचारु कराया गया। जिससे फंसे हुए वाहनों को निकाला जा सका।

संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश
एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी भूस्खलन या मलबा आने की सूचना मिले, वहां तत्काल राहत कार्य शुरू कर मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोला जाए।
यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील
भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
- 1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा
- राशन डीलरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया लाभांश, अब मिलेंगे इतने रूपए
- रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम
- टेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
- हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
Dehradun
देहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल

Dehradun News : राजधानी देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब रिहायशी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार देर रात विजय कॉलोनी स्थित खाला बस्ती में एक सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से आसपास मौजूद तीन मकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि मलबे की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई।
Table of Contents
देहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच विगत शनिवार देर सांय करीब 9:30 बजे के आसपास पठरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक पुश्ता भरभराकर ढह गया। पुश्ते की दीवार नीचे बने मकानों पर गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल
पुश्ता ढहने के कारण एक महिला के दबने की भी सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात को ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।
जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंच और राहत अभियान के दौरान मलबे में दबने की सूचना पर तत्काल खोजबीन की गई।

महिला का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में नई बस्ती विजय कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्वर्गीय बृजेश को हल्की चोटें आईं। उन्हें तत्काल 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पुश्ते के पास के सभी मकानों को कराया गया खाली
प्रशासन ने एहतियातन पुश्ते के समीप स्थित सभी मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में किसी को भी रहने की अनुमति नहीं दी गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने और पुश्ते की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Uttarakhand
17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद

Dehradun News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में छात्रों से संवाद कर सकते हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Table of Contents
17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी
17 जुलाई राहुल गांधी देहरादून आएंगे। यहां वो परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश कांग्रेस को राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है। जिसके बाद से उत्तराखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं।

परेड ग्राउंड में हो सकता है कार्यक्रम
सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए रेंजर्स मैदान व परेड ग्राउंड के दो विकल्प रखे गए थे इस सिलसिले में दोनों मैंदानो का निरीक्षण भी किया गया इसमे परेड ग्राउंड को उपयुक्त माना गया। हालांकि, राहुल का दौरा मौसम के रुख पर भी निर्भर करेगा।
इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी देहरादून में हैं। वो प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर राहुल के दौरे की रूपरेखा को भी अंतिम रूप देंगे।
- 1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा
- राशन डीलरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया लाभांश, अब मिलेंगे इतने रूपए
- रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम
- टेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
- हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
Cricket7 hours agoआयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला ड्रीम 11 टीम: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी टिप्स
big news21 hours agoमेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी
Uttarakhand5 hours agoहल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
big news21 hours agoचमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
Dehradun5 hours agoबारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे
Dehradun6 hours agoदेहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल
Cricket4 hours agoटेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
Uttarakhand3 hours agoरानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम




































