Dehradun
उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन होगा भव्य और यादगार, खिलाड़ी होंगे सम्मानित, गृहमंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि…

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों का जितना भव्य आगाज हुआ था, समापन भी उतना ही यादगार और शानदार होगा। उत्तराखंड के खिलाड़ियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन को देखते हुए समापन समारोह में उन्हें विशेष सम्मान दिया जाएगा। विजेताओं की यादों को संजोने और प्रेरक बनाने के लिए एक स्क्रीन प्ले (गेम्स रीकैप) होगा, जिसमें आयोजन की पूरी झलक होगी।
समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होने वाले समापन कार्यक्रम को संगीत से सजाने के लिए बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
मुख्य आयोजन के पहले कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप प्रस्तुतियां देंगे, जबकि औपचारिक आयोजन के बाद बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर की परफॉर्मेंस होगी। समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या का संबोधन होगा।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस समापन समारोह में योगासन और मलखंब की विशेष प्रस्तुतियां भी होंगी, जो पहली बार राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बने हैं। इसके साथ ही 15 हजार से ज्यादा लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
समारोह के अंत में राष्ट्रीय खेलों का ध्वज अगले मेजबान राज्य को सौंपा जाएगा, हालांकि इस राज्य का ऐलान अभी बाकी है।
समापन समारोह को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई जाम की समस्या उत्पन्न न हो।
#NationalGames, #Uttarakhand, #ClosingCeremony, #Athletes, #TrafficManagement
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह से उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के नए कुलपति अमित सिन्हा ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में उत्तराखण्ड राज्य खेल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति अमित सिन्हा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सिन्हा को नव सृजित विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सक्रिय एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों की अपेक्षा की। उन्होंने खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देने, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राज्य के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने पर बल दिया।
Dehradun
UKSSSC Latest Vacancy Calendar जारी! कब होगी कौन-सी परीक्षा? पूरी लिस्ट देखें

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-‘ग’ की 10 अलग-अलग भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। सबसे पहले, यह खबर उन हज़ारों युवाओं के लिए राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे थे। इससे अब उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।
आइए जानें, कब-कब होंगी ये परीक्षाएं….
सबसे पहले 3 अगस्त 2025: आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) और आरक्षी पीएससी-आईआरबी (पुरुष)
फिर 18 अगस्त 2025: कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों के लिए टंकण परीक्षा
इसके बाद 24 अगस्त 2025: प्रयोगशाला सहायक, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3
फिर 31 अगस्त 2025: फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक, वैज्ञानिक सहायक
इसके अलावा 7 सितंबर 2025: सहायक लेखाकार व अन्य
उसके बाद 21 सितंबर 2025: स्नातक स्तरीय परीक्षा
फिर, 5 अक्टूबर 2025: सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 / सहायक विकास अधिकारी (सहकारी)
इसके बाद, 12 अक्टूबर 2025: सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) व प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा)
अंत में, 9-10 नवंबर 2025: राज्य/जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग
इसके साथ ही UKSSSC के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने स्पष्ट किया है कि ये तिथियां संभावित हैं और जरूरत पड़ने पर बदली भी जा सकती हैं। साथ ही, विज्ञापन संख्या 68 के अंतर्गत फार्मासिस्ट की परीक्षा फिलहाल उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
गौरतलब है कि, 2024 के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में 8.8 लाख से ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत हैं। विशेषकर, देहरादून और हरिद्वार जैसे बड़े जिलों में एक-एक लाख से ज्यादा युवा रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए, इस कैलेंडर से हजारों युवाओं को नई उम्मीद और दिशा मिलने की संभावना है।
Dehradun
कारगिल के वीरों को राज्यपाल का नमन! बोले…दुश्मन को दिया करारा जवाब, उत्तराखंड के सपूतों ने बढ़ाया देश का मान

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, अदम्य शौर्य और उच्चतम रणनीतिक कौशल का प्रतीक है। यह एक ऐतिहासिक विजय थी, जिसमें हमारे बहादुर सैनिकों ने दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में भी अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया।
राज्यपाल ने कहा कि इस विजय अभियान में भारतीय सेना के अनेक जवानों ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। वीरभूमि उत्तराखण्ड के अनेक जांबाज सपूतों ने भी इस युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देकर राज्य एवं देश का गौरव बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की वीरता, देशभक्ति और बलिदान की परंपरा अटूट रही है, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना ने हर अवसर पर अपने शौर्य और पराक्रम से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। कारगिल युद्ध में प्राप्त विजय सिर्फ एक सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि यह देशवासियों के विश्वास, एकता और अखंड राष्ट्रभाव की भी विजय है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र की स्मृति में अमर रहेगा।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews5 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…