Udham Singh Nagar
ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के सचिव बगौली! पेयजल योजनाओं की खामियां देख तुरंत दिए कड़े आदेश!

रुद्रपुर: सचिव पेयजल, उत्तराखण्ड शासन, शैलेश बगौली ने ऊधम सिंह नगर जिले के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड रुद्रपुर और गदरपुर की विभिन्न पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं की गुणवत्ता, क्रियाशील नल कनेक्शनों (FHTC) की स्थिति और पेयजल आपूर्ति की प्रभावशीलता का गहन आकलन किया।

दानपुर एकल ग्राम पेयजल योजना
सचिव बगौली ने दानपुर एकल ग्राम पेयजल योजना में 300 एमएम व्यास, 210 मीटर गहराई, 500 एलपीएम क्षमता के नलकूप तथा 100 केएल, 17 मीटर स्टेजिंग वाले ऊर्ध्व जलाशय के कार्यों की गुणवत्ता परखी, जो उत्तम पाई गई। योजना के अंतर्गत 314 परिवारों को FHTC कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। मौके पर 5 घरों का चयन कर जल आपूर्ति समय, दबाव और पानी की गुणवत्ता की जानकारी ली गई, जो संतोषजनक रही।

रायपुर एकल ग्राम पेयजल योजना
रायपुर एकल ग्राम पेयजल योजना में 300 एमएम व्यास, 200 मीटर गहराई, 700 एलपीएम क्षमता के नलकूप और 150 केएल, 20 मीटर स्टेजिंग वाले ऊर्ध्व जलाशय की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। इस योजना के तहत 532 परिवारों को FHTC कनेक्शन दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान रायपुर गांव के कुछ ग्रामवासियों ने पाइपलाइन लीकेज की शिकायत की। इस पर अधिशासी अभियंता को तत्काल निरीक्षण कर लीकेज रोकने और एक सप्ताह में अनुपालन आख्या मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए।
सरोवरनगर बहुल ग्राम पेयजल योजना
सरोवरनगर बहुल ग्राम पेयजल योजना में 300 एमएम व्यास, 193 मीटर गहराई, 500 एलपीएम क्षमता के नलकूप और 100 केएल, 17 मीटर स्टेजिंग वाले ऊर्ध्व जलाशय की गुणवत्ता भी उच्च स्तर की पाई गई। योजना के तहत 521 परिवारों को FHTC कनेक्शन दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सरोवरनगर गांव के 25 परिवारों ने नल कनेक्शन लेने से इंकार कर दिया था। सचिव बगौली ने निर्देश दिया कि इन परिवारों को कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं और एक माह के भीतर कार्य पूरा किया जाए ।
AMRUT-I योजना पर निर्देश
सचिव बगौली ने AMRUT-I योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि दो जोनों में अनेक उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक जल कनेक्शन नहीं लिए गए हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि नगर आयुक्त के साथ समन्वय कर एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि लोग पाइप्ड वॉटर सप्लाई के लाभों के प्रति जागरूक होकर कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाए और आम जनता को हैंडपंप के मुकाबले पाइप्ड वॉटर सप्लाई की स्वच्छता, निरंतरता और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाए। AMRUT-I योजना के अंतर्गत कुछ कार्य अभी तक पूर्ण नहीं होने पर सचिव बगौली ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर एक सप्ताह के भीतर समयबद्ध कार्यक्रम मुख्यालय को भेजा जाए।
एफएसटीपी का निरीक्षण
सचिव बगौली ने रुद्रपुर शहर में निर्मित 25 केएलडी क्षमता वाले Faecal Sludge Treatment Plant (FSTP) का भी निरीक्षण किया। यहां प्रतिदिन 10–12 स्लज टैंकरों का प्रभावी उपचार किया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर की जनसंख्या और सेप्टिक टैंकों की औसत खाली करने की आवृत्ति के आधार पर प्रतिदिन अनुमानित फीकल स्लज की गणना की जाए और इसकी तुलना FSTP पर पहुंच रही वास्तविक मात्रा से की जाए। यदि दोनों में अंतर पाया जाए, तो उसे दूर करने के लिए व्यावहारिक कार्ययोजना बनाई जाए।
इस अवसर पर अभियंता बिशन कुमार, तरुण शर्मा, सुशील बिष्ट, ललित पांडे, चेतन चौहान, अजय श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
big news
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, किशोर ने दोस्त के साथ मिलकर मासूम को बनाया शिकार

Rudrapur News : रुद्रपुर में दो किशोरों ने मिलकर किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Rudrapur News : ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से 9 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसी मकान में किराए पर रहने वाली 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
रूद्रपुर में नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक किराये के मकान में रहने वाले एक किशोर ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। इसके साथ ही दोनों किशोरों से पूछताछ की जा रही है।
एक ही मकान पर किराए पर रहते थे दोनों
मिली जानकारी के मुताबिक मासूम के माता-पिता और आरोपी किशोर के परिजन दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते थे। गुरूवार को एक दंपती अपनी बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
मासूम के माता-पिता ने बताया कि वो किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार रात उनकी 9 साल की बेटी कमरे के बाहर बने बाथरूम में गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसी मकान में किराए पर रहने वाले एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उनकी बेटी को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला
घटना के बाद बच्ची काफी घबराई हुई और परेशान नजर आ रही थी। परिजनों द्वारा पूछने पर उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, मिली शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
big news
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़ रहे तार…

Sitarganj News : सितारगंज से दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़ें हैं तार
Sitarganj News : सितारगंज पुलिस और एसओजी केसंयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो सन्धिक्त व्यक्तियों को बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट कर से स्विफ्ट सिडकुल फेज टू क्षेत्र से कच्चे रास्ते के माध्यम से अवैध असला लेकर जा रहे दो असलहा तस्करों को पकड़ा है।
दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते 8 अप्रैल को एसओजी रुद्रपुर और सितारगंज पुलिस सिडकुल फेज 2 में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम को सफेद स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसे टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक द्वारा बहन को पीछे से मोड़कर भागने का प्रयास किया गया।
जो कच्चे रास्ते में फंस गई।वहीं पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को गाड़ी समेत पकड़ लिया। वही तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए।

हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे दोनों
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो पुलिस के डर से हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे। दोनों अंतरराज्यीय स्तर पर इनकी सप्लाई करते हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्त ने अपने नाम हरेंद्र सिंह उर्फ हनी पुत्र इंद्रपाल निवासी बिरिया फॉर्म सिसैया दूसरे ने अपना नाम निखिल वर्मा उर्फ रानू पुत्र रमेश चंद्र निवासी केशव नगर सितारगंज बताया हैय़
आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े तार
दोनों के पास से बिना नंबर प्लेट शिफ्ट कार पांच असलहा 222 जिंदा कारतूस 129 खोखा कारटूश बरामद किया गया है। दोनों के बैंक डिटेल की जांच करने पर अधिकतर लेनदेन जम्मू से जुड़ने की बात सामने आई है। इसके साथ ही दोनों अभियुक्तो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने और जम्मू निवासी वाहिद वाजिद अन्य व्यक्तियों को हथियार उपलब्ध कराए जाने की बात स्वीकार की है।
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत

पंतनगर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत
RUDRAPUR ACCIDENT: रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Table of Contents
तेज रफ्तार डम्पर ने ली जान
दरअसल, ये घटना ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र स्थित दरऊ चौक के पास हुई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मोहन स्वरूप और 45 वर्षीय हसिक अहमद के रूप में हुई है, जो रामपुर जिले के रहने वाले थे। दोनों पंतनगर के फूलबाग इलाके में एक परिचित के यहां पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान टूटी सांसें
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन, मोहन स्वरूप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जांच जारी, क्षेत्र में शोक का माहौल
इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय लागू करने की मांग की है।
Cricket23 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Match 21 IPL 2026 : हैदराबाद बनाम राजस्थान, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट..
big news23 hours agoकल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
big news21 hours agoहर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला
Haridwar22 hours agoमिलावटखोरों की अब खैर नहीं, चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग
big news18 hours agoपीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news1 hour agoPM Modi Dehradun Visit 🔴 LIVE : पीएम मोदी पहुंचे देहरादून, कुछ ही देर में करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
Haridwar46 minutes agoबैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
big news19 hours agoघर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट, बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम







































