uttarakhand weather
उत्तराखंड में मौसम का कहर, शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी, इन जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों पर जहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से सर्दी कहर ढा रही है। तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से लोग परेशान है। बारिश ना होने से मैदानी इलाकों में सूछी ठंड का प्रकोप जारी है।
Table of Contents
उत्तराखंड में शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी (Uttarakhand Weather Update)
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में शीतलहर के कहर से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगले कुछ दिनों में मौसम की बात करें (Uttarakhand Weather Update) तो मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में घना कोहरा छाने का अनुमान है।
जारी पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में घना कोहरा छा सकता है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन दो जिलों में कोल्ड डे रहने के आसार
मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों में कोल्ड रहने का पूर्वानुमान (Uttarakhand Weather Update) जारी किया है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कल मौसम करवट ले सकता है औक 20 व 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि इसके बाद 22 से लेकर 24 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, देहरादून अपडेट
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड का मौसम इन दिनों सभी को खूब रास आ रहा है. सुबह और शाम ठंडी हवा की सुरसुरी से मौसम लुभावना बना हुआ है. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. वहीँ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
जहाँ एक ओर मार्च की शुरुआत में लम्बे समय से बारिश न होने से तापमान ऑल टाइम हाई पर चला गया था. जिससे लोगों के पंखे और AC चालू हो गए थे. वहीँ होली के बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की साँस ली. जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फ़बारी भी देखने को मिली. अब जहाँ मार्च का महीना खत्म होने को है अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
IMD देहरादून ने आज प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का संभावना जताई है. जबकी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग की तरफ से बर्फ़बारी को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
ऐसा रहेगा देहरादून का मौसम आज ( DEHRADUN WEATHER TODAY )
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम सामान्य से बदलता हुआ नजर आ सकता है. आसमान कहीं साफ रहेगा तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही, कुछ इलाकों में गरज के साथ घने बादल बनने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 31°C और न्यूनतम लगभग 15°C रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. आगे देखें तो अगले 1–2 दिनों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद 2–3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Alert: तीन दिन तक आफत की बारिश! देहरादून से नैनीताल तक अलर्ट
केदारनाथ में बर्फ़बारी से बढ़ी ठण्ड
वहीं दूसरी ओर, हाल ही में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड ने एक बार फिर वापसी की है. खासतौर पर केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के बाद पूरी घाटी बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है. इसके चलते सुरक्षा बलों के जवानों को अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ हटाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अचानक बदले मौसम के कारण धाम क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते दिनों मौसम ने करवट ली और बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। आज भी प्रदेश में मौसम का मिजाज (Uttarakhand Weather Update 25 march) बिगड़ा रहेगा। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 3 जिले गढ़वाल मंडल के तो दो जिले कुमाऊं मंडल के हैं।
आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कुछ ऐसा रहेगा कल का मौसम
25 मार्च को (Uttarakhand Weather Update 25 march) उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम बना रहेगा। जबकि 26 मार्च को बारिश और बर्फबारी के साथ ही आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

uttarakhand weather Alert : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिस कारण मार्च के महीने में एक बार फिर से ठंड हो रही है। आज भी प्रदेश में मौसम का मिजाज (uttarakhand weather Alert 23 march) बिगड़ा रहेगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट (uttarakhand weather Alert 23 march)
उत्तराखंड में आज भी मौसम लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज तूफान चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों से सावधान रहने की अपील
प्रदेश में भारी तूफान के अलर्ट के चलते मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से तूफान में बाहर ना जाने, पेड़ों के नीचे ना खड़े होने को कहा गया है।

बता दें कल के मौसम की तो 24 मार्च कको उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चओजी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वो गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। जबकि बर्फबारी 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है।
25 मार्च से 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम
25 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोत्री, बागेश्वर और पिथौरागढ़ कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वो गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। जबकि 26 मार्च और 27 मार्च को मौसम इसी प्रकार से रहने का पूर्वानुमान है।
Cricket12 hours agoLAH vs HYK Dream11 Prediction 1st Match PSL 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Uttarakhand13 hours agoआज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात
uttarakhand weather13 hours agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Cricket13 hours agoPSL 11 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग का आज से होगा आगाज़ , लाहौर बनाम हैदराबाद के बीच होगा पहला मुकाबला…
big news9 hours agoउत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?
big news7 hours agoबड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
big news11 hours agoअप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित
Dehradun11 hours agoजनजातीय महोत्सव 2026 में पहुंचे सीएम धामी, जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण का बताया सशक्त आधार











































