big news
इंतजार खत्म ! इसी महीने शुरू होगी Vande Bharat Sleeper ट्रेन, किराए से लेकर टाइमिंग जानें सब कुछ

Vande Bharat Sleeper : देश में अब रात को भी वंदे भारत ट्रेन चलेगी। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के चलने की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। जल्द ही इस ट्रेन का संचालन भी शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद आपको वंदे भारत में स्लीपर वाली सुविधाएं भी मिलेंगी और आपका सफर और भी आरामदायक हो जाएगा।
Table of Contents
इसी महीने शुरू होगी Vande Bharat Sleeper ट्रेन
देश को इसी महीने अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन के रूट का भी ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। जिसे की प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि इस ट्रेन का संचालन इसी साल 17 या 18 जनवरी से शुरू हो सकता है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी ?
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है। इसके साथ ही ट्रेन के अंदर की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। Vande Bharat Sleeper train में यात्रियों को आरामदायक बिस्तर के साथ खाना मिलेगा। इसके साथ ही मॉडर्न टॉयलेट, हाथ धोने के लिए नलों में सेंसर लगे हुए मिलेंगे। खास बात ये है कि इस वॉशरूम में क्लीनिंग के लिए भी बेहतर सुविधा और वाई-फाई और स्मार्ट लाइटिंग की सुविधा भी मिलेगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कितना होगा किराया ?
बात करें Vande Bharat Sleeper train के किराए की तो 3AC में सफर करने पर आपको 2,300 रुपए चुकाने होंगे। जबकि AC में सफर करने वाले यात्री को 3,000 रुपए किराया और 1AC पर सफर करने पर 3,600 रुपए किराया रखा गया है।

दो दिन पहले ही पूरा किया गया ट्रेन का ट्रायल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन दो दिन पहले ही पूरा किया गया है। ट्रायल के दौरान ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया। खास बात तो ये है कि रनिंग के दौरान लोको पायलट ने 4 गिलासों में पानी रखा। इनमें से एक भी ग्लास से पानी नहीं छलका।
FAQs – Vande Bharat Sleeper Train
Q1. Vande Bharat Sleeper ट्रेन कब शुरू होगी?
देश की पहली Vande Bharat Sleeper ट्रेन 17 या 18 जनवरी 2026 से चलने वाली है।
Q2. Vande Bharat Sleeper Route पर चलेगी?
ये ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी।
Q3. ट्रेन के अंदर क्या-क्या सुविधाएं होंगी?
ट्रेन में आरामदायक बिस्तर, खाना, मॉडर्न टॉयलेट, सेंसर वाले नल, क्लीनिंग सुविधा, वाई-फाई और स्मार्ट लाइटिंग जैसी सुविधाएं होंगी।
Q4. Vande Bharat Sleeper train fare कितना होगा?
- 3AC: 2,300 रुपए
- AC: 3,000 रुपए
- 1AC: 3,600 रुपए
Q5. ट्रेन का ट्रायल कब और कैसे हुआ?
रेल मंत्री के अनुसार, ट्रेन का ट्रायल दो दिन पहले किया गया था। ट्रेन ने 180 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार पकड़ी और चार गिलास पानी में से एक बूंद भी नहीं गिरी।
Q6. ट्रेन का उद्घाटन कौन करेंगे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे।
Q7. Vande Bharat Sleeper ट्रेन की खासियत क्या है?
ट्रेन में न केवल तेज़ रफ्तार और आरामदायक बिस्तर है, बल्कि आधुनिक वॉशरूम, वाई-फाई, स्मार्ट लाइटिंग और बेहतर सफाई जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
Q8. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब से शुरू होगी ?
इस ट्रेन का संचालन इसी साल 17 या 18 जनवरी से शुरू हो सकता है।
big news
ऋषिकेश जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बजरंग सेतु चलने के लिए देना होगा किराया !

Rishikesh Bajrang Setu : ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने बजरंग सेतु के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार कर रहा है। इस SOP के तहत पुल के उपयोग, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कांच से बने विशेष पैदल मार्ग के संचालन से जुड़े नियम तय किए जाएंगे। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी।
Table of Contents
बजरंग सेतु चलने के लिए देना होगा किराया
ऋषिकेश में बजरंग सेतु का मुख्य हिस्सा पहले की तरह आम लोगों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा। हालांकि पुल के दोनों किनारों पर बनाए गए पारदर्शी कांच के फुटपाथ पर जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों से शुल्क लिया जा सकता है। इसका उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और इस आकर्षण का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना है।
शुल्क की अंतिम दर SOP लागू होने के बाद होगी तय
बता दें कि ऋषिकेश में जो लोग गंगा के ऊपर बने कांच के रास्ते पर चलने का रोमांचक अनुभव लेना चाहेंगे, उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। शुल्क की अंतिम दर SOP लागू होने के बाद तय की जाएगी।
कांवड़ यात्रा में बंद रहेगा कांच वाला हिस्सा
प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान कांच से बने फुटपाथ को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान लाखों कांवड़ियों की आवाजाही के कारण पुल पर अत्यधिक भीड़ रहती है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल पुल के सामान्य हिस्से से ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

सुरक्षा और निगरानी पर रहेगा विशेष फोकस
करीब 69.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बजरंग सेतु का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। लगभग 132.30 मीटर लंबे और 8.60 मीटर चौड़े इस आधुनिक सस्पेंशन ब्रिज को लक्ष्मण झूला के विकल्प के रूप में विकसित किया गया है।
कांच को कई बार पहले भी पहुंच चुका है नुकसान
पुल के दोनों ओर बनाए गए पैदल मार्ग में पांच परतों वाले टफेंड ग्लास का उपयोग किया गया है। निर्माण के दौरान कांच को कई बार नुकसान पहुंचने की घटनाओं के बाद अब इसकी सुरक्षा, नियमित निगरानी और रखरखाव के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
big news
हल्द्वानी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

Haldwani News : हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बेहद दुखद हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। निर्माणाधीन भूमिगत पानी के टैंक के भीतर जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण मां और उसके दो बेटे बेहोश हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
Table of Contents
निर्माणाधीन पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौतह
हल्द्वानी में गौलापार की कुंवरपुर न्याय पंचायत के मानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र बिष्ट ने अपने घर के पास कुछ समय पहले भूमिगत पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे टैंक की शटरिंग हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान धर्मेंद्र टैंक के अंदर उतर गए, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए।
जब धर्मेंद्र की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उनके छोटे भाई खुशाल सिंह उन्हें देखने के लिए टैंक में उतरे। कुछ ही देर बाद वह भी अंदर ही अचेत हो गए।
बेटों को बचाने उतरी मां भी हुई बेहोश
दोनों बेटों के बाहर न आने पर उनकी मां सरस्वती देवी को अनहोनी की आशंका हुई। वह भी टैंक के अंदर गईं, लेकिन वहां मौजूद गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण वह भी बेहोश होकर गिर गईं।
बचाव के दौरान एक और व्यक्ति हुआ अचेत
परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के सब्जी विक्रेता भोज राम ने तीनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन टैंक में उतरते ही वह भी अचेत हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने तुरंत सभी को बाहर निकाला, जिससे भोज राम को होश आ गया, लेकिन मां और दोनों बेटों की हालत गंभीर बनी रही।
अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को किया मृत घोषित
ग्रामीण तुरंत तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद धर्मेंद्र बिष्ट, खुशाल सिंह और उनकी मां सरस्वती देवी को मृत घोषित कर दिया।
big news
बारिश बनी काल!, देहरादून में पानी की निकासी वाले पाइप में फंसा बच्चा, दम घुटने से मौत

Dehradun News : देहरादून के विकासनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक बच्चा पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइप में फंस गया। जिस से इसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में पानी की निकासी वाले पाइप में फंसा बच्चा
उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान खादर बस्ती में एक छह वर्षीय बच्चे की नाले में फंसने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की खादर बस्ती में मस्जिद के पास सड़क किनारे बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान बारिश का पानी तेज बहाव के साथ सड़क से होकर बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी के बहाव में बच्चा नाली की ओर पहुंच गया और करीब 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया।
बच्चे की दम घुटने के कारण पाइप में ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लंबे समय तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। आखिरकार जेसीबी मशीन की मदद से पाइप को तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वो अचेत हो चुका था।

इसके बाद बच्चे को तत्काल उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में पसरा मातम
घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में बनी सड़क का ढाल अधिक होने और नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी तेज गति से बहता है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा उपायों की मांग
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा उपायों की मांग की है।
Cricket20 hours agoBPH vs TRT Dream11 Team Match 4 | Playing 11 & Fantasy Tips (24-07-2026)
Cricket20 hours agoBPH-W vs TRT-W Dream11 Prediction Today: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips (24-07-2026)
almora22 hours agoरानीखेत में जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun23 hours agoपेपर लीक विरोध पर बोले सीएम धामी, कहा- छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति
Dehradun23 hours agoडेंगू से निपटने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, सभी 100 वार्डों में हो रही फॉगिंग
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Breakingnews22 hours agoUTU Paper Leak मामले में बड़ी कार्रवाई, पेपर लीक करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
Dehradun5 hours agoमसूरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर!, सिर्फ इस समय खुलेगा मार्ग, प्रशासन ने जारी किए नए नियम







































