Uttarakhand
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी।

देहरादून – राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से राजधानी दून समेत पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रविवार शाम को जहां दून में जमकर बादल बरसे, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इससे एक बार फिर लोग कड़ाके की ठंड से कांप उठे।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते जहां सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।
राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।
Roorkee
रूड़की में रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Roorkee News : रुड़की गंगनहर में रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास गांधी वाटिका के सामने एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
Roorkee में रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास शव मिलने से सनसनी
रूड़की के रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास एक शव मिलने से इलाके में हड़ंकप मच गया। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को गंगनहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। मृतक के चेहरे और शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पहले भी गंगनहर क्षेत्र से बरामद हो चुके हैं कई शव
शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आमजन से अपील की है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी Roorkee में आसफनगर झाल गंगनहर क्षेत्र से कई शव बरामद हो चुके हैं, जिनकी जांच अभी भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी कामयाबी, लाखों की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Haldwani News: हल्द्वानी में नशे की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्य बिंदु
Haldwani News: नैनीताल जिले के काठगोदाम और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से काफी मात्रा में स्मैक और नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपियों से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 82 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है।
नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, नैनीताल जिले में काठगोदाम कोतवाली पुलिस और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से भारी मात्रा में स्मैक और नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार 6 जनवरी देर रात काठगोदाम और बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से स्मैक, नशीले इंजेक्शन और नशीली दवा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
काठगोदाम पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
पहला मामला काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। जहां कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम कुंवरपुर गौलापार पुल बाइपस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान टीम को बाइक सवार एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उससे 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
बरामद स्मैक की अंतराष्ट्रीय कीमत लाखों में
जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मंजीत सिंह निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर बताया। साथ आरोपी ने बताया कि वो स्मैक की खेप नानकमत्ता से हल्द्वानी में बेचने के लिए आया हुआ था। बरामद स्मैक की खेप की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 82 लाख 50 हजार रुपएबताई जा रही है।
Banbhulpura में नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
वहीं दूसरे मामले में Banbhulpura कोतवाली पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक आर्या निवासी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी बताया। आरोपी के खिलाफ पहले भी मुखानी थाना में दो मुकदमे दर्ज हैं। जिसके बाद अब पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि
काठगोदाम और बनभूलपुरा दो कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
–एसपी सिटी मनोज कत्याल–
Read more….
Haldwani के बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में आज आ सकता है फैसला, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका
HALDWANI: जुआ खेलने का विवाद बन गया खतरनाक फायरिंग, हल्द्वानी में चार पर केस दर्ज…
HALDWANI: दोस्त ने घर का फर्जी इकरारनामा बना बेच दिया, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा…
Dehradun
हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा पर बोले राज्यपाल, सैन्य-नागरिक-समाज का समन्वित दृष्टिकोण जरूरी

Dehradun News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा आज क्लेमेंट टाउन, देहरादून में “फोर्टिफाइंग द हिमालयाजः ए प्रोएक्टिव मिलिट्री-सिविल-सोसाइटी फ्यूजन स्ट्रेटजी इन द मिडिल सेक्टर” विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में प्रतिभाग किया गया।
हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा पर राज्यपाल ने कही बड़ी बात
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हिमालय केवल एक भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि एक जीवंत रणनीतिक प्रणाली है, जहाँ भू-आकृति, आधारभूत संरचना, जनसंख्या, शासन और सैन्य क्षमता निरंतर परस्पर क्रिया में रहती हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि मध्य सेक्टर को परंपरागत रूप से अपेक्षाकृत शांत माना जाता रहा है।
लेकिन वर्तमान परिस्थितियाँ सतत सतर्कता और पूर्व तैयारी की मांग करती हैं। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र, विशेष रूप से भारत-चीन सीमा के मध्य सेक्टर में, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सैन्य, नागरिक प्रशासन और समाज के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
सैन्य-नागरिक-समाज का समन्वित दृष्टिकोण जरूरी
राज्यपाल ने कहा कि समकालीन सुरक्षा चुनौतियां अब केवल प्रत्यक्ष सैन्य गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हाइब्रिड वारफेयर, ग्रे-जोन गतिविधियों, द्वि-उपयोगी आधारभूत संरचना और सीमा क्षेत्रों में निरंतर दबाव जैसे कारकों से भी आकार ले रही हैं। ऐसे परिदृश्य में हिमालयी क्षेत्रों की दीर्घकालिक सुरक्षा केवल सैन्य तैयारियों से नहीं, बल्कि नागरिक प्रशासन, स्थानीय समुदायों और प्रौद्योगिकी के साथ प्रभावी समन्वय से सुनिश्चित की जा सकती है।

सीमावर्ती गांव राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण घटक
राज्यपाल ने सीमावर्ती गांवों को राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण घटक बताते हुए कहा कि स्थानीय समुदाय केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि सीमाई सुरक्षा के सहभागी और बलवर्धक हैं। उन्होंने कहा कि ‘वाइब्रेंट विलेज’ जैसे कार्यक्रम सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ-साथ जनसंख्या स्थिरता, लॉजिस्टिक मजबूती और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायी राष्ट्रीय उपस्थिति को भी सुदृढ़ करते हैं।
राज्यपाल ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़कें, सुरंगें, पुल, हवाई संपर्क और दूरसंचार सुविधाएँ परिचालन तत्परता के अनिवार्य घटक हैं। उन्होंने चारधाम परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह न केवल तीर्थाटन और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाती है, बल्कि रणनीतिक गतिशीलता और सुरक्षा तैयारियों को भी मजबूती प्रदान करती है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि हिमालयी क्षेत्र की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा सैन्य नागरिक से जुड़े विषय पर सेमिनार का होना अति महत्वपूर्ण है। कहा कि सेमिनार से निकले सुझाव हमारी सामरिक नीति को सुदृढ़ बनाने में सहायक और हिमालयी क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, सीमित जनसंख्या जैसी चुनौतियों को देखते हुए सेना, नागरिकों, सिविल प्रशासन और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है। हिमालयी क्षेत्रों में सीमाओं के आस-पास निवास करने वाले नागरिक देश की सबसे बड़ी शक्ति है, जो वास्तव में देश के आँख और कान बनकर राष्ट्रीय सुरक्षा में अहम योगदान निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा करना सेना के साथ साथ प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है।
big news23 hours agoउत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी परीक्षाएं
Dehradun23 hours agoगांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा G-RAM-G बिल, ये ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना
Breakingnews3 hours agoअंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए सोशल मीडिया से सभी वीडियो हटाने आदेश
big news6 hours agoनैनीताल में गहरी खाई में गिरी यूपी के पर्यटकों की कार, हादसे में पांच लोग घायल
Uttarkashi5 hours agoउत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में भीषण अग्निकांड, गुराड़ी गांव में 13 मवेशियों की जलकर मौत
Dehradun5 hours agoमसूरी : जॉर्ज एवरेस्ट की हाथी पांव रोड पर स्कूटी खाई में गिरी, दो लोग घायल
Cricket21 hours agoवेलिंगटन बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स सुपर स्मैश 2025-26 – पूर्ण मैच विश्लेषण और ड्रीम11 टीम..
Cricket6 hours agoSL vs PAK Dream11 Prediction – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान 1st T20I, ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, टॉप पिक्स और मैच डिटेल्स..












































