Uttarakhand
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी।

देहरादून – राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से राजधानी दून समेत पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रविवार शाम को जहां दून में जमकर बादल बरसे, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इससे एक बार फिर लोग कड़ाके की ठंड से कांप उठे।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते जहां सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।
राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 8 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। सोमवार को भी राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश, आकाशीय बिजली और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में भूस्खलन, पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

अन्य जिलों में भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना
राज्य के बाकी जिलों में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है। कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने खुले क्षेत्रों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
8 अगस्त तक जारी रह सकता है मानसून का असर
पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना रहेगा। 8 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही, मौत से इलाके में पसरा मातम

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र से रविवार को एक दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई। घास लेने जंगल गई एक महिला अचानक उफनते गदेरे के तेज बहाव की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही बह जाने की सूचना मिली। करीब डेढ़ घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।
Table of Contents
रुद्रप्रयाग में घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही
रूद्रप्रयाग के बसुकेदार में रविवार सुबह लगभग 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि ग्राम स्वारा के तिमली क्षेत्र के आगे घास लेने गई एक महिला अचानक गदेरे में बह गई है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया।
महिला की डूबने से हुई मौत
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के निर्देश पर जल पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) और डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (DDRF) बसुकेदार की टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बचाव दल ने गदेरे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया।

डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव
करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राहत टीमों ने महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। मृतका की पहचान 38 वर्षीय विनीता देवी, पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है।
इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण उफनते गदेरों और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है।
Haldwani
हल्द्वानी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटे, पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा

Haldwani News : हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लूटकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।
Table of Contents
हल्द्वानी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटे
हल्द्वानी में दिनदहाड़े हुई कुंडल लूटकर फरार हुआ दो आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल भी बरामद कर लिया गया है। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा
30 जुलाई 2026 को जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी चम्पा देवी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 117/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
सीसीटीवी कैमरों से हुई आरोपियों की पहचान
प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में मुखानी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैन्युअल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की पहचान की।

कबाड़ बीनने का काम करते हैं दोनों आरोपी
1 अगस्त को पुलिस ने रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय (22 वर्ष) और सूरज जोशी (20 वर्ष) निवासी बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अजय की तलाशी के दौरान उसके पास से लूटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद हुआ।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अजय के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है और उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
Cricket16 hours agoWEF-W vs SOB-W Dream11 Prediction Match 19: Pitch Report & Winning Tips
Haridwar24 hours agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत
Uttarkashi22 hours agoउत्तरकाशी में बारिश बनी आफत! आधी रात गांव में घुसा मलबा, दहशत में जागते रहे लोग
Champawat22 hours agoचंपावत में दर्दनाक हादसा, 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, 3 घायल
Cricket4 hours agoWEF vs SOB Dream11 Team Today Match 19 Prediction, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Cricket Tips
Haldwani19 hours agoहल्द्वानी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटे, पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा
Rudraprayag17 hours agoरुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही, मौत से इलाके में पसरा मातम
uttarakhand weather17 minutes agoउत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 8 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल












































