Breakingnews
पौड़ी में पूरे मानसून सीजन विभागीय स्तर व व्यक्तिगत स्तर पर होगा वृक्षारोपण।
पौड़ी – व्यापक वृक्षारोपण को समर्पित उत्तराखंड का हरेला पर्व अभियान जनपद में 16 से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा। जनपद में अगामी 16 जुलाई से अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पौरी तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी द्वारा नागदेव रेंज बुआखाल मार्ग स्थित हनुमान मंदिर प्रातः 9ः00 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान में एक सप्ताह तक गहनता से तथा उसके पश्चात पूरे मानसून सीजन विभागीय स्तर व व्यक्तिगत स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य चलता रहेगा। वृक्षारोपण अभियान हेतु ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 1 लाख 26 हज़ार, वन विभाग द्वारा एक लाख, उद्यान विभाग द्वारा 55 हजार पौध का निशुल्क वितरण किया जाएगा। अभियान में बड़े से लेकर छोटे सभी प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिसके अंतर्गत विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक परिसरों तथा सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा।

हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला का अपना संस्कृतिक व वैज्ञानिक दोनों तरह का महत्व है, उन्होंने जिला विकास अधिकारी को जनपद में बनाए जा रहे 75 अमृत सरोवर स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण करवाने के साथ ही लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क किनारे खाली भूमि पर वृक्षारोपण व सिंचाई विभाग को नदियों और गदेरों के किनारे खाली भूमि पर वृक्षारोपण तथा अन्य सभी विभागों को अपनी खाली भूमि परिसरों में स्थानीय लोगों का प्रतिभाग कराते हुए वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि वृक्षारोपण की आख्या रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी विभागों को अपने स्तर पर एक हरेला तैयार करने को कहा साथ ही वन विभाग को निर्देशित किया कि विकासखंड स्तर तथा प्रभागीय वन अधिकारी के माध्यम से डिमांड के अनुरूप वृक्षारोपण हेतु पौध उपलब्ध कराएं तथा विभिन्न विभाग अपनी-अपनी डिमांड वन विभाग को समय पर दें। उन्होंने सभी 15 विकास खंडों में रोस्टर बनाकर 15 दिनों में स्कूली बच्चों की सहभागिता से वृक्षारोपण व बीज बम अभियान कार्यक्रम को संपादित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि हर ब्लाक में 01 हजार बीज बम तैयार करें।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
बैठक में शिक्षा, उपनल कर्मचारियों, चारधाम यात्रा, पर्यटन, कृषि, पशुपालन और कारागार विभाग समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। जिसके बारे में उपर सचिव मुख्यमंत्री बंसीधर तिवारी ने जानकारी दी कैबिनेट बैठक में सही अहम मुद्दों पर सहमति बनी और कैबिनेट में मंजूरी की जिसमें 12 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी मिली।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- 1. उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी।
- 2. उपनल कर्मचारियों के समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 की गई।
- 3. मिडिल ईस्ट संकट के चलते बढ़ी बिटुमेन कीमतों को लेकर पीडब्ल्यूडी के लिए व्यवस्था बनाने का फैसला।
- 4. उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का निर्णय, साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक।
- 5. आबकारी विभाग में होलोग्राम दोहराव की स्थिति में दोहरा कर नहीं लगेगा।
- 6. सेलाकुई स्थित सगंध एवं हर्बल केंद्र में मिलावट जांच सुविधा विकसित होगी, पांच पद स्वीकृत।
- 7. अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली आयोजन को मंजूरी।
- 8. उत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।
- 9. कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली को मंजूरी।
- 10. राज्य आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के लिए एक बार राहत।
- 11. चारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चरों के लिए 5 प्रतिशत बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
- 12. एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरी।
Breakingnews
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम

Uttarkashi News : 13 साल के किशोर ने किया 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस खबर से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
उत्तरकाशी मुख्यालय के पुरोला प्रखंड से सटे एक गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी कक्षा की बच्चे से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।
खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
बताया जा रहा है कि बच्ची खून से सने कपड़ों में घर पहुंची। तब इस मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता काम से शाम को घर लौटे तो देखा उनकी बच्ची खून से लथपथ थी जब बच्ची से इसके बारे में पूछा को बच्ची ने इस बारे में पिता को बताया।
जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंची। पिता कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए उत्तरकाशी भेजा गया है। जबकि किशोर से पूछताछ की जा रही है।
साथ खेलने के दौरान घटना को दिया अंजाम
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के समय छात्रा की मां पास के गांव में आयोजित मेले में गई हुई थी, जबकि उसके पिता मजदूरी के लिए खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान छात्रा और किशोर गांव के मंदिर परिसर में खेल रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि खेलते-खेलते किशोर छात्रा को मंदिर के पीछे की ओर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत हरकत की गई।
Breakingnews
बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….

Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। आज होने वाली बैठक में वर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पर्यटन विभाग की प्रस्तावित रिवर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जा सकता है।

कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा, शहरी विकास, आवास और पेयजल विभागों से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाने की उम्मीद है। बैठक में राज्य के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
uttarakhand weather8 hours agoMonsoon Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी, IMD ने बताया कब पहुंचेगा उत्तराखंड ?
Champawat10 hours agoयोग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास, 21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र
Dehradun10 hours ago2 जुलाई को प्रदेश में एक साथ 70 जगहों पर होगी मॉक ड्रिल, मानसून से पहले परखी जाएंगी तैयारियां
Dehradun7 hours agoदेहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
Politics4 hours agoकांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान
Dehradun4 hours agoउत्तराखण्ड पुलिस को मिला ‘Institutional Performance Award’, बढ़ाया प्रदेश का मान






































