Breakingnews
राज्यसभा सांसद ने अधिकारीयों के साथ जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
देहरादून – राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जिले के समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनप्रतिनिधि ने भी प्रतिभाग किया। सांसद ने क्रमवार विभागीय अधिकारियों से अपने अपने विभाग की संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी लेते हुए, कार्य प्रगति में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि बैठक में सक्षम अधिकारी ही पूर्ण सूचना एवं जानकारी के साथ प्रतिभाग करेंगे। कहा कि अगली बैठक जीवनगढ़ में ग्रामीण के मध्य बैठकर करेंगे।

सांसद ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं को धरातल पर लाने की समाधान आपके पास है। जनहित के कार्य को प्राथमिकता दिए जाए। सभी को कार्य प्रगति में तेजी लाने की जरूरत है। ताकि जनमानस को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकें। कहा कि विकास के कार्यों में तेजी लाते हुए देश को इस अमृत काल में अग्रणी देश की श्रेणी में ले जाना है। उन्होने स्वास्थ्य मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता को बढावा देने को कहा। जबकि निक्षय मित्र में जन सहभागिता को लेकर और जागरूक करने को कहा। उन्होने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि आबंटित धनराषि को समय पर खर्च करते हुए, लक्षीत योजनाओं को समय पर पूर्ण करेंगे।

उन्होने सांसद आदर्ष ग्राम योजना, सांसद खेल स्पर्धा, सांसद स्वास्थ्य मेला, निक्षय मित्र, तंदुरूस्त बालक, स्मार्ट सीटी सहित भारत सरकार द्वारा संचालित पोशित एवं अन्य योजनाओं की भौतिक एवं आर्थिक प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देष दिए। एनएच की कार्य को लेकर उन्होने कहा कि जन सुविधा से जुडे कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नही होनी चाहिए। कार्यो की जांच कराने की बात कही। उन्होने बल्लीवाला फ्लाईओवर में हो रही दुर्घटना के दृष्टिगत, फ्लाईओवर को सुगम बनाने के निर्देश दिए। जबकि लोनिवि की समीक्षा के दौरान जनपद में संचालित सभी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। स्मार्ट सिटी के समीक्षा के दौरान विधायक रायपुर के मांग पर स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस रायपुर तुनुवाला,आदि पुरानी रूट पर भी चलाने के निर्देश दिए। जबकि रेखीय विभाग के साथ जनवरी माह में स्मार्ट सिटी की बैठक रखने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

उन्होंने उरेडा को सौर ऊर्जा की लाइट लगाने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। वह शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग को अमृत सरोवर योजना अधिक अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के कार्यो की विस्तार से समीक्षा करते हुए लक्षित समय से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जबकि दुग्ध विकास, विद्युत, समाज कल्याण, बाल विकास, सहित अन्य विभाग की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप, पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली

Dehradun News : राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक युवक पर कथित फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप
पुलिस को दी गई शिकायत में हरिद्वार के झबरेड़ा निवासी सन्नी ने बताया कि 19 जुलाई को उसके दोस्त शुभम ने उसे फोन कर पटेल नगर स्थित स्वास्तिक कैफे के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच पहले से चल रहे मनमुटाव को खत्म करने के उद्देश्य से ये मुलाकात तय हुई थी।
पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली
पीड़ित का आरोप है कि तय समय पर मौके पर पहुंचने पर शुभम अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौजूद था। बातचीत के दौरान पहले कहासुनी हुई और फिर शुभम ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। हालांकि, साथ मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे सुरक्षित बचा लिया।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार
शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि युवराज नाम के एक अन्य युवक ने भी हथियार से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हो सका। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की।
पुलिलस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Breakingnews
बागेश्वर में बड़ा हादसा! सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा, तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब सात वर्षीय एक बच्चा सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया।
Table of Contents
बागेश्वर में सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि राकेश नाम का करीब सात साल का बच्चा शिवालय के समीप सरयू नदी में बह गया।
तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें
सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमें नदी और आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और अभियान लगातार जारी है।

विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रशासन ने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Breakingnews
1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड में पड़ा CBI का छापा, काशीपुर में फैक्टरी में खंगाले दस्तावेज

CBI Raid in Uttarakhand : 1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड में CBI की कार्रवाई देखने को मिली है। CBI ने काशीपुर में फैक्टरी में दस्तावेज खंगाले हैं।
Table of Contents
1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड में पड़ा CBI का छापा
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 1109 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक औद्योगिक इकाई में छापेमारी की। ये कार्रवाई ओडिशा की कंपनी गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में की गई।
CBI ने काशीपुर में फैक्टरी में खंगाले दस्तावेज
बताया जा रहा है कि काशीपुर स्थित यह फैक्टरी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण औद्योगिक उपकरणों का निर्माण करती है। सीबीआई की जांच केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रही। एजेंसी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा के विभिन्न ठिकानों पर भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाना है।
केनरा बैंक से जुड़ा हुआ है मामला
जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी पर केनरा बैंक से फंड आधारित और गैर-फंड आधारित ऋण सुविधाओं के माध्यम से करीब 1109 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिक ऋण प्राप्त करने के लिए कंपनी ने अपने स्टॉक का मूल्य वास्तविकता से अधिक दर्शाया और व्यापारिक देनदारियों से जुड़े आंकड़ों में कथित रूप से हेरफेर किया। इसके अलावा वित्तीय दस्तावेजों में भी भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करने के आरोप लगाए गए हैं।
छापेमारी के दौरान जब्त किए गए कई दस्तावेज
सीबीआई का कहना है कि ऋण स्वीकृत होने के बाद धनराशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के बजाय अन्य कार्यों में किया गया और उसे अलग-अलग खातों में स्थानांतरित किया गया। जांच में यह भी आरोप है कि बैंक खातों को नियमित और सक्रिय दिखाने के लिए कथित तौर पर फर्जी वित्तीय लेनदेन किए गए, जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
फिलहाल सीबीआई मामले की विस्तृत जांच कर रही है और छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों व डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews14 hours ago1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड में पड़ा CBI का छापा, काशीपुर में फैक्टरी में खंगाले दस्तावेज
Cricket14 hours agoWomen’s Hundred League 2026 Schedule: यहाँ देखें पूरा शेड्यूल, टीमें और नया फॉर्मेट
Cricket10 hours agoBest MIL-W vs SL-W Dream11 Team 2026 : The Hundred Women’s Match 1 (21-07-2026)
Breakingnews9 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप, पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली
Rishikesh12 hours agoऋषिकेश में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, एक व्यक्ति ने घर में की आत्महत्या, स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव
Uttarakhand14 hours agoGidara Bugyal Trek : उत्तरकाशी का अनछुआ खजाना | Complete Trekking Guide 2026
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, 12 जिलों में आज स्कूल बंद, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Dehradun7 hours agoमसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद






































