Nainital
बाघ रक्षक योजना को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने किया लॉन्च, स्कूली बच्चों को किया गया इस मुहिम में शामिल !

रामनगर: बाघों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत करने के लिए आज “बाघ रक्षक योजना” का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा स्कूली बच्चों की मौजूदगी में लॉन्च किया गया, जिसमें स्थानीय विद्यालयों को भी शामिल किया गया। इस योजना को पिछले हफ्ते देहरादून में वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी मिली थी।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर डॉ. साकेत बटोला ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न चरणों में काम किया जाएगा, जिसमें बच्चों को बाघों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा। पहले चरण में ढिकुली, ढेला और कालागढ़ के स्कूलों के बच्चों को शामिल किया गया है, जबकि रामनगर के महाविद्यालय को भी इस कार्यक्रम में भागीदार बनाया गया है। इन बच्चों को कॉर्बेट पार्क की जैवविविधता, वन्यजीवों के व्यवहार और उनके संरक्षण के बारे में विशेष जानकारी दी जाएगी।
जीआईसी स्कूल के प्रवक्ता दिनेश चंद रावत ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके विद्यालय के बच्चों के लिए बहुत लाभकारी होगा, क्योंकि ये बच्चे उन क्षेत्रों से हैं जो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के नजदीक स्थित हैं और अक्सर इनका सामना वन्यजीवों से होता है। इस कार्यक्रम से बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी और वे दूसरों को भी इसके बारे में जानकारी दे सकेंगे, जिससे मानव-बाघ टकराव में कमी आएगी।
big news
हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल

Haldwani News : उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की और काफी दूर तक पीछा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में सरेआम युवती से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़
हल्द्वानी से महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़ी करती खबर सामने आ रही है। यहां शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले इलाके स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती और उसके भाई का दो मनचले पीछा करते हैं और उस से छेड़छाड़ करते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती और उसका भाई स्कूटी से जा रहे हैं इसी दौरान बाइक सवार दो मनचले उनका पीछा करते हैं। दोनों युवक उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं।
बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथी थी। दोनों भयभीत होकर सड़कों पर मदद के लिए आवाज लगाते हुए खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहे। वीडियो में युवती की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई थी कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर भी युवती का पीछा करना जारी रखा।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
Nainital
नैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन

Nainital News : नैनीताल में पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन पकड़ा है। जिसका चालक फरार बताया जा रहा है।
Table of Contents
नैनीताल में पकड़ा गया कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
एलपीजी संकट के बीच नैनीताल में पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने व्यावसायिक सिलेंडर से भरा पिकअप पकड़ी है। नेहा गैंस एजंसी की पिकअप काशीपुर से नैनीताल व्यावसायिक ब्लैक में कारोबार करने आ रही थी लेकिन मंगोली पुलिस ने चौकी पर रोक लिया। इस वाहन कुल 24 व्यावसायिक सिलेंडर पकड़े गए हैं। जबकि चालक फरार बताया जा रहा है।
वाहन के ड्राइवर के बारे में टीम को भी नहीं पता
चलता वाहन तो पुलिस ने पकड़ा लेकिन ड्राइवर कहां गया इसका पता गाड़ी पकड़ने वाली पुलिस को भी नहीं पता है। आपको बता दें की कल ही व्यावयायिक सिलेंडरों को लेकर SOP जारी हुई है लेकिन इससे पहले ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों का कारोबार फलफूल रहा है।
हालांकि इसी बीच फरार ड्राइवर का रिश्तेदार सामने आया और कहा कि वो भागा नहीं बल्कि चौकी से सब गायब हो गए, कभी उनको कहीं बुलाया गया तो कभी कहीं और इस व्यक्ति ने बताया कि गाड़ी के पेपर पूरे थे।

ड्राइवर नशे की हालत में वाहन छोड़कर भागा – पूर्ति विभाग
पूर्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि नैनीताल कालाढूंगी रोड मंगोली चौकी पर पुलिस ने कमर्शियल सिलेंडर से भरा पिकअप वाहन पकड़ा ड्राइवर काशीपुर से नैनीताल को कमर्शियल सिलेंडर भरा वाहन लेकर आ रहा था रास्ते में मंगली चौकी में पुलिस ने गाड़ी को रोका मौके में पूछताछ की तो वो डर गया।
ड्राइवर नशे की हालत में वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। जबकि चालक के रिश्तेदार जितेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि घरेलू सिलेंडर में बुकिंग की जाती है और कमर्शियल सिलेंडर में ऐसा कोई रूल नहीं है। किसी के दबाव में आकर हमें परेशान किया जा रहा है।
big news
रामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आंधी-तूफान के कारण एक घर पर हल्दू का पेड़ गिर गया। जिसके चपेट में आने से एक 13 साल की किशोर की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
Table of Contents
रामनगर में घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत
नैनीताल जिले के रामनगर में रिंगौड़ा गांव में आंधी के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक तेज आंधी के कारण एक हल्दू का पेड़ रिंगौड़ा निवासी प्रकाश उपाध्याय के घर के ऊपर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 13 साल का बेटा कार्तिक उपाध्याय की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
देर रात घर में सो रहा था परिवार अचानक गिरा पेड़
बताया जा रहा है कि देर रात परिवार घर के अंदर सो रहा था। तभी तेज तूफान के कारण एक विशालकाय हल्दू का पेड़ अचानक उनके घर के ऊपर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से कार्तिक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव वालों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2012 से पेड़ काटने की हो रही थी मांग
ग्रामीणों के अनुसार, जिस पेड़ के गिरने से यह दुर्घटना हुई, उसके खतरे को लेकर वर्ष 2012 से ही वन विभाग को कई बार लिखित रूप में सूचित किया गया था। लोगों ने पेड़ को हटाने या उसकी छंटाई करने की मांग भी उठाई थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर कदम उठाए जाते, तो इस दुखद हादसे को रोका जा सकता था।
Cricket21 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
Cricket21 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st T20I 2026 , Australia Women tour of West Indies..
Cricket17 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 3rd T20I 2026 (20-03-2026)
big news14 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
National21 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun20 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
Cricket16 hours agoन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला 2026 , जानिए आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रीव्यू…
big news19 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल











































