Crime
पत्नी की हत्या कर जंगल में जलाया शव, खटीमा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार…

खटीमा (उधम सिंह नगर): खटीमा क्षेत्र में जंगल में मिली अधजली महिला की लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पति ने की थी। आरोपी पति सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश सिंह को शक था कि उसकी पत्नी अनीता देवी किसी से फोन पर लंबी बातें करती थी। वहीं, उसका खुद एक महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी तनाव के चलते उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
23 मई को आरोपी सुरेश सिंह अल्मोड़ा से बस के जरिए हल्द्वानी और फिर रात को खटीमा पहुंचा।
रात 10 बजे वह जंगल में छिपा रहा और फिर घर जाकर पत्नी से दरवाजा खुलवाया।
एक घंटे तक घर पर रहने के बाद, पत्नी को बहाने से जंगल ले गया और गला घोंटकर हत्या कर दी।
फिर घर से डीजल लाकर शव को जलाया और मौके से फरार हो गया।
24 मई को खटीमा के चारूबेटा नई बस्ती के पास जंगल में अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। शव की पहचान अनीता देवी के रूप में हुई। भाई रामानंद ने हत्या का शक जीजा सुरेश सिंह पर जताया था। पुलिस ने जांच तेज कर आरोपी को दबोच लिया।
सुरेश ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि घटना के वक्त वह अल्मोड़ा में था। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने सारा सच उगल दिया।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पत्नी अनीता को फोन पर बात करना पसंद नहीं था, साथ ही आरोपी का खुद किसी अन्य महिला से संबंध था। इसी कारण उसने पूरी प्लानिंग के तहत हत्या की।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
#KhataimaMurder #WomanBurned #HusbandArrested #DomesticViolence #UttarakhandCrime
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- मुबई लन्दन बनाम सन राइजर्स लीड्स प्लेयिंग 11 और ड्रीम 11 टीम (21-07-2026)
- Breaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
- उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
- मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- मुबई लन्दन बनाम सन राइजर्स लीड्स प्लेयिंग 11 और ड्रीम 11 टीम (21-07-2026)
- Breaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
- उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
- मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- मुबई लन्दन बनाम सन राइजर्स लीड्स प्लेयिंग 11 और ड्रीम 11 टीम (21-07-2026)
- Breaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
- उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
- मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद
Cricket20 hours agoBest MIL-W vs SL-W Dream11 Team 2026 : The Hundred Women’s Match 1 (21-07-2026)
Breakingnews19 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप, पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली
Dehradun17 hours agoमसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद
Rishikesh22 hours agoऋषिकेश में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, एक व्यक्ति ने घर में की आत्महत्या, स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव
Uttarakhand24 hours agoGidara Bugyal Trek : उत्तरकाशी का अनछुआ खजाना | Complete Trekking Guide 2026
Breakingnews21 hours agoबागेश्वर में बड़ा हादसा! सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा, तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Pithoragarh2 hours agoBreaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित












































