Dehradun
सीएम धामी ने यूसीसी लागू करने से पहले मातृशक्ति सम्मान का दिया बड़ा संदेश, 23 साल बाद वरिष्ठ महिला अधिकारी को दी जिम्मेदारी।

समान नागरिक संहिता- यूसीसी लागू करने से पहले प्रदेश में नौकरशाही के सर्वोच्च पद पर महिला अफसर की ताजपोशी ने दिया बड़ा संदेश।
यूसीसी में महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार को दी गई है प्राथमिकता।
उत्तराखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री की कसौटी पर अनुकूल दिखती नई मुख्य सचिव राधा रतूड़ी।
जिलों में भी जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, मुख्य विकास अधिकारी के पदों पर महिला अधिकारियों को कमान देकर मुख्यमंत्री खींच रहे लंबी लकीर ।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने से पहले राज्य में पहली महिला मुख्य सचिव की जिम्मेदारी आईएएस राधा रतूड़ी को सौंपते हुए देवभूमि से मातृशक्ति सम्मान का बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री धामी का यह निर्णय महिला सम्मान, सुरक्षा और महिला प्रधान वाले राज्य की परिकल्पना को साकार कर रहा है। खासकर नौकरशाही के सर्वोच्च पद पर राज्य में महिला अधिकारी की ताजपोशी भी यूसीसी लागू होने से पहले बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नारी सशक्त भारत की परिकल्पना पर खरा उतर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य के 7 से ज्यादा जनपदों में महिला सशक्तिकरण और सम्मान को लेकर मातृ शक्ति वंदन महोत्सव में प्रतिभाग कर महिलाओं की राज्य के विकास में अहम भागीदारी का संदेश जन जन तक पहुंचाया है। यह कार्यक्रम अभी जारी हैं। इसके अलावा राज्य की महिलाओं को नौकरी-पेशे में 30 फीसद आरक्षण देकर मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही नारी शक्ति सम्मान पर बड़ा निर्णय ले लिया था। जबकि महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार को लेकर देश के सबसे बड़े कानून समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की तिथि का भी ऐलान एक दिन पहले मुख्यमंत्री कर चुके हैं।
इन बड़े निर्णयों के बाद मुख्यमंत्री धामी ने आज नौकरशाही के सबसे बड़े पद पर राज्य गठन के 23 साल बाद पहली बार मुख्य सचिव की जिम्मेदारी वरिष्ठ महिला अधिकारी आईएएस राधा रतूड़ी को सौंपी है। सरकार का यह निर्णय भी महिलाओं को सशक्त और सम्मान से जुड़ा देखा जा रहा है। इसके पीछे सरकार ने दो फरवरी को यूसीसी के ड्राफ्ट आने और उस पर होने वाले फैसले को लेकर भी अपनी मंशा साफ कर दी है। गौरतलब है कि धामी सरकार ने यूसीसी कानून में महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किए गया है। अब यूसीसी राज्य में लागू होने जा रहा है तो इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी बड़ी है। ऐसे में राज्य सरकार ने यूसीसी कानून लागू करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विचारधारा पर अनुकूल बैठने, राज्य की रीति-नीति से वाकिफ महिला अफसर को नौकरशाही के सर्वोच्च पद पर स्थापित कर देवभूमि से पूरे देश में बड़ा संदेश दिया है।
राज्य के 13 जिलों में 7 महिला अफसर।
उत्तराखंड इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा कि जिलों में डीएम, एसपी और एससपी के पदों पर 7 से ज्यादा महिला अफसर हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पहले दिन से ही मातृशक्ति प्रदान उत्तराखंड में महिला अफसरों को जिम्मेदारी दी हैं। इनमें राजधानी देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जैसे जिलों में डीएम और एसपी की जिम्मेदारी महिलाओं के पास हैं। जबकि सीडीओ, सीओ समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया भी महिला अफसरों को बनाया है। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि ठेठ पहाड़ के दुर्गम क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं की समस्याओं का समाधान हो या फिर महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को क्रियान्वित करने में महिला अफसरों से देवभूमि की मातृशक्ति को सहायता मिलेगी।
Dehradun
दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर मौके से हो रहा था फरार

Dehradun News : देहरादून पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें शातिर बदमाश को घायल हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Table of Contents
दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी केस तहत गुरवार देर रात पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक संदिग्ध सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 के पीली कोठी, हर्रावाला मे घूमने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर चौकी हर्रावाला मे नियुक्त कर्म0गण मौके पर पहुंचे।
चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर मौके से हो रहा था फरार
जब पुलिस ने कार की चेकिंग करने की कोशिश की तो कार चालक ने कार लेकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा । इसी दौरान बैरियर पर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने रूकने की बजाय तेज गति से सडक पर लगाये गये स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मार दी।

संदिग्ध वाहन के तेजी से हरिद्वार की ओर जाने के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते देख उक्त कार चालक का वाहन कुआंवाला से करीब 01 कि0मी0 आगे जाकर हाईवे के किनारे लगे NH के बोर्ड से टकरा गया और वो पास ही जंगल की ओर भाग गया।
आरोपी पर कई मुकदमे हैं दर्ज
जंगल की ओर भागने के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिस पर पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस औ एक जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है। जिस पर चोरी व आर्मस एक्ट आदि आपराधिक घटनाओं के कई मुकदमे दर्ज हैं।
big news
देहरादून में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी

Dehradun Accident : देहरादून में फिर बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद 6 गाड़ियों की भिड़ंत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक छह गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
देहरादून के मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा
राजधानी देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन एक्सीडेंट की खबरें सामने आ रही हैं। गुरूवार शाम पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला इलाके में सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने अपने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी।

एक के बाद एक आपस में भिड़ी 6 गाड़ियां
ट्रक के आग चल रहे ट्रक को टक्कर मारने के कारण पीछे के छह वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में चालक और उसका सहायक घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में वाहनों के उड़े परखच्चे
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से जल्द ही सुचारु कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
big news
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल का प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है। जिसके बाद से प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है।
Table of Contents
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है…
प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल का हाल ही में एक एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें आए दिन शिकायत मिलती है कि लोगों ने महिला को जंगल जाने के लिए मना किया था। लेकिन महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती है और फिर गुलदार उन्हें शिकार बना लेता है। अब कोई खुद गुलदार के मुंह में जाएगा तो कोई क्या ही कर सकता है ?
वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने मंत्री के उस तर्क को “बचकाना और हास्यास्पद” करार दिया, जिसमें उन्होंने वन्यजीवों के हमलों के लिए महिलाओं का जंगल में लकड़ी लेने जाना मुख्य कारण बताया था।

डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने उज्ज्वला योजना पर उठाए सवाल
डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने सरकार की उज्ज्वला योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ये योजना सफल होती, तो महिलाओं को आज भी चूल्हा जलाने के लिए जंगल जाकर अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान न केवल पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनहीनता दर्शाता है, बल्कि अपनी सरकार की विफलता को भी उजागर करता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को इस तरह टालना निंदनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में इस संवेदनहीनता का कड़ा जवाब देगी।
big news24 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Breakingnews22 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
Cricket4 hours agoGT vs KKR Dream11 Prediction Match 25 ipl 2026 : गुजरात और कोलकाता के बीच अहमदाबाद में महामुकाबला , ये हो सकती है आज की बेस्ट फैंटेसी टीम…
Haldwani5 hours agoहल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप
big news4 hours agoदेहरादून में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी
big news20 hours agoबाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा
uttarakhand weather3 hours agoअगले 24 घटों में उत्तराखंड में होगी बारिश, इन जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी, जानें अपने शहर का हाल
Cricket3 hours agoLAH vs QUE Dream11 Prediction Match 26 Psl 2026






































