Dehradun
देहरादून में ‘डबल डेकर’ बस हवा में दौड़ेगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया बड़ा प्लान तैयार !

देहरादून: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को देहरादून में एक अनोखे परिवहन साधन की कल्पना साझा की। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि देहरादून में हवा में चलने वाली डबल डेकर बस शुरू की जाए…जो ऊपर ही ऊपर उड़ती हुई शहर के भीड़-भाड़ वाले ट्रैफिक से ऊपर होकर लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाएगी।
गडकरी यह बात एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कही जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि देहरादून में यातायात जाम की समस्या बहुत बड़ी है। वे अक्सर हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से आते हैं क्योंकि सड़क मार्ग से आने पर जाम की वजह से समय बहुत लग जाता है। उन्होंने कहा मेरा सपना है कि देहरादून में ऐसी डबल डेकर बस चले जो हवा में ऊपर ही ऊपर सफर करे…और एक साथ सवा सौ से डेढ़ सौ लोग इसके जरिए सफर कर सकें।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि वे इस संबंध में एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजें ताकि इस सपने को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा सब कुछ संभव है। यदि हम समस्याओं को अवसर में बदलने का नजरिया अपनाएं तो कोई भी काम असंभव नहीं है।
साथ ही गडकरी ने राज्य में चल रही रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा भी की। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि देहरादून में उनके नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत और राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नए रोपवे प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा हुई।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को रोपवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। ये परियोजनाएं न केवल यात्रा को सुगम बनाएंगी बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती देंगी।
नितिन गडकरी का यह सपना और राज्य सरकार की योजनाएं उत्तराखंड को तकनीकी नवाचार के जरिए यातायात समस्या से निजात दिलाने और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकेत हैं।
#GadkariBusPlan #FlyingBusDehradun #DehradunTrafficNews #DoubleDeckerBusIndia #DehradunPublicTransport
Dehradun
देहरादून में नगर आयुक्त का एक्शन, बैठक के बहाने बुलाए इंस्पेक्टर, फोन जब्त कर सड़क पर ले गए

Dehradun News : शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त ने आज अचानक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त ने पहले सभी इंस्पेक्टरों को बैठक के बहाने नगर निगम कार्यालय बुलाया। यहां सभी के फोन जब्त कराए गए। इसके बाद नगर आयुक्त सभी इंस्पेक्टरों के साथ शहर की सड़कों पर निरीक्षण के लिए निकल पड़े।
निरीक्षण के दौरान राजपुर रोड पर कई जगह कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित इंस्पेक्टरों और सुपरवाइजरों से जवाब तलब किया। मौके पर ही एक सुपरवाइजर को निलंबित करने के आदेश भी जारी कर दिए गए।
नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के जरिए नगर निगम की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही की स्थिति को परखा गया।
Dehradun
करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, शासन ने जारी किए आदेश

Uttarakhand News : करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड में महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत प्रदेश के शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को 29 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार को अवकाश मिलेगा।
Table of Contents
करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी
उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद महिला कार्मिकों के लिए करवाचौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आदेश संबंधित कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों पर लागू होगा।
हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है करवाचौथ
करवाचौथ का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह रहता है। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करती हैं।

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोलती हैं व्रत
करवाचौथ पर महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद महिलाएं व्रत खोलती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
Dehradun
मसूरी में विंटर लाइन का मनमोहक नजारा, सूर्यास्त के रंगों में खो रहे पर्यटक

Mussoorie News : मसूरी में इन दिनों विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सूर्यास्त के वक्त दून घाटी के आसमान में लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों की अनूठी छटा बिखरती है। इस दृश्य को देखने के लिए पर्यटक माल रोड समेत शहर के कई स्थानों पर रुक रहे हैं।
Table of Contents
मसूरी में विंटर लाइन का मनमोहक नजारा
विंटर लाइन एक खास प्राकृतिक घटना है, जो आमतौर पर नवंबर से फरवरी के बीच दिखाई देती है। सूर्यास्त के दौरान क्षितिज पर रंगों की एक आकर्षक पट्टी उभरती है, जो लगभग 15 से 20 मिनट तक नजर आती है। मसूरी के अलावा स्विट्जरलैंड में भी इस तरह का नजारा देखने को मिलता है।
सूर्यास्त के रंगों में खो रहे पर्यटक
मसूरी में माल रोड, लालटिब्बा, गनहिल, विंसेट हिल, सिस्टर बाजार, राधा भवन स्टेट, सर्कुलर रोड, कुलड़ी और शहर के दक्षिणी हिस्सों से विंटर लाइन का दीदार किया जा सकता है। साफ मौसम में आसमान के बदलते रंग इस दृश्य को और भी खास बना देते हैं।

प्रसिद्ध लेखक गणेश सैली के अनुसार, मसूरी की प्राकृतिक खूबसूरती उसे दूसरे पर्यटन स्थलों से अलग पहचान देती है। विंटर लाइन भी प्रकृति की ऐसी ही खास देन है, जिसे देखने के लिए माल रोड पर घूम रहे पर्यटक भी ठहर जाते हैं।
शहर में विशेष व्यू पॉइंट विकसित करने की योजना
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि विंटर लाइन को बढ़ावा देने के लिए शहर में विशेष व्यू पॉइंट विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही इस प्राकृतिक आकर्षण का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि कम पर्यटकों वाले मौसम में भी मसूरी की ओर अधिक सैलानी आकर्षित हो सकें।
Haridwar24 hours agoHaridwar News : गंगा में बोलेरो समेत बह गए तीन लोग, दो को बचाया, चालक लापता
Dehradun23 hours agoकरवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, शासन ने जारी किए आदेश
Dehradun17 hours agoदेहरादून में नगर आयुक्त का एक्शन, बैठक के बहाने बुलाए इंस्पेक्टर, फोन जब्त कर सड़क पर ले गए
Chamoli22 hours agoगैरसैंण में 11 घंटे भी नहीं चला विधानसभा सत्र, हंगामे के बीच ₹7,844 करोड़ का बजट पास
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में मौसम बदला मिजाज, आज 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Rudraprayag32 minutes agoकेदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी, दिखा मनमोहक नजारा








































