big news
पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ग्रेड पे मामले में हुई सुनवाई, कोर्ट ने DGP को दिया ये आदेश

नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ग्रेड पे मामले में याचिकाकर्ताओं को 4600 ग्रेड पे के लिए नया प्रत्यावेदन पुलिस महानिदेशक के सामने रखने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने डीजीपी से इन प्रत्यावेदनों पर 6 महीने के अंदर निर्णय लेने के लिए कहा है। ये मामला 2001 में सिपाही के पद पर नियुक्त होने वाले कॉन्स्टेबलों का है जो द्वितीय सुनिश्चित करियर प्रोन्नयन के तहत 4600 रूपए का ग्रेड पे चाहते हैं।
पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ग्रेड पे मामले में हुई सुनवाई
बता दें कि याचिकाकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के 7 जनवरी 2022 के शासनादेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि 2001 से सेवाएं दे रहे कॉन्स्टेबलों को 4600 रूपए का ग्रेड पे दिया जाएगा। लेकिन बाद में शासनादेश में ग्रेड पे की जगह 2 लाख रूपए की एकमुश्त राशि देने का फैसला लिया था। याचिकाकर्ताओं ने 11 दिसम्बर 2021 से 4600 ग्रेड पे और उसके बकाया की मांग की थी।
2001 में सिपाही पद पर नियुक्त होने वाले हेड कॉन्स्टेबलों का है मामला
ये मामला 2001 में सिपाही के पद पर नियुक्त होने वाले हेड कॉन्स्टेबलों का है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि वे 2021 में ही द्वितीय एसीपी के तहत ₹4600 ग्रेड पे के हकदार हो गए थे। जबकि राज्य सरकार ने हेड कांस्टेबलों के लिए अगली प्रोन्नति का पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) बताया, जिसे 2023 में सृजत किया गया था। इसलिए सब-इंस्पेक्टर के ग्रेड पे की मांग को भ्रामक है। इस पर याचिका कर्ताओं ने तर्क दिया कि 2023 में नए पद का सृजन होना, 2021 में ग्रेड पे के लिए कॉन्स्टेबलों की पात्रता को समाप्त नहीं कर सकता है।
कोर्ट ने डीजीपी को दिए ये आदेश
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की पीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले की सुनवाई करते हुए, याचिकाकर्ताओं को द्वितीय एसीपी के रूप में ₹4600 ग्रेड पे की मांग के लिए नया प्रत्यावेदन पुलिस महानिदेशकके समक्ष दाखिल करने की अनुमति देते हुए, रिट याचिका का निपटारा कर दिया है। इसके साथ ही न्यायालय ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि याचिकर्ताओं के नए प्रत्यावेदन दाखिल करने के 6 महीनों के अंदर कानून के अनुसार इस मामले पर विचार कर आदेश पारित करें।
big news
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान, कांग्रेस का दावा – कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

Dehradun News : मध्य एशिया तनाव का असर अब भारत समेत पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। देशभर में सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब LPG, CNG गैसों की आपूर्ति पर जनता में भय का माहौल है। समय पर सिलेंडर न मिलने और ऑनलाइन बुकिंग न होने से स्थिति और गड़बड़ा गई है।
Table of Contents
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान हो गए हैं। सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों में इस बात का डर है कि कहीं उन्हें सिलेंडर ना मिले। जिस कारण लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर सिलेंडर भरवाने का इंतजार कर रहे हैं।
कांग्रेस का दावा सिलेंडर की किल्लत से लोग में भय
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की विफल विदेश नीति का असर अब आम जनता पर दिखाई दे रहा है। पार्टी का कहना है कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा 14 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस का दावा है कि कई छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर हैं और देशभर में स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कांग्रेस के दावों को किया खारिज
राजधानी देहरादून में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है। विभाग का कहना है कि राज्य में LPG, PNG और CNG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और तेल कंपनियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें हो रही हैं।

देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राजधानी देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस समय पर अफवाहों से बचें और अनावश्यक चिंता न करें। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति 25 दिनों के अंदर समान्य रूप से है, वहीं कमर्शियल कनेक्शन में सरकार ने प्राथमिकताएं तय की हैं जिसमे हॉस्पिटल और स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं ऑनलाइन बुकिंग पर उन्होंने बताया कि इन पोर्टल की मॉनिटरिंग भारत सरकार के द्वारा कि जाती है अगर इनमें किसी प्रकार कि तकनीकी दिक्कतें हैं तो सरकार के संज्ञान में ये बातें लाई जाएंगी।
big news
Uttarakhand Budget Session LIVE : उत्तराखंड बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन में चर्चा जारी

Uttarakhand Budget Session Day 3 LIVE : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। इससे पहले सोमवार को राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष का बजट सदन में पेश किया था। इसके बाद मंगलवार को सरकार ने विधानसभा में चार अध्यादेशों के साथ 11 विधेयक भी प्रस्तुत किए थे। आज सदन में बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उत्तराखंड बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू
उत्तराखंड के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन में पक्ष और विपक्ष के विधायक प्रश्नकाल के दौरान अपने-अपने प्रश्न पूछ रहे हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या प्रश्नों के जवाब दे रही हैं।

big news
देशभर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट, देहरादून में कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक

Dehradun News : मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के कारण देश में गैस संकट गहराता जा रहा है। लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है।
Table of Contents
देशभर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट
ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के बाद दुनिया के कई देशों में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी हो रही है। भारत में भी गैस की किल्लत सामने आ रही है। इसी बीच सरकार ने Essential Commodities Act, 1955 यानी आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है।
देहरादून में कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक
देशभर में हो रही गैस की किल्लत के बीच देहरादून में करीब दो दिन का बैकलॉग हो गया है। जिस कारण देहरादून में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के मुताबिक गैस एजेंसियों को कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई केवल आवश्यक सेवाओं को ही दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत शहर के अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ही प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों। वहीं, होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी। ऐसे में व्यापार से जुड़े लोगों की परेशानियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
बुकिंग नंबर भी ठीक से नहीं कर रहा काम
शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट के बीच लोगों को बुकिंग करने में दिक्कत हो रही है। बुकिंग नंबर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक गैस की बुकिंग न करने की अपील की है।
Cricket22 hours agoSRN vs CAY Dream11 Prediction , आज की बेस्ट Fantasy Cricket टीम
Cricket24 hours agoमुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडिया कैप्टेन्स सर्वश्रेष्ठ ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और जीतने की रणनीति..
Cricket18 hours agoMAL vs BAH Dream11 Prediction और जीतने की टिप्स…
Breakingnews19 hours agoदेहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Chamoli22 hours agoउत्तराखंड के किसान के बेटे ने रचा इतिहास, चमोली के राहुल फरस्वाण बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
big news23 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : उत्तराखंड बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन में चर्चा जारी
Breakingnews23 hours agoDehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
Breakingnews21 hours agoबड़ी खबर : बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन, इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश











































