big news
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या कर ड्यूटी पर गया पति, फोन पर कहा कूड़े में फेंक दो लाश को

रुद्रपुर : भूरा रानी कॉलोनी में दिन दहाड़े एक महिला की हत्या से सनसनी मच गई। महिला के मुंहबोले भाई ने जब शव देखा तो उसने पुलिस और महिला के पति अनिल को फोन किया। अनिल ने फोन पर जवाब दिया कि- मर गई तो मैं क्या करूं लाश को कूड़े में फेंक दो। इस जवाब को जिसने भी सुना वो हैरान हो गया।
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या कर ड्यूटी पर गया पति
रुद्रपुर की भूरा रानी कॉलोनी में उस वक़्त सनसनी मच गई जब दिन दहाड़े एक महिला का शव उसके घर के फर्श से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या कर पति शव को फर्श पर छोड़कर कंपनी में ड्यूटी के लिए चला गया। जब घर पर मृतका का मुंहबोला भाई अंकित दिवाकर पहुंचा तो शव को देखकर उसके होश उड़ गए। अंकित ने पहले पुलिस और फिर अनिल को फोन किया। हत्या के आरोपी अनिल ने उल्टा जवाब दिया कि- वो मर गई है तो मैं क्या करूँ, जाकर उसकी लाश कबाड़ में फेंक दो।
आरोपी पति का दूसरी महिला से चल रहा था अफेयर
अंकित ने पुलिस को बताया कि छः महीने से दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। आरोपी अनिल का बाहर किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा था। जिसे लेकर पति- पत्नी में आये दिन झगड़ा हो रहा था। मधु बहुत ही संस्कारवान लड़की थी जबकि अनिल लम्बे समय से बेरोजगार था।
उसने दो महीने पहले से ही काम पर जाना शुरू किया था। उससे पहले मधु ही नौकरी करके घर का खर्चा चला रही थी। हत्यारोपी अनिल की मां भी भूरारानी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। कंपनी से घर के बाद अनिल ने अपनी मां उर्मिला को फोन करके बताया कि मधु मर गई है। मां के घर पहुंचने तक पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कमरे में टूटी चूड़ियाँ- बता रही बचने के लिए मधु ने किया संघर्ष
कमरे में मधु कि चूड़ियाँ टूट कर बिखरी हुई मिली जिस से इस और अंदेसा जाता है कि दोनों के बीच कहा-सुनी और हाथापाई हुई होगी। जिसके बाद आरोपी अनिल ने उसकी हत्या कर दी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। पति की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है। जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
big news
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, कपकोट के रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Bageshwar News : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
बागेश्वर के कपकोट में रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो
बागेश्वर में गुरूवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक बागेश्वर के कपकोट में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन खलझूनी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत
बताया जा रहा है कि हादसा कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास हुआ है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक महिला की पहचान पानुली देवी के रूप में हुई है। जबकि दूसरी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

बोलेरो वाहन में सात लोग थे सवार
हादसे की जानकारी पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें पांच पुरूष और दो महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं की मौत की खब से परिजनों में कोहराम मच गया है।
big news
गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर गैरसैंण में विपक्ष का प्रदर्शन, सीएम धामी बोले प्रदर्शन वाली कोई बात नहीं…

Chamoli News : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी को लेकर विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर जब सीएम धामी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें प्रदर्शन जैसी कोई बात नहीं।
Table of Contents
गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर गैरसैंण में विपक्ष का प्रदर्शन
गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर गैरसैंण में विपक्ष ने का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिली। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। लेकिन सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।
कालाबाजारी पर तुरंत लगाई जाए रोक
कांग्रेस विधायकों ने कहा कि कई जगहों पर उपभोक्ताओं को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

सीएम धामी बोले प्रदर्शन वाली कोई बात नहीं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसमें प्रदर्शन की कोई आवश्यकता नहीं है और यह विश्व व्यापी मामला है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी और सिलेंडरों की कमी जैसी उत्तराखंड में कोई स्थिति नहीं है, और सरकार जांच कर रही है। धामी ने कहा कि अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं और उनके साथ कई दौर की मीटिंग भी की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड में गैस सिलेंडर का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है।
big news
प्रदेश में 58 स्थानों पर छापेमारी, अवैध भंडारण पर 74 सिलेंडर किए गए जब्त, जुर्माना भी लगा

Uttarakhand News : मध्य एशिया में तनाव के बाद पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। जिसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रदेश में 58 स्थानों पर छापेमारी की गई है।
Table of Contents
प्रदेश में अवैध भंडारण को लेकर 58 स्थानों पर छापेमारी
प्रदेश में प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील कर रहा लेकिन लोग सिलेंडर जमा करने में लगे हुए हैं। इसी बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने राज्य में एलपीजी और ईंधन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के दृष्टिगत राज्य में 280 जगहों का निरीक्षण किया और 58 जगहों पर छापा मारा।

अवैध भंडारण पर 74 सिलिंडर किए गए जब्त
प्रदेशभर में छापेमारी के दौरान 74 सिलेंडर जब्त किए गए और चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता रुचि मोहन रयाल ने बताया, प्रदेश में 10 से 12 मार्च तक विभिन्न जिलों में निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान एक कांटा (वजन माप उपकरण) और दो रिफिलिंग किट भी जब्त की गई हैं। विभाग ने अनियमितताओं पर 4600 का अर्थदंड भी वसूला है।
देहरादून में भी कालाबाजारी पर बढ़ी सख्ती
देहरादून में एलपीजी गैस के अवैध संग्रहण और कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और बीएनएस के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा।
Cricket18 hours agoROC vs WAR Dream11 Prediction : पार्ल की पिच पर कौन मारेगा बाजी? जानें आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Breakingnews21 hours ago2027 से पहले उत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, अब अजेंद्र अजय का भी BJP से मोहभंग, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका
Cricket23 hours agoमलेशिया बनाम बहरीन रोमांचक मुकाबला, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
big news23 hours agoगैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर गैरसैंण में विपक्ष का प्रदर्शन, सीएम धामी बोले प्रदर्शन वाली कोई बात नहीं…
Cricket7 hours agoDOL vs NWD Dream11 Prediction : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, और बेस्ट फैंटेसी टीम टिप्स (CSA One-Day Cup 2026)
Cricket4 hours agoMSP vs ING Dream11 Team Today : आज के मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI…
Chamoli3 hours agoचमोली : पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाई गांव तक रोड
Pithoragarh1 hour agoउत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई








































