Bageshwar
उत्तराखंड में बारिश का कहर: बागेश्वर में दो महिलाओं की मौत, कई गांवों में भारी नुकसान

बागेश्वर/पिथौरागढ़ : प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और कई जिलों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के कई गांवों में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। ग्राम पंचायत बैसानी, पौसारी और सुमटी से भारी नुकसान की सूचना मिल रही है।
बारिश ने ली दो महिलाओं की जान, तीन अब भी लापता
पौसारी गांव में एक मकान मलबे में दब गया, जिसमें से दो महिलाओं के शव बसंती देवी और बछुली देवी — बाहर निकाले गए हैं, जबकि तीन लोग — रमेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र और पूरन चंद्र — अब भी लापता हैं। क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में समन्वय स्थापित करने में प्रशासन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
राहत बचाव कार्य जारी, विधायक और डीएम मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं, और विधायक सुरेश गढ़िया एवं जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने राहत कार्यों का जायजा लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और स्थानीय प्रशासन मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटा है।
सड़कें और पुल टूटे, पम्पिंग योजना बह गई
हरसीला-जगथाना मार्ग पर कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
मालूखेत के पास सड़क का 20 मीटर से अधिक हिस्सा बह गया है।
चचई गांव की पम्पिंग योजना बारिश में बह चुकी है।
सुमटी गांव में जमीन धंसने और बैसानी में मकान पूरी तरह से ढहने की खबर है।
कई पैदल पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।
चार सेवा ठप, राहत में बाधा
सबसे बड़ी चुनौती संचार सुविधा का ठप होना है, जिससे सूचना आदान-प्रदान और राहत सामग्री के समन्वय में कठिनाई हो रही है।
पिथौरागढ़ और चंपावत में भी भारी नुकसान
पिथौरागढ़: 25 से अधिक सड़कें बंद, काली नदी खतरे के निशान से ऊपर
पिथौरागढ़ जिले में भी मूसलाधार बारिश का असर दिख रहा है। 25 से अधिक सड़कों पर मलबा आने से आवागमन पूरी तरह से ठप है। धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। डीएम ने विद्यालयों में अवकाश घोषित करते हुए लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।
चंपावत: ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूलों में छुट्टी, सड़कों पर मलबा
चंपावत जिले में भी 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कई सड़कों पर मलबा आ गया है। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी विद्यालयों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रशासन अलर्ट, SDRF और आपदा टीमें सक्रिय
राज्य भर में आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। सरकार ने लोगों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
big news
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, कपकोट के रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Bageshwar News : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
बागेश्वर के कपकोट में रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो
बागेश्वर में गुरूवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक बागेश्वर के कपकोट में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन खलझूनी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत
बताया जा रहा है कि हादसा कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास हुआ है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक महिला की पहचान पानुली देवी के रूप में हुई है। जबकि दूसरी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

बोलेरो वाहन में सात लोग थे सवार
हादसे की जानकारी पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें पांच पुरूष और दो महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं की मौत की खब से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Breakingnews
बागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग

Bageshwar News : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप से धरती डोल उठी। बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण हड़ंकप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकले।
Table of Contents
बागेश्वर में भूकंप से डोली धरती
उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप (Earthquake in bageshwar) के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर जिले में भूकंप के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई।
7 बजकर 48 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके
एनएससी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह आठ बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। गनीमत की बात ये रही कि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए लोग
बागेश्वर में आए सुबह-सुबह आए इन झटकों (Earthquake in bageshwar) के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इस की तीव्रता कम थी। उन्होंने बताया कि भूकंप से जिले के किसी भी तहसील या गांव से अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
big news
J&K में आतंकियों से मठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद, आज घर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Bageshwar News : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के बागेश्वर का लाल शहीद हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा।
Table of Contents
आतंकियों से मठभेड़ में बागेश्वर का लाल शहीद
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के Bageshwar निवासी जवान शहीद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के कपकोट के बीथी निवासी गजेंद्र सिंह गढ़िया तंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में बलिदान हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज कपकोट लाया जाएगा।
टू-पैरा कमांडो में तैनात थे शहीद गजेंद्र सिंह गढ़िया
बता दें कि शहीद गजेंद्र सिंह गढ़िया टू-पैरा कमांडो में तैनात थे। रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान ऑपरेशन त्राशी में वो भी शामिल थे। इस ऑपरेशन के दौरान छात्रू क्षेत्र के सुदूर-सिंहपोरा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इसी हमले में हवलदार गजेंद्र शहीद हो गए।

केदारेश्वर मैदान में लाया जाएगा पार्थिव शरीर
मिली जानकारी के मुताबिक बलिदानी गजेंद्र सिंह गढ़िया अपने पीछे पिता धन सिंह गढि़या, माता चंद्रा देवी गढि़या, पत्नी लीला गढि़या और दो बच्चे राहुल गढि़या और धीरज गढि़या को छोड़ गए हैं। इस खबर के बाद से उनकी पत्नी बेसुध हैं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बलिदानी गजेंद्र सिंह गढ़िया का पार्थिव शरीर आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से Bageshwar के कपकोट के केदारेश्वर मैदान में लाया जाएगा। जबकि सरयू-खीरगंगा नदी के संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Breakingnews12 hours agoआखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ
Breakingnews11 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री
big news9 hours agoराजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर
Cricket11 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Cricket9 hours agoNSW vs QUN Dream11 Prediction List A Final Match (21 March 2026)
uttarakhand weather5 hours agoबड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news8 hours agoUttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?
Uttarakhand10 hours agoहादसों से दहला दून: शुक्रवार रात तेज़ रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान, गेट तोड़ घर के अन्दर घुसी इनोवा






































