Breakingnews
बद्रीनाथ धाम पहुचें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, दर्शन का लिया आर्शीर्वाद।

चमोली – बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इससे पहले शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा।
बदरीनाथ धाम पहुंचे ही यहां मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है। इससे पूर्व रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्य दरबार में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। कहा कि दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यो स्वीकार करें। यह देश बाबर का नही, रघुवर का है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज एक दिन का दरबार लगा। यह समय देहरादून के लिए कम है। हम जल्द ही देहरादून में पांच दिन का दिव्य दरबार लगाएंगे और देहरादून के पागलों का दम पिएंगे। इसके लिए बात हो गई है जल्द ही दरबार लगाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक निवृति यादव, अमित त्यागी मौजूद रहे।
Breakingnews
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल

Tehri Accident : टिहरी जिले में आज सुबह तोताघाटी के पास एक लोकल बस सड़क पर पलट गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
Table of Contents
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल
हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से भेजा गया हरिद्वार
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के अनुसार दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।
अन्य यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद वैकल्पिक वाहनों के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
।
Breakingnews
Dehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को शाह एवेन्यु, सोसाइटी एरिया ग्राफिक एरा, क्लेमनटाउन निवासी एक व्यक्ति ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754 (होंडा शाइन) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0 338/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 जून 2026 को हरभजवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर निखिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754 बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: निखिल उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र
- निवासी: रायपुर रोड, तरला आमवाला, थाना रायपुर, देहरादून
- उम्र: 21 वर्ष
बरामदगी
- चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह
- हेड कांस्टेबल हरेन्द्र पंवार
- कांस्टेबल आजाद सिंह
पटेलनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा हुआ और चोरी गई बाइक को उसके मालिक तक पहुंचाने में सफलता मिली।
Breakingnews
चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल

Chamoli Accident : चारधाम यात्रा मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के समीप श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए।
Table of Contents
चारधाम यात्रा मार्ग पर बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के पास एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में एक की मौत, 17 घायल
हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान गाजियाबाद निवासी में हुई है। दुर्घटना में घायल यात्रियों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे सभी
पुलिस के अनुसार अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक महिला श्रद्धालु, आरती (44), की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सभी यात्री गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।
Uttarakhand24 hours agoअल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान
Rudraprayag6 hours agoतिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मौके पर मची-चीख पुकार
big news2 hours agoउत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू कश्मीर में शहीद, राजौरी में ऑपरेशन के दौरान दिया देश के लिए बलिदान
big news6 hours agoदेहरादून से 10 दिन में 13 बच्चे लापता, सबसे ज्यादा नाबालिग बच्चियां हुई लापता, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Rishikesh4 hours agoऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, तलाश में जुटी SDRF
Breakingnews23 hours agoDehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा
Breakingnews4 hours agoटिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल
Dehradun59 minutes agoदिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के केशव नेगी गिरफ्तार, सीएम धामी ने दिल्ली की सीएम से की बात






































