Rishikesh
Rishikesh News: जल पुलिस की मुस्तैदी से गंगा में डूबते युवक की बची जान

गंगा में डूब रहे युवक को CPR देकर जल पुलिस ने दी नई जिंदगी
Rishikesh News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में जल पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा ताल गया. मुनि की रेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में गंगा स्नान के दौरान एक युवक अचानक पैर फिसलने से गंगा की लहरों में बहने लगा, इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. वहीँ ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के राहत बचाव दल के जवानों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया.
मुख्य बिंदु
गंगा में डूब रहा था युवक, टीम ने बचाई जान
जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी स्थित गंगा घाट पर स्नान करते समय उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी निवासी विनीत कुमार अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी और तेज धारा में बहने लगा. उसके साथ मौजूद साथी आकाश और आयुष के सामने ये हादसा हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाऐं गिरफ्तार
जल पुलिस ने दिखाई बहादुरी
घटना की सूचना मिलते ही तट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान बिना देरी किए उफनती लहरों में कूद पड़े. जोखिम भरे हालात के बावजूद जवानों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
मौके पर दिया CPR, लौटी सांसें
नदी से बाहर निकालने के बाद युवक की हालत गंभीर थी. ऐसे में रेस्क्यू टीम ने तुरंत CPR देकर उसकी जान बचाई. उनकी तत्परता से युवक की सांसें वापस लौट आईं और धीरे-धीरे उसकी स्थिति सामान्य हो गई. घटना के बाद आयुष अग्रवाल (पुलिस कप्तान) ने जल पुलिस और आपदा राहत टीम के जवानों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी है.
ये भी पढ़ें_ पुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Rishikesh
ऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, तलाश में जुटी SDRF

Rishikesh News : उत्तराखंड में घूमने आए एक पर्यटक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब गंगा नदी के किनारे तस्वीर खिंचवाते समय एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। घटना कौड़ियाला क्षेत्र की है, जहां गाजियाबाद निवासी एक पर्यटक नदी के किनारे सेल्फी लेते समय संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते गंगा की धाराओं में समा गया।
Table of Contents
ऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद और फरीदाबाद से दो परिवार उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे और कौड़ियाला स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार शाम दोनों परिवार होटल के समीप गंगा घाट पर घूमने और फोटो खिंचवाने पहुंचे थे।
इसी दौरान गाजियाबाद निवासी 43 वर्षीय आशीष जैन गंगा नदी के किनारे खड़े होकर परिवार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वो नदी के तेज बहाव में गिर गए। नदी का प्रवाह इतना अधिक था कि उन्हें संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश में जुटी SDRF
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता के लिए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बछेलीखाल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने अंधेरा होने के बावजूद गंगा नदी में राफ्ट के जरिए सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस और रेस्क्यू दल लगातार नदी के बहाव वाले क्षेत्र में तलाश अभियान चला रहे हैं।
प्रशासन ने पर्यटकों से की नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना आशीष जैन के परिजनों को दे दी गई है। उनके परिवार के सदस्य ऋषिकेश के लिए रवाना हो चुके हैं। आशीष जैन गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताए गए हैं।
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि नदी किनारे फोटो या सेल्फी लेते समय विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Rishikesh
ऋषिकेश में बड़ा हादसा! फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक, रेस्क्यू अभियान जारी

Rishikesh News : ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के पास दो युवक नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि युवक फोटो ले रहे थे इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो नदी में गिर गए। दोनों की तलाश जारी है।
Table of Contents
ऋषिकेश में फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में फोटो खींचने के दौरान दो युवक गंगा नदी की तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
फोटो लेने के संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार दोस्त डबल ट्रिपल बीच क्षेत्र में घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक नदी किनारे फोटो ले रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में हुआ हादसा
घटना 21 मई की शाम की बताई जा रही है। सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम ने आज सुबह से डीप डाइवरों और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में हुआ, जहां लोगों के जाने पर पहले से रोक लगी हुई है। फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है।
big news
योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार, खांड गांव में तीन डिब्बे पटरी से उतरे

rishikesh train accident : उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में खड़ी उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।
Table of Contents
योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक कोच पूरी तरह पटरी से अलग होकर पलट गया और ट्रैक से कई फीट दूर जाकर अटक गया।
खांड गांव क्षेत्र में तीन डिब्बे पटरी से उतरे
राहत की बात ये रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह रवाना होने वाली थी और उसी दौरान यार्ड में तकनीकी कार्य चल रहा था। हादसे के वक्त ट्रेन में केवल लोको पायलट मौजूद था, जो सुरक्षित बताया जा रहा है।

ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका
प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी और ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन का ट्रैक बदले जाने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद GRP और रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति संभाली।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम गठित की गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Cricket5 hours agoIndia tour of Ireland 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में युवा ब्रिगेड तैयार, जानें पूरा शेड्यूल, स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Uttarakhand5 hours agoHaridwar News : गंगा पार कर हाथियों के साथ सेल्फी लेना युवकों को पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान…
Cricket6 hours agoSA-W vs NED-W Dream11 Team Today: ICC Women’s T20 World Cup 2026 I 25 JUNE 2026
Uttarakhand6 hours agoNirjala Ekadashi 2026: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Uttarakhand4 hours agoनंदा गौरा योजना: हरिद्वार और उत्तरकाशी की 4098 बालिकाओं को मिला लाभ, खातों में पहुंचे 19.23 करोड़ रुपये
Uttarakhand2 hours agoधामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजना…
Breakingnews1 hour agoभारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकबला कल , पढ़े फैंटेसी गाइड और मैच प्रेडिक्शन..
Uttarakhand2 hours agoविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत विकास कार्यों का किया निरीक्षण….













































