Tehri Garhwal
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नियम सख्त, अब नहीं मिलेगी शनिवार-रविवार की छुट्टी…

देवप्रयाग: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में इस साल से छात्रों और शिक्षकों के लिए कई सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं। परिसर में अब सभी को संस्कृत भाषा में ही बात करनी होगी। यह नियम विश्वविद्यालय को पूरी तरह संस्कृतनिष्ठ और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
अब शनिवार और रविवार की छुट्टियों की जगह चंद्र कैलेंडर के अनुसार प्रतिपदा, अष्टमी, अमावस्या और पूर्णिमा को अवकाश दिया जाएगा। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को हर दिन सुबह 4:30 बजे उठना अनिवार्य होगा। रात 9 बजे सभी छात्रों के मोबाइल फोन जमा कर लिए जाएंगे और उन्हें अगली सुबह 8 बजे वापस दिए जाएंगे।
सभी छात्रों को निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर विश्वविद्यालय आना होगा। वहीं छात्रावास उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जो सभी नियमों का पालन करने के लिए तैयार होंगे। हॉस्टल में रहने के लिए अब मेरिट, अनुशासन और घर से दूरी को आधार बनाया जाएगा। जो छात्र परिसर से 20 किलोमीटर के अंदर रहते हैं, उन्हें हॉस्टल की सुविधा नहीं मिलेगी। इस बार केवल 550 छात्रों को ही छात्रावास में जगह दी जाएगी, जबकि कुल क्षमता 570 है।
नए नियम केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के लिए भी हैं। पुरुष शिक्षकों को अब धोती या पजामा-कुर्ता और महिला शिक्षिकाओं को साड़ी या सलवार-सूट पहनकर आना होगा।
परिसर निदेशक प्रोफेसर पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने बताया कि ये सभी बदलाव विश्वविद्यालय को एक अनुशासित, पारंपरिक और संस्कृतनिष्ठ शिक्षा केंद्र बनाने के लिए किए जा रहे हैं। नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होगा और उसी दिन से ये सभी नियम लागू हो जाएंगे।
#SanskritUniversity #Newrules,#Holidaychanges #Disciplinepolicy #Hostelguidelines
Tehri Garhwal
टिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण

Tehri News : उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने टिहरी गढ़वाल जिले के तपोवन क्षेत्र में स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने सेतु की तकनीकी संरचना, निर्माण कार्य और इंजीनियरिंग विशेषताओं की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने किया बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण
इसके बाद मुख्य सचिव ने नरेंद्रनगर विकासखंड के प्लास्डा गांव स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का भी निरीक्षण किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने उन्हें यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या, दैनिक बिक्री और संचालन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को रीप योजना के तहत छह लाख रुपये, बैंक ऋण के रूप में तीन लाख रुपये तथा सीएलएफ योगदान के रूप में एक लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई है।

भोजनालय परिसर के आसपास अधिक वृक्षारोपण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिक वृक्षारोपण करने और मेनू को व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयासों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विकास परियोजनाओं और पर्यटन से जुड़े प्रयासों पर हुई चर्चा
इस अवसर पर लोक निर्माण, औद्योगिक विकास, खनन एवं आयुष विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय और टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और पर्यटन से जुड़े प्रयासों पर भी चर्चा की।
Breakingnews
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी

Devprayag Accident News : इस वक्त की बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल से सामने आ रही है। देवप्रयाग क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सर्च अभियान में दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
Table of Contents
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई
टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकासा के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बाद में गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
सर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 08 TA 5433 चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद वाहन सीधे गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया। सरर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

कई अब भी लापता, तलाश जारी
घटना के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से विशेष टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। नदी में वाहन की तलाश जारी है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
Breakingnews
केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल

Tehri News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर चारधाम यात्रा पर निकली एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के अनियंत्रित होकर पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Table of Contents
गंगोत्री से केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार
मिली जानकारी के अनुसार बस गंगोत्री धाम से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंबा और कंडीखाल के बीच खेतधार मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि बस पहले सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से टकराई और फिर पलट गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 यात्री घायल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 18 यात्री, दो रसोइए, चालक और परिचालक शामिल थे। हादसा जौलांगी क्षेत्र के पास हुआ, जो कांडीखाल से कुछ किलोमीटर आगे स्थित है।
राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में पुलिस का सहयोग किया। समय रहते बचाव अभियान शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।
Breakingnews19 hours agoबड़ी खबर : धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं की हुई बल्ले बल्ले, जानें किसे क्या मिला ?
big news19 hours agoRahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित
big news22 hours agoRahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…
Breakingnews22 hours agoतड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Champawat18 hours ago34 यात्रियों की जान बचाकर अमर हो गया जांबाज चालक, मुख्यमंत्री ने पुत्र से की बात, डीएम पहुंचे गांव
Tehri Garhwal16 hours agoटिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
Cricket15 hours agoWOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Uttarakhand20 hours agoValley of Flowers Uttarakhand Tour Guide in Hindi








































