big news
सेलाकुई में रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला, मौसा पर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप

देहरादून: सेलाकुई से रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। सगे मौसा पर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर दिया है।
सगे मौसा पर यौन उत्पीड़न के आरोप
सेलाकुई के स्थानीय विद्यालय में जब एक नाबालिग बालिका चल नहीं पा रही थी और दर्द से कराह रही थी। तो उसकी सहेलियों ने इसका कारण पूछा जिसके बाद पीड़ित नाबालिग का दर्द छलका और मामला सामने आया।
आरोपी कई बार कर चुका है नाबालिग बालिका से दुष्कर्म
जिसके बाद अध्यापिका थाने पहुंची और पूरा मामला पुलिस को बताया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रकिया चल रही है। पीड़िता ने बताया कि मौसा अक्तूबर महीने से कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका था। किसी को बताने पर आरोपी नाबालिग बालिका को जान से मारने की धमकी भी देता है। डर के कारण उसने ये बात मौसी को भी नहीं बताई।
प्रदर्शन कर दुकान को बंद कराया, फ्लैक्स बोर्ड फाड़ा
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी दुकान चल रही थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आरोपी की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकान का फ्लैक्स बोर्ड गिराकर फाड़ दिया। दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश की गई जिसकी सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया।
big news
IMA Passing Out Parade की थल सेनाध्यक्ष ने ली सलामी, देश को मिले 491 जाबांज अफसर

IMA Passing Out Parade : देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में आज 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड की सलामी थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने ली।
Table of Contents
IMA Passing Out Parade की थल सेनाध्यक्ष ने ली सलामी
देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में आज 157वीं पासिंग आउट परेड हुई। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की और नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी।
उन्होंने युवा अधिकारियों के उच्च स्तर के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहनशक्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करने और निष्ठा, प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया।

देश को मिले 491जाबांज अफसर
गौरव, परंपरा और सैन्य गरिमा से परिपूर्ण इस अवसर पर अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। IMA Passing Out Parade में आज 525 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। जिसमें 491 कैडेट्स भारतीय सेना को मिले और 34 कैडेट्स 14 मित्र देशों के पास आउट हुए।
big news
Uttarakhand BJP ने की इस जिले के मोर्चा अध्यक्षों के नाम की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand : भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। BJP ने ऋषिकेश जिले के मोर्चा अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है।
Table of Contents
Uttarakhand BJP ने की ऋषिकेश के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा
Uttarakhand BJP ने ऋषिकेश जिले में विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से सभी के नामों पर मुहर लगी है।

big news
खटीमा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी से इलाके में हड़कंप, एक युवक की मौत

Khatima News : खटीमा में बीती रात रोडवेज बस स्टेशन में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिस कारण इलाके में हड़कंप मच गया। युवकों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
Khatima में दो गुटों में खूनी संघर्ष से हड़कंप
खटीमा से हैरान कर देने वाली खबर (Khatima News) सामने आ रही है। में देर रात रोडवेज स्टेशन के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। ये संघर्ष इतना बढ़ा कि एक युवक की इसमें मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस स्टेशन के बाद रात करीब 10 बजे कुछ युवकों में बहस हुई और फिर अचानक उनमें चाकूबाजी शुरू हो गई जिस से इलाके में हड़कंप मच गया।
खटीमा में एक युवक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुषार शर्मा (24) के रूप में हुई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर सभी युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद खटीमा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट चुकी है।
आपसी रंजिश घटना के पीछे की बताई जा रही है वजह
घायल युवकों की पहचान सलमान और अभय के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्रथामिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां सलमान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे युवकों की आपसी रंजिश बताई जा रही है।
big news15 hours agoखटीमा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी से इलाके में हड़कंप, एक युवक की मौत
Dehradun9 hours agoDIT यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, उद्यमिता और नशामुक्त समाज का दिया संदेश
Dehradun13 hours agodehradun weather : देहरादून में बादलों के साथ हुई दिन की शुरूआत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Cricket14 hours agoADKR vs DC Dream11 Prediction | ILT20 2025-26, 13वां मैच
big news13 hours agoUttarakhand BJP ने की इस जिले के मोर्चा अध्यक्षों के नाम की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट
Dehradun10 hours agoCM DHAMI ने महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारंभ, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
big news11 hours agoIMA Passing Out Parade की थल सेनाध्यक्ष ने ली सलामी, देश को मिले 491 जाबांज अफसर
big news16 hours agoIMA की पासिंग आउट परेड आज, देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, प्लान देखकर ही घर से निकलें बाहर





































