Dehradun
10 साल से देश बहुत सारी परेशानियां झेल रहा है और उन सारी परेशानियों का इस घोषणा पत्र में है समाधान -राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरमैन और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कांग्रेस के घोषणा पत्र “न्याय पत्र”पर वक्तव्य:
ये घोषणा पत्र कमरे में बैठकर पूंजी पतियों की लिस्ट पर नहीं बना है ,यह घोषणा पत्र कुछ विशेषज्ञ या जानकारों से बात करके नहीं बना है। यह घोषणा पत्र इस देश की आवाज है इसकी जो वेबसाइट है उसका नाम भी है “आवाज भारत की।”
और यह घोषणा पत्र भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जिन करोड़ों करोड़ लोगों से हम इस देश के मिले जिनकी आशाओं को, अपेक्षाओं को, आकांक्षाओं को और आशंकाओं को भी, उनके दुख,कष्ट और तकलीफों को भी हमने सुना यह उसका प्रतिबिंब है और इस घोषणा पत्र के पांच प्रमुख बिंदु है
नारी न्याय
युवा न्याय
किसान न्याय
श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय
10 साल से देश बहुत सारी परेशानियां झेल रहा है और उन सारी परेशानियों का इस घोषणा पत्र में समाधान है।
*युवा न्याय*

देहरादून – इस देश में बेरोजगारी अपने 45 साल की चरम सीमा पर है इस देश में बेरोजगार जब अपनी नौकरी की बात करता है तो उसको सड़कों पर लाठियों से पीटा जाता है इस देश में बेरोजगारी का यह आलम है कि हर घंटे दो युवा अपनी जान ले रहे हैं। और इसलिए जब हमने युवा न्याय की बात करी तो हमने साफ तौर पर कहा सर्वप्रथम 30 लाख रिक्त सरकारी पद भरे जाएंगे,हर शिक्षित युवा को एक लाख सालाना के हिसाब से अप्रेंटिसशिप मिलेगी, पेपर लीक से युवाओं को मुक्ति दिलाएगी कांग्रेस पेपर लीक होता है और साल 10 साल मेहनत करने वाले बच्चे जिनके मां-बाप एक रोटी कम खाते हैं ताकि उनका बच्चा पर लिख जाए और जो युवा गाजर मूली की तरह बसों और गाड़ियों में भर भर के परीक्षा देने जाते हैं इंटरव्यू देने जाते हैं और उन्हें पता चलता है कि व्हाट्सएप पर पेपर लीक हो गया तो उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है, उस से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए हम पेपर लीक के खिलाफ सख्त से सख्त कानून लाएंगे हमने यह भी फैसला किया है कि हम एक जॉब कैलेंडर बनाएंगे जिसमें नौकरी की घोषणा से लेकर नियुक्ति पत्र पाने तक की तिथियां अंकित होगी जो की पूरी तरह से एक पारदर्शी सिस्टम होगा। और खास तौर से एक योजना उत्तराखंड के युवाओं के लिए है सारे देश को पता है कि उत्तराखंड के तमाम युवा इस देश की सेना में अपनी शौर्य और पराक्रम की सेवाएं देते हैं और इस सरकार ने सेना की मनोबल को तोड़ने के लिए उनके शौर्य और पराक्रम का उपहास उड़ाया जब इन्होंने 4 सालों के लिए ठेके पर अग्नि वीर रखने शुरू कर दिए अग्निपथ योजना के माध्यम से हमारी पार्टी का संकल्प है कि हम इस अग्निवीर योजना को पूरी तरह से खत्म कर देंगे और पूर्व की भांति सेना को उसका खोया हुआ गौरव लौटाएंगे।

नारी न्याय
अब बात करते हैं नारी न्याय की कहा जाता है कि यदि एक महिला शिक्षित होती है तो उसका पूरा परिवार पर शिक्षित हो जाता है हमारा मानना है कि यदि एक महिला के हाथ में पैसा आएगा तो उसके परिवार की ही तरक्की होगी इसलिए हम महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार की मुखिया के अकाउंट में ₹100000 सालाना डालेंगे। नई सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण महिलाओं के नाम होगा, महिलाओं को सुरक्षित और संरक्षित माहौल देने के लिए कामकाजी महिलाओं के लिए महिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, यह वूमंस हॉस्टल हर जिले में होगा, हनुमान तौर पर यह देखा गया है कि महिला के साथ अपराध तब होता है जब उसे अपने हक के बारे में पता नहीं होता है, हर महिला पंचायत में एक नारी मैत्री कार्यक्रम के अंतर्गत एक महिला की नियुक्ति की जाएगी जो महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने का काम करेगी और उनके कानूनी विकल्पों के बारे में उन्हें बताएगी।

किसान न्याय
अब बात करते हैं किसान न्याय की उत्तराखंड की उपज आज पूरे देश और विश्व में जानी जाती है पिछले 10 सालों में किसानों ने जब-जब अपने हक की बात की तब तब उनके ऊपर बर्बरता की गई और जब वह दिल्ली आना चाहते थे तो किसी तानाशाह ने दिल्ली को अपनी बपौती समझते हुए उनके लिए कीलें तक बिछा दीं
साड़ी 700 किसानों ने अपनी शहादत दे दी किसान आंदोलन में पर किसी तानाशाह का दिल नहीं पिघला और एमएसपी पर कानून आज तक नहीं बदला। हमने अपने न्याय पत्र में वादा किया है कि हम किसानों को एमएसपी की पूर्ण कानूनी गारंटी देंगे हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे मौजूदा सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के 16 लाख करोड रुपए माफ करे लेकिन हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे हमने पूर्व में भी किया है 2009 में 72000 करोड़ रुपए मनमोहन सरकार ने माफ किए हैं हम खेती के तमाम उपकरणों को जीएसटी मुक्त करेंगे जिससे किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।
श्रमिक न्याय
मनरेगा और सभी मज़दूरी का न्यूनतम मानदेय बढ़ा कर 400 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा
ज़ोमैटो, स्वीगी जैसी कंपनी में काम करने वालों की क़ानून से मिलेगी सामाजिक सुरक्षा
25 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य योजना – जिसमें इलाज, टेस्ट, दवाई सब मिलेगा
हिस्सेदारी न्याय
गिनती करो: देश के लोगों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए आर्थिक और जातिगत जनगणना होगी
जल, जंगल, ज़मीन का क़ानूनी हक़ – वन अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फ़ैसला
वन अधिकार अधिनियम लागू किया जाएगा
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र अधिसूचित होंगे
पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त मीडिया प्रभारी डॉक्टर चयनिका उनियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरादत्त जोशी,चीफ कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, राजनीतिक एवं मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, उत्तराखंड सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट,सुनीता प्रकाश प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया विशाल मौर्य उपस्थित रहे।
Dehradun
देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
Table of Contents
देहरादून के टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2:54 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक बाइक सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली।
बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में बाइक चालक आयुष गुसाँई (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथी तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा, जो वर्तमान में टर्नर रोड स्थित होटल एनएसबी स्क्वायर में रह रहा था, घायल हो गया।
तेज रफ्तार को बताया जा रहा है हादसे का कारण
पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।
- ENG-W vs NZ-W Dream11 Team 2nd ODI 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स
- RCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..
- नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
- उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
Dehradun
पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज

Uttarakhand News :मसूरी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जो कथित तौर पर पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल कर टोल टैक्स व पार्किंग में विशेष सुविधा लेने की कोशिश कर रहा था।
Table of Contents
युवक को पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी
मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस की वर्दी का रौब दिखाना भारी पड़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान के अनुसार, लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक वैगनआर कार संदिग्ध लगी।
वाहन के डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी हुई थी। जांच में चालक की पहचान मेरठ निवासी विनय सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और कार में उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे।

नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया युवक
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। उसने स्वीकार किया कि टोल टैक्स, पार्किंग और अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मी होने का लाभ लेने के उद्देश्य से वो वर्दी और पी-कैप साथ रखता था। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई
बता दें कि इसी अभियान के तहत पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की और मौके पर फिल्म हटवाई। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।
- ENG-W vs NZ-W Dream11 Team 2nd ODI 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स
- RCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..
- नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
- उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
Dehradun
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Mussoorie News : मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होते ही जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को मसूरी में दिन के साथ ही रात के समय भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Table of Contents
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल है। खासकर गांधी चौक, स्प्रिंग रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पांच मिनट का सफर और डेढ़ घंटे फंसे रहे जाम में
स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच मिनट का सफर तय करने में उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। लोगों ने चिंता जताई कि अगर किसी समय आपात स्थिति बन जाए तो मरीज को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
आरोप है कि कई होटल संचालक, जिनके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, पर्यटकों के वाहन सड़क किनारे खड़े करा रहे हैं। कुछ लोग पार्किंग के नाम पर मोटी रकम भी वसूल रहे हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे।
अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मांग की है कि स्प्रिंग रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर शहर के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ सकता है।
Dehradun19 hours agoदेहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
Nainital23 hours agoनैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun23 hours agoपिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
Haridwar22 hours agoपत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
CHAR DHAM YATRA18 hours agoICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
big news2 hours agoनैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
Cricket39 minutes agoENG-W vs NZ-W Dream11 Team 2nd ODI 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स






































