Haridwar
गंगा में बहने वाला शख्स निकला भारतीय कबड्डी टीम का पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा, जानिए क्या हुआ था!

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, पुलिस ने ऐसे बचाई दीपक हुड्डा की जान
हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार की पवित्र गंगा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा गंगा में बहने लगे। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी की आपदा राहत टीम ने उन्हें कुछ ही मिनटों में बचा लिया।
क्या हुआ था?
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दीपक हुड्डा कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने यह देखकर शोर मचाया। तभी वहां तैनात पीएसी की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और हुड्डा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पहले खारिज, फिर कबूल
घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू का वीडियो भी शेयर किया और दावा किया कि पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक हुड्डा ने उन्हें धन्यवाद दिया है। लेकिन जब यह खबर हर जगह फैली, तो शुरुआत में खुद दीपक हुड्डा ने इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
मगर इसके करीब ढाई घंटे बाद, मीडिया के सामने हुड्डा ने स्वीकार किया कि वास्तव में वह ही गंगा में गिर गए थे और उन्हें बचाया गया। हुड्डा ने बताया कि स्नान करते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वह बहने लगे, लेकिन समय रहते पुलिस टीम ने उन्हें बाहर निकाल लिया।
पुलिस की तैयारी ने बचाई जान
पुलिस और पीएसी की टीम की मुस्तैदी की वजह से हादसा टल गया। अगर कुछ पल की भी देर होती, तो गंभीर घटना हो सकती थी। उत्तराखंड पुलिस की इस तत्परता की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, दीपक हुड्डा के फैंस ने भी राहत की सांस ली कि खिलाड़ी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।
big news
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव

Haridwar News : हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी का शव मंदिर के अंदर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगपुर गांव स्थित मंदिर में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश मंदिर में घुसे और मंदिर के अंदर ही पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मंदिर के अंदर से पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद
पुजारी की खून से लथपथ लाश मंदिर के अंदर से बरामद हुई है। मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो गोधना गांव, पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

तीन महीने से कर रहा था मंदिर में पुजारी का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर गांव में ग्रामीण संजय सैनी द्वारा एक निजी मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां गांव के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। करीब तीन महीने पहले एक बुजुर्ग पुजारी गांव आया था और उसी मंदिर में रहने लगा था। वो मंदिर में रहकर पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
Haridwar
वैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

Haridwar News : हरिद्वार में वैशाखी स्नान के चलते पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के चलते मेला क्षेत्र को 10 जोन-33 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
Table of Contents
वैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट
हरिद्वार में वैशाखी स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में तैनात फोर्स को ब्रीफ करते हुए सतर्कता और मुस्तैदी के निर्देश दिए।
10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र
मेला क्षेत्र को 10 जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां हर गतिविधि पर CCTV से निगरानी रखी जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और अभिसूचना इकाई को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

भीड़ नियंत्रण के लिए लागू किया गया विशेष प्लान
भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है। घाटों पर जल पुलिस, BDS और डॉग स्क्वॉड की लगातार निगरानी रहेगी।
वहीं महिला घाटों और मंदिरों में कतार व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश हैं। पर्व अवधि में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और श्रद्धालुओं से शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Haridwar
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत

Haridwar Accident : हरिद्वार में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक बाइक और वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
हरिद्वार में बाइक और वाहन की जोरदार भिड़ंत
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल है।

पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल और राजकमल एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे की वजह
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। सड़क हादसे (Haridwar Accident ) के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
big news23 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
Haridwar21 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
Dehradun19 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
big news20 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव
big news3 hours agoदेहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना, वरना हो जाएंगे परेशान, देखें पूरा रूट प्लान
Cricket55 minutes agoSRH vs RR Dream11 Team Match 21 IPL 2026 : हैदराबाद बनाम राजस्थान, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट..
Dehradun2 hours agoहरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
big news38 minutes agoकल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित






































