Breakingnews
UPSC NDA, CDS 2025: पंजीकरण की आखिरी तारीख नजदीक, अभी करें आवेदन !

UPSC CDS, NDA 1 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 की संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 1 2025) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (NDA, NA 1 2025) परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवारों के पास इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करने के लिए बहुत कम समय बचा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द ही UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक
यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आपको तुरंत पंजीकरण करना चाहिए क्योंकि अंतिम तिथि बहुत जल्द आने वाली है। अंतिम समय में किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए यह आवश्यक है कि उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
UPSC OTR पंजीकरण: एक बार पंजीकरण करें
UPSC ने उम्मीदवारों के लिए ओटीआर (One Time Registration) पंजीकरण का प्रावधान किया है। उम्मीदवारों को जीवन में केवल एक बार पंजीकरण करना होता है, जिसके बाद वे सीधे परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार पहले से पंजीकृत हैं, तो वे सीधे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPSC NDA, CDS सुधार विंडो
दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन सुधार की विंडो जनवरी में खुलेगी। उम्मीदवारों को सात दिन का समय दिया जाएगा, ताकि वे अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकें।
UPSC NDA, CDS परीक्षा तिथि
UPSC ने NDA-I और CDS-I की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। ये दोनों परीक्षाएं 13 अप्रैल, 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
एनडीए परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पूरी करनी होगी, जबकि सीडीएस परीक्षा के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों के आधार पर शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता होगी।
एनडीए-I के लिए आयु सीमा 2 जुलाई, 2006 से पहले और 1 जुलाई, 2009 के बाद जन्मे उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई है। वहीं, CDS-I के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा अलग-अलग अकादमियों के अनुसार 19 से 25 वर्ष के बीच होगी।
आवेदन शुल्क
- CDS परीक्षा: सामान्य उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
- NDA परीक्षा: सामान्य उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- “CDS 1 2025” या “NDA 1 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- ओटीआर पंजीकरण करें या यदि पहले से पंजीकृत हैं तो लॉगिन करके आवेदन भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को सबमिट करें।
#UPSCNDA2025, #UPSCCDS2025, #NDACDSRegistration, #UPSCExamDeadline, #UPSCApplicationProcess
Breakingnews
पौड़ी में भूकंप के झटकों से दहशत, डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता

Earthquake in Pauri : उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। रूद्रप्रयाग में 5.2 तीव्रता के भूकंप के बाद पौड़ी में भी धरती डोली है। पौड़ी में एक नहीं दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटकों से दहशत
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके (Earthquake in Pauri )महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में दो बार धरती कांपी। पहला झटका सुबह 5 बजकर दो मिनट दर्ज किया गया। जबकि दूसरा झटका 6:29 बजे महसूस हुआ।

भूकंप के कारण लोग कुछ समय के लिए सतर्क हो गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप
आज सुबह पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। डेढ़ घंटे में दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Breakingnews
बड़ी खबर : सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Rudraprayag Earthquake : रूद्रप्रयाग में भूकंप से डोली धरती, 5.02 रही तीव्रता
Rudraprayag Earthquake : शनिवार सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से धरती डोल उठी। भूकंप के झंटके महसूस होते ही लोगों में दहशत मच गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
Table of Contents
सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती
शनिवार सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के तेज झटके (Rudraprayag Earthquake) महसूस किए गए। झटकों के कारण क्षेत्र में लोगों के बीच हलचल मच गई।
कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है।

रिक्टर पैमाने पर 5.02 रही तीव्रता
बता दें कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप (Rudraprayag Earthquake) की तीव्रता 5.02 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी मुताबिक रूद्रप्रयाग जिले में भूकंप के झटके सुबह 5:13:17 बजे महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था। जबकि इसकी गहराई जमीन से 15 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार, लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के हैंडलर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार
देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक हैंडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से देहरादून में रह रहा था।

लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तालीबानी विक्रांत कश्यप एक लंबे समय से देहरादून में रह रहा था। जो कि यहां एक कार वर्कशॉप में काम कर रहा था।
तालीबानी विक्रांत कश्यप पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था। देहरादून में रहकर वो तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान का प्रचार कर रहा था।
Haridwar16 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news18 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
big news20 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत
Dehradun14 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
Nainital21 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
Nainital20 hours agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
big news15 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव






































