Connect with us

Uttarakhand

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन, BRO ने शुरू किया बर्फ हटाने का अभियान…

Published

on

 उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के भैरोघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर किमी 15 चांग थांग में हिमस्खलन हुआ है। यह घटना धराली और हर्षिल से करीब आठ से दस किलोमीटर आगे, जांगला पुल के समीप हुई है। बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि गंगोत्री हाईवे पर धराली से आगे किमी 15 पर हिमस्खलन हुआ, लेकिन राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित हो गए हैं। बीआरओ-1442 बीसीसी द्वारा सोनगाड से सुक्की टॉप तक मार्ग केवल नॉन-स्किड चेन वाले वाहनों के लिए सुचारू किया गया है। वर्तमान में बर्फबारी जारी है, और सुखी टॉप पर बर्फ हटाने का काम जेई की निगरानी में किया जा रहा है। इसके लिए दो जेसीबी सोनगाड से सुखी टॉप तक काम कर रहे हैं।

हिमस्खलन और बर्फबारी से निपटने के लिए डबरानी में एक एक्स 205 इक्वेटर भेजा गया है। इसके अलावा, जनपद के दस ग्रामीण मोटर मार्ग भी बाधित हो गए हैं। बीआरओ-72 द्वारा सुक्की टॉप से झाला तक दो जेसीबी और एक जेसीबी पीडब्ल्यूडी भटवाड़ी द्वारा तैनात किए गए हैं। बर्फ हटाने का काम भी जारी है।

मौसम विभाग की चेतावनी: मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इसके अलावा, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और चटक धूप के साथ तापमान में वृद्धि हो सकती है।

चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी: चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। चमोली के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही को रोकने के आदेश दिए हैं।

#GangotriHighway #Avalanche #Snowfall #BRO #RoadClearing

Advertisement
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dehradun

ऋषभ पंत की बहन की शादी में क्रिकेटरों का जमावड़ा , जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे गौतम गंभीर…..

Published

on

देहरादून : भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर बुधवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से गौतम गंभीर सीधे मसूरी के लिए रवाना हो गए, जहां वह भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत की शादी में भाग लेने पहुंचे।

गौतम गंभीर से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मसूरी पहुंच चुके थे। इसके अलावा क्रिकेट स्टार सुरेश रैना भी मसूरी पहुंच गए हैं। शादी समारोह के दौरान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

शादी के कार्यक्रमों में अब भी कई क्रिकेटर और सेलिब्रिटी के आने का सिलसिला जारी है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह शादी मसूरी के एक होटल में चल रही है, जहां दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है। साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी से हो रही है। साक्षी और अंकित पिछले 9 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं, और दोनों ने पिछले साल जनवरी में इंग्लैंड में सगाई की थी। अब यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

Continue Reading

Nainital

लकड़ी डिपो में लगी भीषण आग , सागौन की लकड़ी जलकर राख…..

Published

on

नैनीताल : उत्तराखंड में 15 फरवरी से शुरू हुआ फायर सीजन जंगलों में आग की घटनाओं के बढ़ने का कारण बन चुका है। जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, आग की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नैनीताल जिले के रामनगर के आमडंडा इलाके से सामने आया है, जहां बुधवार सुबह उत्तराखंड वन विकास निगम के लकड़ी डिपो में भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में डिपो में रखी कीमती सागौन की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल में फायर लाइन काटने के लिए आग लगाई थी, लेकिन आग बेकाबू हो गई और लकड़ी डिपो तक पहुंच गई। इससे वहां रखी सागौन की लकड़ी का ढेर जलकर राख हो गया।

उत्तराखंड वन विकास निगम के लकड़ी डिपो में लगी आग, सागौन की कीमती लकड़ियां  जलकर राख

फायर अधिकारी उमेश चंद्र परगाई ने बताया कि कर्मचारियों को अब आग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें बताया गया है कि अगली बार वे कम से कम 10 फीट की दूरी पर फायर लाइन काटें ताकि आग नियंत्रण से बाहर न हो।

अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में लगभग 40 हजार रुपये की सागौन की लकड़ी जलकर राख हो गई, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

Advertisement
Continue Reading

Dehradun

प्रदेशभर में होली मिलन के कार्यक्रमों की धूम , मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली….

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और दोनों ने होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरका।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने अनोखे अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी और रंगों के इस पर्व को लेकर सभी को एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर, मंत्री, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ़्टवेयर का उद्घाटन भी किया। इससे नगर निगम के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिलेगा।

प्रदेशभर में होली मिलन के कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है, जिसमें तमाम मंत्री और विधायक भी शामिल हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री का होली मिलन कार्यक्रम में झूमते-नाचते हुए यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

Continue Reading
Advertisement
Dehradun7 hours ago

ऋषभ पंत की बहन की शादी में क्रिकेटरों का जमावड़ा , जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे गौतम गंभीर…..

Breakingnews8 hours ago

राजभवन में होली की धूम, राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं….

Nainital8 hours ago

लकड़ी डिपो में लगी भीषण आग , सागौन की लकड़ी जलकर राख…..

Dehradun10 hours ago

प्रदेशभर में होली मिलन के कार्यक्रमों की धूम , मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली….

Dehradun10 hours ago

पछवादून में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ,12 अवैध मदरसों को किया सील…..

Delhi11 hours ago

भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी का होगा विस्तार , रिलायंस जियो ने स्टारलिंक के साथ की साझेदारी….

Dehradun11 hours ago

उत्तराखंड की बिल लाओ-इनाम पाओ योजना : एक साल बाद भी 87,000 उपभोक्ता कर रहें मेगा ड्रा का इंतजार…..

Breakingnews11 hours ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर किया रद्द , नई तिथि घोषित….

Haridwar12 hours ago

हरिद्वार में आपसी भाईचारे की मिसाल : होली के चलते मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज के समय में किया बदलाव….

Dehradun13 hours ago

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पुतले को पटाखे से उड़ाने पर कांग्रेस का विरोध , करन माहरा ने की निंदा…..

Dehradun13 hours ago

सचिवालय में सीएम की सुरक्षा में चूक के बाद इंटेलिजेंस की कार्रवाई , पांच सुरक्षाकर्मी हटाए गए…..

Dehradun13 hours ago

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना , येलो अलर्ट जारी…..

Breakingnews1 day ago

देहरादून पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी , ऋषभ पंत की बहन की शादी में होंगे शामिल……

Dehradun1 day ago

मणिपुर के छात्रों ने ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ के दौरान राज्यपाल से की मुलाकात , राष्ट्र निर्माण भूमिका पर की चर्चा….

Nainital1 day ago

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बनभूलपुरा हिंसा के 22 अभियुक्तों को दी जमानत पुलिस की जांच में देरी पर हुआ फैसला….

Accident1 year ago

सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 

Breakingnews1 year ago

देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।

Uttar Pradesh4 years ago

उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….

Breakingnews4 years ago

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..

Breakingnews4 years ago

23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..

Accident1 year ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews4 years ago

भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…

Breakingnews4 years ago

जानिए क्यों चढ़ाया जाता हैं शिवलिंग पर बेलपत्र, क्या है इससे जुडी मान्यताएं….

Breakingnews4 years ago

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज…..

Breakingnews4 years ago

बड़ी खबर: दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी और सभी मुख्यमंत्री को लगेगा कोरोना का टीका….

Breakingnews2 years ago

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने पटवारी वैभव प्रताप को किया गिरफ्तार।

Breakingnews3 years ago

चंपावत उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड।

Crime1 year ago

पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 

Haryana1 year ago

नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 

Breakingnews2 years ago

देर रात धारचूला में 14 दुकानों में लगी भीषण आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Crime6 months ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun6 months ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun6 months ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh6 months ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime6 months ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Accident6 months ago

केदारनाथ में टला बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर नदी में गिरा, MI-17 से ले जाया जा रहा था गौचर हवाई पट्टी, टूटी चैन..विडियो

Accident7 months ago

लक्सर पुरकाजी मार्ग पर दो बाइकों में आमने सामने हुई भिड़त, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, घटना सीसीटीवी में कैद।

Crime7 months ago

रुड़की: सगी माँ ने अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का करवाया यौन शोषण, पीड़ित ने प्रेसवार्ता कर पुलिस से लगाई गुहार।

Dehradun7 months ago

गैरसैंण में चल रहे मानसून सत्र के बीच देहरादून में तमाम कांग्रेसियों ने ईडी मुख्यालय किया घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की। 

Uttarakhand7 months ago

उत्तरकाशी: बड़ी धूमधाम से मनाया गया मिल्क फेस्टिवल, नागदेवता को दूध मक्खन दही चढ़ा कर मवेशियों ओर लोगों की खुशहाली की कामना।

Crime7 months ago

दिनदहाड़े घर में प्रवेश करते हुए महिला के गले से चेन उड़ाकर ले गया युवक, घटना सीसीटीवी में कैद।

Breakingnews1 year ago

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा, गार्ड की बंदूक से गोली चलने से पीसीएस अधिकारी घायल।

Breakingnews1 year ago

मंदिर में असामाजिक तत्व ने फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गतिविधियां।

Accident1 year ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग: आज होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर।

Trending