Uttarkashi
उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला

Uttarkashi News : चिन्यालीसौड़ आलवेदर बाईपास के पास हादसा, मार्निंग वाक पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी की मौत
Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ आलवेदर बाईपास रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह की सैर पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी को एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने कुचल दिया। हादसे में अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक सहायक उद्योग अधिकारी रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाईपास रोड पर गुजर रहे मुर्गों से लदे लोडर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल अधिकारी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है घटना
बताया जा रहा है कि घटना तड़के साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। इस दौरान चिन्यालीसौड़ निवासी ममराज सिंह महंत पुत्र टीका सिंह महंत हर रोज की तरह मार्निंग वाक के लिए निकले थे। लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। जिस में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही धरासू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई।
धरासू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।
Breakingnews
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम

Uttarkashi News : 13 साल के किशोर ने किया 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस खबर से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
उत्तरकाशी मुख्यालय के पुरोला प्रखंड से सटे एक गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी कक्षा की बच्चे से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।
खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
बताया जा रहा है कि बच्ची खून से सने कपड़ों में घर पहुंची। तब इस मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता काम से शाम को घर लौटे तो देखा उनकी बच्ची खून से लथपथ थी जब बच्ची से इसके बारे में पूछा को बच्ची ने इस बारे में पिता को बताया।
जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंची। पिता कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए उत्तरकाशी भेजा गया है। जबकि किशोर से पूछताछ की जा रही है।
साथ खेलने के दौरान घटना को दिया अंजाम
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के समय छात्रा की मां पास के गांव में आयोजित मेले में गई हुई थी, जबकि उसके पिता मजदूरी के लिए खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान छात्रा और किशोर गांव के मंदिर परिसर में खेल रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि खेलते-खेलते किशोर छात्रा को मंदिर के पीछे की ओर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत हरकत की गई।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत

Uttarkashi News : आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की पहाड़ी से गिरकर मौत
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। इस खबर से इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग की पुरोला रेंज के बिणाई बीट क्षेत्र में बुधवार देर रात जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड मोहन सिंह भी आग बुझाने के अभियान में शामिल हुए।

हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता
आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे पास की ऊंची चट्टान से गहरी खाई में जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Uttarakhand
दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र से लापता हुई रामनगर (नैनीताल) निवासी महिला ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है। लापता ट्रैकर की खोज के लिए विभिन्न बचाव और खोजी दल कई दिनों से अभियान चला रहे हैं।
Table of Contents
दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी
बुधवार को अभियान के पांचवें दिन विशेष खोज टीमों ने गोई क्षेत्र के आसपास स्थित झीलों, जल स्रोतों और दुर्गम इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि दिनभर की खोजबीन के बावजूद महिला ट्रैकर के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ, पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं। इसके अलावा सेना, आईटीबीपी और वन विभाग के कर्मचारी भी अपने-अपने स्तर पर क्षेत्र में खोज अभियान चला रहे हैं। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मौसम को देखते हुए वन विभाग ने दयारा ट्रैकिंग पर रोक लगा दी।

युवती के साथ ट्रैकिंग पर गए दो युवकों से पूछताछ जारी
पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार महिला के साथ ट्रैकिंग पर गए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बबीता पांडे अपने परिचितों के साथ दयारा बुग्याल क्षेत्र घूमने आई थीं। उनके लापता होने के बाद से प्रशासन और बचाव एजेंसियां लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
Accident9 hours agoRanikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Cricket8 hours agoENG-W vs WI-W Dream11 Team Match 22 T20 WC 2026 :फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand8 hours agoHaldwani KVM School Fire Accident: हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में लगी भीषण आग, दो बसें जलकर खाक
Cricket4 hours agoIND-W vs BAN-W Dream11 Team Today: T20 WC 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और पिच रिपोर्ट
Uttarakhand5 hours agoहरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, साइबर सेल खंगाल रही ई-मेल भेजने वाले का डिजिटल फुटप्रिंट
Uttarakhand8 hours agoUttarakhand Pension Scheme: पेंशन योजनाओं की मासिक आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
Uttarakhand6 hours agoउत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई…
Uttarakhand3 hours agoस्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM धामी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि







































