Dehradun
वेबसाइट बंद, भविष्य अधर में: साइबर हमले ने युवाओं को क्यों किया परेशान ?

देहरादून – प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग (UPSC) की वेबसाइट ठप हो गई है। आईटी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के विशेषज्ञ लगातार इसे सुचारू करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। युवाओं के भविष्य को देखते हुए आयोग अब पुराने तरीकों से समाचार पत्रों में रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है।
राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर नई भर्तियों के विज्ञापन, परीक्षाओं के परिणाम, एडमिट कार्ड और सिलेबस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है। लेकिन साइबर हमले के बाद से यह वेबसाइट बंद है। इसका बैकअप आईटीडीए के पास से लिया गया था, जो माकोप रैनसमवेयर हमले में इनक्रिप्ट हो गया है। इसके चलते वेबसाइट पिछले आठ दिन से ठप पड़ी है।
बेरोजगार युवा लगातार वेबसाइट को चलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा है कि वे आईटीडीए से लगातार संपर्क में हैं और उनके विशेषज्ञ वेबसाइट को पुनः चालू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक वेबसाइट चालू नहीं होती, तब तक कुछ भर्तियों के रिजल्ट समाचार पत्रों में जारी किए जाएंगे।
जैसे ही वेबसाइट सुचारू होगी, आयोग नई भर्ती के विज्ञापनों, इस महीने होने वाली समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण कामकाज को पूरा करेगा।
आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि वेबसाइट में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन वे जल्द ही इसे सुचारू कर देंगे। इस बीच, युवाओं को चिंता है कि उनकी भविष्य की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं और वे रिजल्ट के लिए इंतज़ार कर रहे हैं।
Cyber Attack, State Public Service Commission,Website Down, Result, Newspaper, dehradun, uttarakhand
big news
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा पड़ा है।
Table of Contents
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा
देहरादून के मोहिनी रोड क्षेत्र में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये मकान हेमंत शर्मा का है। जिसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना में धोखाधड़ी का मामला पहले से दर्ज है।

बिटकॉइन में निवेश के नाम पर की थी ठगी
बताया जा रहा है कि छापेमारी ठगी के मामले को लेकर की गई है। हेमंत शर्मा ने बहुत से लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने के नाम पर ठगा था। जिसके बाद अब ये कार्रवाई देखने को मिली है। बता दें कि हेमंत शर्मा की संपत्ति को ईडी पहले भी अटैच कर चुकी है।
big news
देहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Dehradun Police Transfers : देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जिले के पुलिस तंत्र में एक साथ 50 से अधिक थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है।
Table of Contents
देहरादून में 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
देहरादून पुलिस में बंपर तबादले किए गए हैं। 50 से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ये सभी तबादले देर रात किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, ये फैसला जिले की कमजोर पड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
54 पुलिसकर्मियों के किए गए हैं तबादले
देहरादून पुलिस में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत कुल 54 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 6 इंस्पेक्टर, 40 उपनिरीक्षक (दरोगा) और 8 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट


Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Cricket22 hours agoNP vs VAN Dream11 Team Today: Best Fantasy Tips & Winner Prediction (2026)
big news20 hours agoदेहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम
Breakingnews24 hours agoरूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
big news21 hours agoयूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल
big news22 hours agoभीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Breakingnews18 hours agoटिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत
big news19 hours agoकेदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल
Tehri Garhwal38 minutes agoटिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा






































