Kotdwar
सीएम सिंह धामी जब भी दिल्ली मिलने आते हैं तो उत्तराखंड के विकास कार्यों की लंबी लिस्ट लेकर आते हैं, प्रदेश को बहुत अच्छा मुख्यमंत्री मिला है” : अमित शाह।

पौड़ी/कोटद्वार – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित विशाल ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने जनता से बलूनी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आप अनिल बलूनी को जिताओ, गढ़वाल की चिंता मैं करूंगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 500 सालों के बाद रामलला अपना जन्मदिन राम मंदिर में मनाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि हमने उनकी प्राण प्रतिष्ठा का दृश्य देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को जानबूझकर पिछले कई दशकों से लटकाते हुए आई जबकि मोदी जी ने महज पांच साल में ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न कराया।
शाह ने कहा कि, मैं हमारे उत्तराखंड के युवा सीएम धामी को भी बहुत अभिनंदन देना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनसंघ ने अपनी स्थापन के समय से एक ही मांग रखी थी, समान नागरिक सहिंता। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व होता है कि पूरे भारत में सबसे पहले यह काम हमारे पुष्कर सिंह धामी ने किया और प्रधानमंत्री मोदी ने इसी तर्ज पर देश में इसे लाने के लिए हमारे संकल्प पत्र में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहाड़ियों में कहने को तो आबादी कम है लेकिन देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखंड के लोगों का अहम योगदान है।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था लेकिन यह वादा नरेंद्र मोदी ने पूरा किया और 70 हजार करोड़ रुपये की धनराशि उन्होंने सीधा सेना के जवानों के खाते में डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है विकसित भारत बनाना, विकसित उत्तराखंड बनाना।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूँ। अपने काम का हिसाब देना चाहिए या नहीं, लेकिन कांग्रेसी हिसाब नहीं देते। उन्होंने कहा कि 10 साल तक उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार थी। तब, उत्तराखंड के नेता मंत्री बने बैठे थे, लेकिन कांग्रेस ने 10 साल में महज 53 हजार करोड़ उत्तराखंड को दिये जबकि मोदी ने 1 लाख 66 हजार करोड़ रुपया सीधा ग्रांट के रूप में दिये। 82 हजार करोड़ इंफ्रा के लिए भेजे, और भी हजारों करोड़ के विभिन्न प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, जब भी धामी मिलने आते हैं तो मांगों की सूची लेकर आते हैं, इसे देखकर बहुत खुशी होती है और आज के विकसित हो रहे उत्तराखंड को देखकर संतोष भी मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए पर्यटन को आगे बढ़ाना होगा। कांग्रेस के समय में डोली के सहारे लोग मार्गों तक आने को मजबूर होते थे लेकिन नरेंद्र मोदी ने आज 12 हजार करोड़ से ऑल वेदर रोड बना दिया है। 8 हजार करोड़ से दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है। गढ़वाल में रेल दौड़ने वाली है।
उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी रेल सुरंग, उत्तराखंड में बन रही है। हेली सेवाओं का राज्य में लगातार विस्तार किया जा रहा है, एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। पलायन रोकने को वाइब्रेंट विलेज मोदी लेकर आये हैं। उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी है कि जल्द 1980 से ज्यादा आबादी चीन बॉर्डर के गांव में होगी। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि खड़गे कहते हैं कि राजस्थान और उत्तराखंड वालों को कश्मीर से क्या मतलब, तो मैं उन्हें बता दूं कि कश्मीर बचाने के लिए सबसे ज्यादा लहू पहाड़ियों ने बहाया है।
उन्होंने कहा कि दिवंगत जनरल विपिन रावत का अपमान करने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से आज नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के राज में पाकिस्तान से रोज आतंकी भारत आते थे। धमाके करते थे और चले जाते थे। लेकिन ऊरी और पुलवामा में हमलों के बाद भारत ने 10 दिन में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर दुनिया को बता दिया कि ये नया भारत है, मोदी का भारत है।
उन्होंने कहा कि 70 साल से तकलीफ में जी रहे तमाम हिन्दू और सिख भाइयों के लिए मोदी सरकार सीएए का कानून लेकर आई है। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। आने वाले सालों में और तीन करोड़ लोगों को अपना घर मिलेगा। 10 करोड़ लोगों को नल से जल और गैस का कनेक्शन दिया गया। अब जल्द गैस भी पाइप से आने वाली है।
उन्होंने कहा कि, यह सब योजनाएं जो मोदी लाये हैं, उसे लागू करने में भी उत्तराखंड नंबर वन है और धामी ने सारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी के साथ मैंने काम किया है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि आप अनिल बलूनी को यहां से संसद भेजो, गढ़वाल की चिंता मैं करूंगा। उन्होंने कहा कि बलूनी ने राज्यसभा से सांसद रहते हुए पौड़ी में तारामंडल की स्थापना के साथ ही डॉपलर रडार लगवाने का कार्य किया। इगास को भी अनिल बलूनी की वजह से देश जानने लगा है। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी को यहां से एक ऐसा साथी चाहिए जो वाइब्रेंट विलेज के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने यहां के श्री अन्न का प्रचार किया जिससे यहां के छोटे किसानों को लाभ मिला है। आने वाले दिनों में यहां के मिलेट्स को भाजपा बाहर भेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड को संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की रचना का विरोध कौन करता था, कांग्रेस। उत्तराखंड के युवाओं पर किसने गोली चलवाई, सब जानते हैं लेकिन उत्तराखंड को किसने बनाया। अटल जी ने बनाया और नरेंद्र मोदी इसको संवारने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि भाजपा को 400 सीटें मिली तो आरक्षण चला जायेगा लेकिन नरेंद्र मोदी इसके सबसे बड़े रक्षक हैं और आरक्षण पूरी तरह से बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकृति से आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड में 14 हजार कांग्रेसी भाजपा में आ गए। कांग्रेस में पार्टी छोड़ने की दौड़ लगी है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल भारत की सुरक्षा का गढ़ है। गढ़वाल का देश की सुरक्षा में बड़ा योगदान है, उन्होंने जनता का आह्वान किया कि गढ़वाल को एक ऐसा प्रतिनिधि दीजिए जो गढ़वाल का विकास कर सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को वोट देकर समर्थन देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने दिनों के प्रचार में मैंने स्पष्ट देखा है कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी हमने कोई बात कही तो पीएम मोदी व अमित शाह ने हर बात को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और हम इस कथन को सच साबित करने की दिशा में दिन रात कार्य कर रहे हैं।
Kotdwar
लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को कोर्ट से मंजूरी, 18 गांवों के 40 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ

लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग से हटाई गई रोक, ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर
Laldhang Chillarkhal Road: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग परियोजना को लेकर बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण पर लगी रोक हटा दी है, जिससे वर्षों से अटकी इस अहम परियोजना के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर है.
मुख्य बिंदु
Laldhang Chillarkhal Road परियोजना को कोर्ट से मंजूरी
इस दौरान, सुनवाई में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इंटरवेंशन एप्लीकेशन दायर कर क्षेत्रीय जनहित का पक्ष मजबूती से रखा. वहीं, नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने उनके अधिवक्ता के रूप में अदालत में प्रभावी पैरवी की. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने निर्माण पर लगी रोक समाप्त कर दी.
लम्बे समय से बाधित था निर्माण कार्य
दरअसल, लगभग 11.5 किलोमीटर लंबी इस मोटर मार्ग परियोजना का करीब 4.7 किलोमीटर हिस्सा सेंट्रल फॉरेस्ट एरिया से होकर गुजरता है. इसी वजह से, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और आपत्तियों के कारण निर्माण कार्य लंबे समय तक बाधित रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को वर्षों तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
कोटद्वार से हरिद्वार की दूरी होगी कम
वहीं,ये सड़क कोटद्वार क्षेत्र को सीधे लालढांग से जोड़ती है, जिससे हरिद्वार और मैदानी इलाकों तक पहुंच काफी सुगम हो जाती है. फिलहाल, लोगों को लंबे और घुमावदार रास्तों से गुजरना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है. बरसात के मौसम में हालात और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं.
काफी समय से चल रही थी सड़क निर्माण की मांग
लंबे समय से, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इस सड़क को ऑल वेदर रोड के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि सड़क के अभाव में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार तक पहुंच प्रभावित होती है, जबकि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर दिक्कतें आती हैं.
18 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
इस फैसले से, करीब 18 गांवों और 40 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. सड़क बनने से व्यापार, कृषि, दुग्ध उत्पादन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसी कड़ी में, कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए जीवन रेखा है और उनके निरंतर प्रयासों से आज यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है.
Kotdwar
KOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म के आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुख्य बिंदु
KOTDWAR RAPE CASE: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जहाँ पर एक नाबालिग की गुमशुदगी ने ऐसे राज खोले हैं जिससे मानवता भी शर्मसार हो जाए. नब्लिग़ ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- रिश्ते हुए शर्मसार , पिता ने बेटी को ही बना दिया हवस का शिकार |
पीड़िता की माँ ने कोतवाली में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, कोटद्वार कोतवाली में 6 फरवरी को एक महिला ने उसकी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें पीड़िता की माँ ने बताया था कि उसकी बेटी 6 फरवरी की सुबह 7 बजे से घर से लापता हो गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर खोजबीन के निर्देश दिए.
पुलिस को CCTV से मिले अहम सुराग, नाबालिग सकुशल बरामद
पुलिस ने मामले की छानबीन के करते हुए CCTV फुटेज खंगाले जिस से अहम् सुराग हाथ लगे. पीडिता अपनी नानी के घर बीएल रोड चली गई थी. पुलिस जब नानी के घर पहुंची तो नानी ने बताया कि बच्ची बहुत दरी हुई थी. उसने अपने माता-पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया था. नानी ने उसे सिगड़ी क्षेत्र में किसी परिचित के घर छोड़ दिया था.
ये भी पढ़ें- रुड़की: सगी माँ ने अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का करवाया यौन शोषण
KOTDWAR RAPE CASE, पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
पुलिस ने बच्ची को सकुशल अपने कब्जे में लेकर जब पूछताछ की तो उसका बयान रोंगटे खड़े कर देने वाला था. बच्ची ने बताया कि 5 फरवरी की रात सोते समय उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिससे डरकर सुबह बच्ची घर से भाग निकली.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी पर BNS और POCSO अधिनियम के तहत मुकादम दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को भी 7 फरवरी को नजीमाबाद रोड से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Kotdwar
कोटद्वार: 30 साल पुरानी दुकान के नाम ‘बाबा’ को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताई आपति, वीडियो वायरल

Kotdwar: विशेष समुदाय की दुकान के नाम को लेकर उपजा विवाद, बजरंग दल ने जताई आपति
मुख्य बिंदु
कोटद्वार (Kotdwar): उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक विशेष समुदाय की कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर मामला तनाव पूर्ण हो गया. कुछ युवकों ने दुकान दार से नाम बदलने के लिए कहा. मामले में पहले नोकझोंक हुई जिसने बाद में विवाद का रूप ले लिया. जिसका बिदो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें_ चारधाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश बैन को लेकर गरमाया माहौल, बीकेटीसी अध्यक्ष ने कही बड़ी बात
कोटद्वार में विशेष समुदाय की दुकान का नाम बाबा रखने से विवाद
वायरल विडियो में कुछ युवक दुकान दार से तीखे तेवरों में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि दुकान का नाम बाबा रखने का अधिकार केवल हिन्दू धर्म के लोगों का है. इसलिए दुकान दार अपनी दुकान का नाम बदल दे, इस पर दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान 30 सालों से इसी नाम से चल रही है. लेकिन ये मामला यहीं नहीं थमा विवाद बड़ा और हाथापाई शुरू होने लगी. जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की.
30 सालों से इसी नाम से चल रही दुकान
बता दें कि कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक दुकान “बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेण्टर” के नाम से चल रही है. दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 30 सालों से इसी नाम से चल रही है. जिस पर बजरंग दल के कुछ लोगों ने आपति जताई और दुकानदार से नाम बदलने के लिए कहा. बजरंग दल के लोगों का कहना था कि बाबा नाम हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ है, इसलिए ये नाम रखने का विशेषाधिकार केवल हिन्दू धर्म के लोगों का है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां से लौट गए. पूरे क्षेत्र में घटना के बाद से सनसनी मची हुई है. वहीँ इस मामले पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने कहा कि-
इस मामले की जांच की जा रही है. किसी भी व्यक्ति या संगठन को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जो भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
-प्रदीप नेगी, कोतवाली प्रभारी-
Cricket22 hours agoLAH vs HYK Dream11 Prediction 1st Match PSL 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Uttarakhand22 hours agoआज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात
uttarakhand weather22 hours agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Cricket22 hours agoPSL 11 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग का आज से होगा आगाज़ , लाहौर बनाम हैदराबाद के बीच होगा पहला मुकाबला…
big news19 hours agoउत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?
Dehradun20 hours agoजनजातीय महोत्सव 2026 में पहुंचे सीएम धामी, जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण का बताया सशक्त आधार
big news16 hours agoबड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
big news21 hours agoअप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित




















































