Dehradun
उत्तराखंड: सहकारी समिति चुनाव के नियमों में बदलाव, कैबिनेट से मिलेगा मंजूरी, कैबिनेट में होगा पेश !

देहरादून: उत्तराखंड राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली में महत्वपूर्ण बदलाव किया जाएगा। इस बदलाव के तहत, कृषि ऋण सहकारी समितियों के वे सदस्य भी मतदाता सूची में शामिल होंगे जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में किसी भी वर्ष समिति से कोई लेन-देन नहीं किया। इस बदलाव का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
प्रदेश में आगामी 16 और 17 दिसंबर को सहकारी समितियों के चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव में सभी सदस्य मतदान कर सकें, इसके लिए राज्य सहकारी निर्वाचन नियमावली में यह बदलाव किया जा रहा है। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे ने बताया कि जिला सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने बताया था कि वर्तमान नियमावली के अनुसार, जिन सदस्यां ने समितियों से खाद, बीज, ऋण या किसी अन्य प्रकार का कोई लेन-देन नहीं किया है, वे चुनाव में मतदान करने के योग्य नहीं होंगे।
हालांकि, इस व्यवस्था से खासकर महिला सदस्य प्रभावित हो रही हैं। पांडे के मुताबिक, महिलाओं के लिए समितियों में 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है, लेकिन इस नियम के चलते कई महिलाएं मतदान से वंचित हो रही हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, नियम 12 (ख) में छूट का प्रस्ताव किया गया है ताकि सभी सदस्य चुनाव में मतदान कर सकें।
सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर के अनुसार, इस नियमावली में संशोधन के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ही नए बदलाव को लागू किया जा सकेगा।
कृषि विभाग के निदेशक केसी पाठक ने बताया कि प्रदेश में डीएपी खाद की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से 2,400 मीट्रिक टन डीएपी की मांग की गई है, जो जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। विभाग के पास खाद की कोई कमी नहीं है और कहीं से भी इसके लिए शिकायत नहीं आई है।
वहीं, सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर ने कहा कि सहकारिता विभाग यूरिया और डीएपी की केवल आपूर्ति करता है। इसकी कितनी जरूरत है, इसका मूल्यांकन कृषि विभाग द्वारा किया जाता है। हालांकि, हरिद्वार और कुछ अन्य जिलों के किसानों ने शिकायत की है कि क्षेत्र में उन्हें डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है।
Dehradun
देहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल

Dehradun News : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बरसाती बहाव की चपेट में आने से एक कार पानी में बह गई। कार में सवार तीन लोगों में से एक युवती को घायल अवस्था में बचा लिया गया, जबकि एक युवक और दूसरी युवती की मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में बरसाती नाले में बही कार
देहरादून में बरसाती नाले में बहने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली-पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास हुई। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तेज बारिश के कारण बने उफनते बहाव में एक कार बह गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
हादसे में युवक और युवती की मौत
डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में पहुंची एसडीआरएफ टीम ने अंधेरे और तेज पानी के बहाव के बावजूद रात में ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कार में जयपुर निवासी अक्षय (20) और दो युवतियां सवार बताई गईं।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर एक युवती को घायल हालत में खोज निकाला। सहज पुत्री गुलशन बवेजा को जवानों ने सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद टीम ने कार में सवार युवक अक्षय और दूसरी युवती के शव बरामद कर लिए। दोनों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Uttarakhand
Mussoorie News: मसूरी में बारिश का कहर, पानी वाले बैंड पर दरकी पहाड़ी, कई मकान खतरे की जद में

Mussoorie News: मसूरी में भारी बारिश से दरकी पहाड़ी, पानी वाले बैंड पर मकानों पर मंडराया खतरा
मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। देर रात से जारी तेज बारिश के कारण संवेदनशील पानी वाला बैंड के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक गया। भूस्खलन के चलते भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे पहाड़ी के ऊपर बने कई मकानों पर गिरने का खतरा मंडराने लगा है और स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।
पानी वाले बैंड पर भूस्खलन से बढ़ा खतरा
मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर स्थित पानी वाला बैंड लंबे समय से भूस्खलन के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील जोन बना हुआ है। ताजा घटना में पहाड़ी का ऊपरी हिस्सा धंसने से मलबा तेजी से नीचे की ओर खिसक रहा है। जिस पहाड़ी पर यह लैंडस्लाइड हुआ है, उसके ठीक ऊपर रिहाइशी मकान स्थित हैं। यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो पहाड़ी का कमजोर हिस्सा खिसकने से बड़ा हादसा हो सकता है।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात बाधित
भूस्खलन के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों और मलबे की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया है। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) और आपदा प्रबंधन की टीमें जेसीबी (JCB) मशीनों के साथ मौके पर तैनात हैं और मलबा हटाकर रास्ता साफ करने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
सितंबर 2025 की आपदा की यादें हुई ताज़ा
पानी वाले बैंड की वर्तमान स्थिति ने स्थानीय लोगों को सितंबर 2025 में आई भीषण आपदा की याद दिला दी है। उस समय भी इसी स्थान पर भारी तबाही हुई थी, जिससे कई दुकानों व मकानों को भारी नुकसान पहुंचा था। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा हर बार केवल फौरी राहत कार्य किए जाते हैं, जबकि पहाड़ी के स्थायित्व (Slope Stabilization) के लिए कोई ठोस व स्थायी निर्माण कार्य नहीं किया गया।
प्रशासन की चेतावनी और अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मसूरी प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों व पर्यटकों से अपील की है कि:
- अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
- मसूरी-देहरादून मार्ग पर यात्रा करने से पहले मार्ग की अद्यतन स्थिति (Traffic Update) अवश्य जांच लें।
- भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में गाड़ियां चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें।
Uttarakhand
Uttarakhand Weather Alert : मौसम विभाग ने कई जिलो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट..

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की चेतावनी जारी
देहरादून: मौसम विज्ञान विभाग ने क्षेत्र में मानसून के जोर पकड़ने के साथ ही विभिन्न जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई है।
अलर्ट और प्रभावित क्षेत्र
- ऑरेंज अलर्ट: देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है।
- येलो अलर्ट: टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
- यातायात पर प्रभाव: लगातार बारिश के कारण पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन और मलबे की वजह से कई ग्रामीण और मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है।
सुरक्षा और बचाव संबंधी दिशा-निर्देश
- नदियों और नालों से दूरी: जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका को देखते हुए नदियों, गदेरों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों से दूर रहने का परामर्श दिया गया है।
- यात्रा संबंधी सलाह: भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संकरे पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से बचें। मौसम साफ होने तक चारधाम यात्रा और अन्य गैर-जरूरी यात्राओं को टालने की अपील की गई है।
- स्थानीय प्रशासन की तैयारी: आपातकालीन सेवाओं, आपदा प्रबंधन टीमों और स्थानीय पुलिस को सतर्क मोड़ पर रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
big news23 hours agoमुनिकीरेती के मालागूंठी के पास भीषण सड़क हादसा, डंपर और स्विफ्ट की टक्कर में दो की मौत
Cricket16 hours agoSA vs ZIM Dream11 Prediction Match 3 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Haridwar17 hours agoलक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार
Chamoli22 hours ago17 अक्टूबर को बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, उसके बाद यहां कर सकते हैं दर्शन
Haldwani18 hours agoरामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 15 लोगों पर मुकदमे की मांग
uttarakhand weather56 minutes agoउत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद
Dehradun33 minutes agoदेहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल





































