Delhi
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, स्कूलों में हाइब्रिड सिस्टम और GRAP-4 पर 2 दिसंबर को फैसला….

नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड सिस्टम को जारी रखने का आदेश दिया। इसके अलावा, कोर्ट ने केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-4) को हटाने पर 2 दिसंबर तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मामले पर अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।
कोर्ट ने ‘कोर्ट कमिश्नर’ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अधिकारी GRAP-4 के तहत पाबंदियों को सही तरीके से लागू करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अधिकारी अब किसानों को उपग्रह की नजर से बचने के लिए शाम चार बजे के बाद पराली जलाने की सलाह नहीं देंगे।
सख्त आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का फोकस सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह सोमवार को कई महत्वपूर्ण आदेश पारित करने का प्रस्ताव कर रहा है, जिसमें पराली जलाने पर प्रतिबंध का सख्त क्रियान्वयन और पटाखों पर साल भर का प्रतिबंध शामिल होगा। इसके अलावा, कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नरों की नियुक्ति को जारी रखने की बात भी कही।
कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग, कोर्ट कमिश्नरों के काम को सुविधाजनक बनाने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा।
GRAP-4 के तहत ट्रक यातायात पर पाबंदी जहां तक GRAP-4 के तहत ट्रक यातायात पर पाबंदी का सवाल है, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं प्रदान करने वाले ट्रक, LNG, CNG, इलेक्ट्रिक और BSVI डीजल ट्रकों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा, कोई अन्य अपवाद स्वीकार्य नहीं होगा।
दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता स्तर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बृहस्पतिवार सुबह 313 था, जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसके साथ ही, दिल्ली में धुंध की मोटी परत छाई रही। यह स्थिति पर्यावरणीय संकट को और गहरा करती जा रही है।
#DelhiAirPollution #SupremeCourt #GRAP4 #AirQuality #DelhiPollution #SupremeCourtHearing #CAQM #ParaliBurning #AQI #DelhiWeather
Delhi
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Table of Contents
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
CM Dhami ने आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पहले की तरह 100 प्रतिशत बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे एलपीजी की मांग में काफी बढ़ोतरी होती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9.67 लाख व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।
चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी के लिए किया अनुरोध
मुख्यमंत्री ने ये भी उल्लेख किया कि जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एलपीजी गैस बेहद जरूरी होती है। ऐसे में उन्होंने अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी लगभग 48 हजार सिलेंडरों का अतिरिक्त आवंटन करने का भी अनुरोध किया, ताकि आपदा के समय राहत कार्य तेजी से किए जा सकें।

राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्धता
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है, जिसमें धार्मिक और साहसिक पर्यटन का अहम योगदान है। चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों का भी प्रमुख आधार है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Delhi
अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asmita Yogasana League 2026 : उत्तराखंड की बेटियों ने अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड की artistic group की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
Asmita Yogasana League 2026 में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल
दिल्ली के आनंदधाम आश्रम में 29 से 31 मार्च 2026 तक अस्मिता योगासन वूमेन लीग (नेशनल) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल और योगासन भारत के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला योगासन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

गोल्ड मेडल जीत देश में रोशन किया प्रदेश का नाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम में हुई इस योगासना प्रतियोगिता में 20- राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनीयर) में उत्तराखंड की टीम ने 94.46 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।

Cricket14 hours agoENG-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up ICC T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, बेस्ट कैप्टन चॉइस और पिच रिपोर्ट
Cricket7 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 1ST ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग XI
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार
big news7 hours agoकेशव नेगी की गिरफ्तारी पर क्यों भड़का उत्तराखंड?, आम जनता से लेकर नेताओं तक ने उठाए सवाल
Dehradun8 hours agoमसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने काटा चालान, कार भी की सीज
Dehradun9 hours agoउत्तराखंड में आज से आज से शुरू हुआ SIR, घर-घर जाकर मतदाताओं को बाटेंगे गणना फार्म
Dehradun5 hours agoदेहरादून में शिक्षकों से मारपीट के आरोप में दरोगा निलंबित, बेटे पर लगा था नकल का आरोप
Dehradun2 hours agoराजधानी देहरादून में शिक्षकों की महापंचायत, मांगें पूरी ना होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी










































