Uttarakhand
अब पहाड़ों मे भी सांस लेना हुआ मुश्किल ! देहारादून की हवा मे घुला ‘जहर’ , AQI के इन आंकड़ों ने उड़ाई सबकी नींद..

Dehradun AQI : पहाड़ों की हवा भी हो रही है जहरीली
दिसंबर के महीने में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पहाड़ों मे भी हवा जहरीली हो रही है , उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की हवा भी ‘जहरीली’ होती जा रही है। जहां दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘खतरनाक’ (Hazardous) बना हुआ है, वहीं Dehradun AQI भी तेजी से गिरकर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है।
ताज़ा आकड़ों के मुकाबिक 18 दिसम्बर 2025 को Dehradun AQI का औसत 210 के पार चला गया है , वही बीते रोज AQI का लेवेल 300 तक चला गया था।
Table of Contents
Dehradun AQI बनाम दिल्ली: एक तुलनात्मक विश्लेषण (दिसंबर 2025)
दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली और देहरादून की वायु गुणवत्ता में भारी अंतर तो है, लेकिन देहरादून की स्थिति अब चिंताजनक होने लगी है। नीचे दी गई टेबल से आप दोनों शहरों के बीच का अंतर समझ सकते हैं:
| शहर | औसत AQI स्तर (2025) | श्रेणी (Status) | मुख्य प्रदूषक |
| नई दिल्ली | 450 – 550 | खतरनाक (Severe+) | PM2.5, PM10 |
| देहरादून | 220 – 330 | खराब / बहुत खराब | PM2.5, धूल कण |
देहरादून में प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारण
- घाटी की भौगोलिक स्थिति: देहरादून एक घाटी (Valley) में स्थित है। सर्दियों में ‘टेंपरेचर इन्वर्जन’ के कारण प्रदूषित हवा बाहर नहीं निकल पाती।
- वाहनों का दबाव: स्मार्ट सिटी और पर्यटन के कारण वाहनों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
- निर्माण कार्य: शहर में चल रहे फ्लाईओवर्स और सड़क निर्माण से उड़ने वाली धूल हवा को और प्रदूषित कर रही है।

GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) क्या है? इसके विभिन्न चरण जानें
वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन GRAP (Graded Response Action Plan) लागू करता है। दिल्ली-NCR में वर्तमान में स्टेज-4 की पाबंदियां लागू हैं, जबकि देहरादून में स्टेज-1 और स्टेज-2 की चर्चा तेज है।
GRAP के 4 मुख्य चरण:
- स्टेज 1 (AQI 201-300) – ‘खराब’: धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव और कूड़ा जलाने पर सख्त पाबंदी।
- स्टेज 2 (AQI 301-400) – ‘बहुत खराब’: डीजल जनरेटर के उपयोग पर रोक और सार्वजनिक परिवहन (बसों/मेट्रो) के फेरों में वृद्धि।
- स्टेज 3 (AQI 401-450) – ‘गंभीर’: गैर-जरूरी निर्माण कार्यों (Construction) पर पूर्ण प्रतिबंध। BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल कारों पर रोक।
- स्टेज 4 (AQI 450+) – ‘अति गंभीर’: ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी, स्कूलों को बंद करना और 50% वर्क फ्रॉम होम की सलाह।
प्रदूषित हवा का स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव (Health Risks)
प्रदूषण केवल धुंध नहीं है, बल्कि यह शरीर के अंगों पर सीधा हमला करता है। डॉक्टरों के अनुसार, देहरादून और दिल्ली जैसी हवा में सांस लेना कई सिगरेट पीने के बराबर है।
- फेफड़ों की समस्या: PM2.5 कण इतने सूक्ष्म होते हैं कि वे सीधे फेफड़ों में घुसकर अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों को जन्म देते हैं।
- हृदय रोग: दूषित हवा रक्त में मिलकर धमनियों में रुकावट पैदा कर सकती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
- आंखों और त्वचा में जलन: हवा में मौजूद नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड आंखों में लालिमा और त्वचा पर खुजली पैदा करते हैं।
- बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा: कम उम्र के बच्चों के फेफड़ों का विकास रुक सकता है और बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है।
विशेषज्ञ सलाह: यदि AQI 250 के पार है, तो सुबह की सैर (Morning Walk) से बचें और घर से निकलते समय N95 मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. Dehradun AQI इतना क्यों बढ़ रहा है?
उत्तर: भारी ट्रैफिक, शहर में चलता निर्माण कार्य और भौगोलिक स्थिति (वैली होने के कारण धुएं का न निकल पाना) प्रमुख कारण हैं।
Q2. AQI की सुरक्षित सीमा क्या है?
उत्तर: 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’ और सुरक्षित माना जाता है।
Q3. क्या दिल्ली जैसा स्मॉग देहरादून में भी हो सकता है?
उत्तर: यदि प्रदूषण पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले वर्षों में देहरादून की स्थिति भी दिल्ली जैसी चिंताजनक हो सकती है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कुमाऊं के कई इलाकों और गढ़वाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हुई।
Table of Contents
उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कुमाऊं के कई इलाकों और गढ़वाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हुई।
27 सितंबर को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 27 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए इन दो दिनों के लिए अलग-अलग जिलों में ऑरेंज और रेड वार्निंग जारी की गई है। वैज्ञानिक के अनुसार बारिश का ये दौर 27 सितंबर की शाम तक जारी रह सकता है, जबकि 28 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
Roorkee
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

Roorkee News : रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक डबल मर्डर से सनसनी मच गई। यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी बहन और पड़ोस के युवक की हत्या कर दी।
Table of Contents
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी
रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते भाई द्वारा अपनी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun
Lower PCS Result जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, बिक्रांत सिंह को दूसरा स्थान

Uttarakhand News : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने पहला स्थान हासिल किया है। जसपुर के बिक्रांत सिंह दूसरे और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रही हैं।
Table of Contents
Lower PCS Result जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, लोअर पीसीएस भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। कुल 113 पदों पर भर्ती के लिए 88,688 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत पिछले साल 11 मई को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 1,758 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इसके बाद 13 और 14 सितंबर को मुख्य परीक्षा हुई।
मुख्य परीक्षा का परिणाम 27 मार्च को जारी किया गया, जिसमें 406 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण में इस साल 27 जुलाई से तीन सितंबर तक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए। शुक्रवार को जारी अंतिम परिणाम में कुल 113 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

किस पद पर कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन
चयनित अभ्यर्थियों में नायब तहसीलदार के 36 पद, उप कारापाल के 14 पद और पूर्ति निरीक्षक के 36 पद शामिल हैं। इसके अलावा विपणन निरीक्षक के छह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच और आबकारी निरीक्षक के पांच पदों पर चयन हुआ है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के दो, गन्ना विकास निरीक्षक के छह और खांडसारी निरीक्षक के तीन पदों के लिए भी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
लोअर PCS परीक्षा के टॉप-10 अभ्यर्थी
अंतिम परिणाम में देहरादून के आयुष बेलवाल ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर जसपुर के बिक्रांत सिंह और तीसरे स्थान पर देहरादून की हिमानी लोहानी रहीं। लोहाघाट के अनिमेश पुनेठा चौथे, बागेश्वर के भूपेश सिंह नगरकोटि पांचवें और अल्मोड़ा के रोहन नाथ छठे स्थान पर रहे।
रुद्रप्रयाग के लोकेश सिंह सजवाण ने सातवां, बागेश्वर के कार्तिक भट्ट ने आठवां स्थान हासिल किया। हल्द्वानी की करिश्मा मनकोटि नौवें और हल्द्वानी की ही प्रतीक्षा राज चौहान दसवें स्थान पर रहीं। इस तरह लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 की पूरी चयन प्रक्रिया के बाद 113 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर चयनित किया गया है।
Dehradun15 hours agoLower PCS Result जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, बिक्रांत सिंह को दूसरा स्थान
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, पहाड़ों पर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर
Roorkee14 hours agoरूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील






































