Haldwani
HALDWANI: बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर मेयर गजराज का शिकंजा, जेसीबी लेकर पहुंचे और कराया ध्वस्तीकरण…

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मेयर का चार्ज संभालने के बाद पहले ही दिन बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों के साथ बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में बड़ी कार्रवाई की।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ इस कार्रवाई में मेयर गजराज सिंह बिष्ट खुद मौके पर उपस्थित रहे और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क के दोनों ओर किए गए पक्के अतिक्रमण को तुरंत ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अब किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
मेयर ने कहा, “बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसके कारण सड़कें सिकुड़ गई हैं और लोग सड़क पर मकान बनाने लगे हैं। इस समस्या को लेकर लोगों को पहले ही प्रचार प्रसार के जरिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई में ढिलाई होने पर अब बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जा रहा है।”
नगर निगम के नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने भी कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ पूरे शहर में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जो लोग अतिक्रमण कर रहे हैं, वे इसे जल्द से जल्द हटा लें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#HaldwaniMayor, #EncroachmentAction, #Banbhoolpura, #JCBDemolition, #StrictAction
Haldwani
Haldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या

हल्द्वानी के गल्ला मंडी में मिले खून से लतपत दो शव, बुरी तरह से कुचले गए चेहरे, नहीं हो पाई शिनाख्त
Haldwani Double Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. जहाँ पर मंडी परिसर के भीतर एक युवक और युवती के लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सुबह-सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी गल्ला मंडी परिसर में युवक युवती की हत्या
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के गल्ला मंडी परिसर में एक युवक और एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. लेकिन पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से हत्या की पुष्टि नहीं की है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
मौके की घेराबंदी, पुलिस छानबीन में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई. एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया.

ये भी पढ़ें- तिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
पुलिस के मुताबिक,दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. घटनास्थल से संदिग्ध साक्ष्य और जिस पत्थर से वार किए जाने की आशंका है उसे भी जब्त कर लिया गया है. साथ ही पुलिस मंदी परिसर में व्यापरियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. आशंका ये भी जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग को लेकर आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ हो. लेकिन अभी तक इसकी कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है.
Haldwani Double Murder: युवक से मिली अल्मोड़ा की आईडी
पुलिस के मुताबिक युवक के पास से अल्मोड़ा की एक आईडी बरामद हुई है. जिसके आधार पर युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. जबकि युवती के पास से ऐसी कोई भी आईडी या सबूत प्राप्त नहीं हुए हैं जिससे शिनाख्त की जा सके. अनुमानित तौर पर युवक की उम्र 25 और युवती की उम्र 22 से 23 वर्ष आंकी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Rudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
big news
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा, जिलाधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप, देखें वीडियो
Haldwani News : हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस में आज जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छापा मारा। इस कार्रवाई से मौके पर हड़ंकप मच गया। छापे की खबर सुनते ही कार्यालय में सक्रिय बिचौलिए नौ दो ग्यारह हो गए।
Table of Contents
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया।

गड़बड़ियां मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए।

हर 7 दिनों में CCTV की रिकॉर्डिंग देखने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए। जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
big news
हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Haldwani Murder: रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Haldwani Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहाँ पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला कर चुका है.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
दरअसल, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है. वो हत्या के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है. उसने पूर्व में अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला किया था.
पुलिस को खून से सना मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें खून से लतपत स्थिति में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोटे से पीटकर की बेरहम हत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी आमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि देर रात आरोपी संदीप घर लौटा तो उसका अपने छोटे भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने कहा कि सोनू ने मुझे कुछ करने नहीं दिया. सोनू किसी बिमारी से ग्रस्त था जिसके लिए परिजन उस पर कई रूपए खर्च कर चुके थे.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मारपीट पर उतर आया. उसने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर पर कई बार वार किया, और उसके सर को बेड पर पटका. वार इतने घातक थे कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-
मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-
Cricket12 hours agoNepal vs Italy Dream11 Prediction: मुंबई में करो या मरो मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम टिप्स
Haldwani12 hours agoHaldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
Cricket22 hours agoSL vs OMAN Dream11 Team Prediction – श्रीलंका बनाम ओमान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फैंटेसी गाइड…
big news13 hours agoतिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
Dehradun11 hours agoDehradun: BCA की छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी में मौत, कथित पिता ने बच्चे को लेने से किया इनकार
Dehradun12 hours agoफायर सीजन के लिए तैयारियों में जुटा वन विभाग, जंगलों को आग से बचाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ हुई बैठक
Breakingnews6 hours agoदेहरादून में कानून व्यवस्था हुई धड़ाम, बेखौफ घूम रहे बदमाश !, 14 दिन में 4 हत्याओं से दहशत का माहौल
Cricket10 hours agoIND vs NAMIBIA Dream11 Prediction : दिल्ली में रोमांचक मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और प्लेइंग इलेवन विश्लेषण…









































