Haldwani
HALDWANI: बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर मेयर गजराज का शिकंजा, जेसीबी लेकर पहुंचे और कराया ध्वस्तीकरण…

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मेयर का चार्ज संभालने के बाद पहले ही दिन बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों के साथ बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में बड़ी कार्रवाई की।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ इस कार्रवाई में मेयर गजराज सिंह बिष्ट खुद मौके पर उपस्थित रहे और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क के दोनों ओर किए गए पक्के अतिक्रमण को तुरंत ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अब किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
मेयर ने कहा, “बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसके कारण सड़कें सिकुड़ गई हैं और लोग सड़क पर मकान बनाने लगे हैं। इस समस्या को लेकर लोगों को पहले ही प्रचार प्रसार के जरिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई में ढिलाई होने पर अब बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जा रहा है।”
नगर निगम के नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने भी कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ पूरे शहर में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जो लोग अतिक्रमण कर रहे हैं, वे इसे जल्द से जल्द हटा लें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#HaldwaniMayor, #EncroachmentAction, #Banbhoolpura, #JCBDemolition, #StrictAction
Haldwani
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला

Diksha Pandey : कुमाऊं के द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी की पहचान अब यहां आए दिन होने वाले ब्लॉगरों के घमासान से होने लगी है। आए दिन हल्द्वानी से ब्लॉगरों के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
Table of Contents
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर
बीते दिनों फौजियों और उनकी पत्नियों को लेकर कालाढूंगी की महिला ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से लगातार लोग उसे ट्रोल कर रहे थे। हालांकि ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने माफी भी मांग ली थी।
लेकिन इसके बाद भी वो लगातार लोगों के निशाने पर थी। ट्रोलिंग से परेशान होकर दीक्षा पांडेय ने कालाढूंगी कोतवाली में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने थाने के अंदर जहर खाने की बात से इंकार किया है।

फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया दीक्षा ने एक पोस्ट किया था। इसे पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच लगातार बयानबाजी और वीडियो साझा किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया। विवाद के बीच कुछ सामाजिक संगठनों ने भी महिला ब्लॉगर के समर्थन में अपनी राय व्यक्त की।
वहीं दीक्षा पांडेय का कहना है कि पोस्ट साझा करने के बाद उन्हें अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद, उनके अनुसार कुछ लोगों की ओर से लगातार धमकियां मिलती रहीं। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

दीक्षा पांडेय की बहन संध्या ने लगाए आरोप
दीक्षा पांडेय की बहन संध्या का कहना है कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद उनकी बहन को लगातार परेशान किया जा रहा था। उनका आरोप है कि बीते कुछ दिनों से परिवार मानसिक दबाव का सामना कर रहा था। जिसके चलते उनकी बहन ने ये कदम उठाया है।
- उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू कश्मीर में शहीद, राजौरी में ऑपरेशन के दौरान दिया देश के लिए बलिदान
- ऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, तलाश में जुटी SDRF
- टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल
- देहरादून से 10 दिन में 13 बच्चे लापता, सबसे ज्यादा नाबालिग बच्चियां हुई लापता, सामने आई चौंकाने वाली वजह
- तिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मौके पर मची-चीख पुकार
big news
हल्द्वानी में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Haldwani News : हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को टीम ने 45 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
Table of Contents
45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात सिपाही दीपक सामंत को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी को 45 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया।
खनन कारोबारी से मामले में राहत देने के एवज में ले रहा था रिश्वत
बताया जा रहा है कि एक खनन कारोबारी से मामले में राहत देने और कार्रवाई से बचाने के बदले कुल 65 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। कारोबारी ने कथित मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की।

विजिलेंस ने ट्रैप बिछाकर कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। इसके तहत शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ भेजा गया।
जैसे ही आरोपी सिपाही ने 45 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद विजिलेंस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू कश्मीर में शहीद, राजौरी में ऑपरेशन के दौरान दिया देश के लिए बलिदान
- ऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, तलाश में जुटी SDRF
- टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल
- देहरादून से 10 दिन में 13 बच्चे लापता, सबसे ज्यादा नाबालिग बच्चियां हुई लापता, सामने आई चौंकाने वाली वजह
- तिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मौके पर मची-चीख पुकार
Haldwani
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग

Haldwani News : हल्द्वानी में पुलिस को आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो कथित तौर पर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। जानकारी के अनुसार, देश में कई बड़ी सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद यह गैंग सक्रिय हुआ और इन्होंने अपनी अलग ऐप तैयार कर उसके जरिए लोगों को सट्टा खिलाना शुरू कर दिया।

रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा चलाता था गैंग
जांच में सामने आया है कि कुछ लेन-देन डिजिटल माध्यम से किए जा रहे थे जबकि कई हिसाब-किताब रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि ये गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का आईपीएल सट्टा संचालित करता था और अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का सट्टा खेला जा चुका है।
सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
मौके से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और 51 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस सिर्फ सट्टा चलाने वालों ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। इसके साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Cricket24 hours agoभारतीय क्रिकेट का नया ‘सुपर किड’: Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Uttarakhand23 hours agoअल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान
Rudraprayag5 hours agoतिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मौके पर मची-चीख पुकार
Breakingnews22 hours agoDehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा
big news4 hours agoदेहरादून से 10 दिन में 13 बच्चे लापता, सबसे ज्यादा नाबालिग बच्चियां हुई लापता, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Breakingnews3 hours agoटिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल
Rishikesh3 hours agoऋषिकेश में सेल्फी लेते हुए गंगा में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, तलाश में जुटी SDRF
big news59 minutes agoउत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू कश्मीर में शहीद, राजौरी में ऑपरेशन के दौरान दिया देश के लिए बलिदान










































