Uttarakhand
सड़क कम्पनी की लापरवाही: सड़क चौड़ीकरण से धसने लगा गांव, सीएम पोर्टल पर की शिकायत नही हो पाई कार्यवाई।

उत्तरकाशी – जनपद उत्तरकाशी बृहमखाल क्षेत्र मे रानी कंन्टरक्सन कम्पनी की बडी लापरवाही सामने आ रही है। कम्पनी द्वारा यमनोत्री राष्टीय राजमार्ग पर कार्य किया जा रहा है, ऐसे में कम्पनी द्वारा सडक कटिंग के दौरान पनोथ गांव का मेन रास्ता ही हटा दिया गया है जिसके चलते गांव के मकान धसने शुरू हो गये है। गाँव धसने के कारण लोग पलायान करने को मजबूर हो रहे है, लेकिन सरकार इनकी सुध नही ले रही है।

हालात यह हो चुके है की जनपद उत्तरकाशी के पनोथ गांव के निवासियों को तिरपाल से मकानों को ढकना पड़ रहा है ताकि बारिश का पानी इनके मकानों के अंदर न धुसे इस वजय से गाँव वाले तिरपाल का सहारा लेने को मजबूर हो रहे है ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योकि सडक कटिंग के दौरान कार्यदाई संस्था ने इस गांव को मजबूती देने वाली पहाडी को काट दिया है जिस कारण यहां के मकान धंस रहे है अगर थोडी सी भी बारिश होती है तो यहा बडी बडी दरारे पड जाती है।

वीओ- दो साल पहले यहां रानी कंन्टरक्सन कम्पनी ने कार्य सुरू किया था पर कम्पनी की लापरवाही से अब यह गांव उजडने की कगार पर है ग्रामीणो का आरोप है कि जनपद के अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया गया इसके बाबजूद भी यहां पर कोई बचाव कार्य नही हुए है जिसके बाद सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर भी मामला दर्ज किया गया पर समस्य का समाधान नही हो पा रहा है। वर्तमान मे कही मकान टूटने की कगार पर है बच्चो को स्कूल भेजने मे अभिभावक डर रहे है क्योकि स्कूल का रास्ता भी टूट चुका है। कई बच्चे चोटिल हो चुके है। अब सवाल यह उठता की ऐसे मे अगर कोई बडी दुर्घटना हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
CHAR DHAM YATRA
ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हेली सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (आईसीसीसीसी) लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में स्थापित यह आधुनिक नियंत्रण केंद्र खराब मौसम की परिस्थितियों में भी हेली सेवाओं की हर गतिविधि पर सतत निगरानी बनाए हुए है।
Table of Contents
आईसीसीसीसी सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा
आईसीसीसीसी में तैनात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और यूकाडा की छह सदस्यीय टीम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के साथ समन्वय स्थापित कर हेली संचालन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में जुटी है। केंद्र से हेली रूट, ट्रैकिंग डिवाइस और प्रत्येक हेली ट्रिप एवं शटल सेवा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
सभी हेली रूटों पर स्थापित पीटीजेड कैमरों के माध्यम से हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग और टेकऑफ पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो सके। आईसीसीसीसी से पूरी हेली यात्रा व्यवस्था को नियंत्रित और मॉनिटर किया जा रहा है।
खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चारधाम हेली यात्रा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अधिक सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीजीसीए के निर्देशों के अनुरूप सहस्त्रधारा और सिरसी में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां डीजीसीए और आईएमडी के अधिकारी तैनात हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक हेली उड़ान की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है तथा एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक शटल सेवा को मंजूरी दी जा रही है। खराब मौसम, विजिबिलिटी और सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी हेली सेवाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
हेली टिकटिंग में अब तक फ्रॉड की कोई शिकायत नहीं
चारधाम यात्रा के दौरान हेली टिकट बुकिंग में अब तक किसी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत सामने नहीं आई है। श्रद्धालु आधिकारिक पोर्टल heliyatra.co.in के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। यूकाडा अधिकारियों के अनुसार अभी तक हेली टिकटिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की फ्रॉड शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उठाया हेली सेवा का लाभ
यूकाडा द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 22 अप्रैल से अब तक 21 हजार से अधिक श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से चारधाम यात्रा कर चुके हैं। फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी से संचालित शटल सेवाओं के जरिए 17,976 यात्रियों को दर्शन कराए गए हैं, जबकि 10 मई तक चार्टर्ड सेवाओं के माध्यम से 3,974 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
- देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
- पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
- पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
- नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun
देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
Table of Contents
देहरादून के टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2:54 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक बाइक सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली।
बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में बाइक चालक आयुष गुसाँई (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथी तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा, जो वर्तमान में टर्नर रोड स्थित होटल एनएसबी स्क्वायर में रह रहा था, घायल हो गया।
तेज रफ्तार को बताया जा रहा है हादसे का कारण
पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
- देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
- पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
- पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
- नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Haridwar
पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान होकर हर की पैड़ी पर उसका पिंडदान कर दिया। जबकि युवक की पत्नी जिंदा है। इस मामले के सामने आने के बाद से हर ओर इसकी चर्चाएं हो रही हैं।
Table of Contents
हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान
धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक गंगा घाट पर पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर के सामने कथित तौर पर पांच बार थूकता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में फोटो को गंगा में बहा देता है। युवक वहां पिंडदान जैसी धार्मिक क्रिया करता भी नजर आ रहा है।

पत्नी के रील बनाने की आदत से था परेशान
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युवक पत्नी की लगातार रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी वजह से उसने जिंदा पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान किया। हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज, तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
हरकी पैड़ी की मर्यादा और धार्मिक परंपराओं के अपमान का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
- देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
- पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
- पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
- नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Cricket20 hours agoGT vs SRH Dream11 Team Today IPL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और टॉप 4 क्वालीफिकेशन समीकरण
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी
Cricket20 hours agoNEP vs SCO Dream11 Team Match 104: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और संभावित Playing 11..
Nainital18 hours agoनैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun15 hours agoदेहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
Dehradun20 hours agoपर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग
Dehradun18 hours agoपिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
Haridwar17 hours agoपत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…






































