Ramnagar
रामनगर में गुलदार ने घर में घुसकर किया कुत्ते का शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, इलाके में दहशत

Ramnagar News : उत्तराखंड में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रामनगर में गुलदार गलियों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं गुलदार ने एक घर में घुसकर कुत्ते को शिकार बना लिया।
Table of Contents
रामनगर में गुलदार ने घर में घुसकर किया कुत्ते का शिकार
Ramnagar के तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक आबादी वाले क्षेत्र मे लगातार जारी हैै। दिनों रिहायशी इलाके में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर गुलदार ने पतरामपुर भूड़ा फार्म में सतनाम सिंह के घर कुत्ते को अपना निवाला बनाया है।
Ramnagar की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
गुलदार द्वारा घर में घुसकर कुत्ते को निवाला बनाने की घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है। वन विभाग के एसडीओ ने बताया भूड़ा फार्म पतरामपुर में आए दिन गुलदार की धमक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बीती रात भूड़ा फार्म में सतनाम सिंह के घर के बाहर दो गुलदार दिखाई दिए काफी देर तक गुलदार घर के बाहर रहे जिसके बाद एक गुलदार ने घर के आंगन में आकर उनके पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया पूरी घटना घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
लोगों से रात में अकेले घर से बाहर ना निकलने की अपील
वन विभाग के द्वारा वन कर्मियों कि गश्त बड़ा दी गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों से संवाद किया जा रहा है कि वो अकेले रात के समय घर से बाहर नहीं निकले। वहीं गुलदार के आबादी वाले क्षेत्र मे आने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Ramnagar
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश

Ramnagar News : रामनगर शहर के गुलरघट्टी और शक्तिनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचा दिया, कुत्ते ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करीब आठ लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद घायल लोगों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
Table of Contents
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक
मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले मोहल्ले के बच्चों ने परिजनों को बताया कि एक आवारा कुत्ता अचानक लोगों पर हमला कर रहा है, शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक बच्चे को गंभीर हालत में घर लाया गया तो परिजन घबरा गए। बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे,इसके बाद पता चला कि उसी कुत्ते ने क्षेत्र के कई अन्य लोगों को भी काट लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुत्ता लगातार लोगों के पीछे दौड़ रहा था और राह चलते लोगों पर हमला कर रहा था। घटना के दौरान कई बच्चे खेल रहे थे, जो अचानक कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते के डर से देर रात तक क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा
संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के चिकित्सक डॉ. तोहिद ने बताया कि रात में करीब आठ लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें आवारा कुत्ते ने काटा था,इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। कुछ घायलों को गंभीर तरीके से काटा हैं, जबकि कुछ को मामूली जख्म हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन, रेबीज सीरम और टेटनस के टीके लगाए गए हैं।
डॉ. तोहिद के अनुसार घायलों में करीब पांच छोटे बच्चे, दो किशोर और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं,सभी को अगले कुछ दिनों तक निगरानी और जरूरी टीकों के लिए अस्पताल की ओपीडी में बुलाया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों भारी आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में कोई अभियान नहीं चलाया गया। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Ramnagar
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी…

हरिद्वार में बाघों की मौत के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट
रामनगर : हरिद्वार वन प्रभाग में सामने आए कथित टाइगर पोचिंग (बाघ के अवैध शिकार) मामले के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कॉर्बेट प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाते हुए विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया है। अगले 15 दिनों तक रिजर्व क्षेत्र में गश्त, निगरानी और इंटेलिजेंस गतिविधियों को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और विशेष अभियान
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार वन प्रभाग में टाइगर पोचिंग से जुड़े गंभीर मामले के बाद पूरे कॉर्बेट क्षेत्र में अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर निम्नलिखित कदम उठाए जा रहे हैं:
- लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग और ब्लैक मार्च: संवेदनशील सीमाओं और इंटरस्टेट बॉर्डर क्षेत्रों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश सीमा से लगे इलाकों में वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी।
- रात्री गश्त और SOG सक्रिय: रात्रिकालीन गश्त को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को एक्टिव मोड पर रखा गया है।
- छुट्टियों पर रोक: सभी रेंज अधिकारियों, एएफओ (AFO) तथा फील्ड स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और फिलहाल किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।
- लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क: आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी के लिए लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया है। उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने साफ कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, सूचना या मुखबिर से मिले इनपुट पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
क्या था हरिद्वार का मामला?
बीते सोमवार को हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट (कंपार्टमेंट संख्या नौ) में करीब दो साल की उम्र के दो बाघों के शव बरामद होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था।
- घटना का कारण: पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि एक बाघिन ने उनकी भैंस का शिकार किया था। इसके बाद कथित तौर पर उसी भैंस के मांस पर खेतों में इस्तेमाल होने वाला जहरीला पदार्थ डाल दिया गया, जिसे खाने से दोनों बाघों की मौत हो गई।
- अंगों की तस्करी की कोशिश: आरोप है कि बाघों की मौत के बाद उनके पैर काटकर अंगों को बेचने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही वन विभाग ने कार्रवाई कर दी।
- कार्रवाई: इस मामले में जंगल में रहने वाले कुछ वन गुज्जरों पर जहरीला पदार्थ देकर बाघों को मारने का आरोप लगा है। जांच के दौरान चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
कॉर्बेट प्रशासन का कहना है कि वन्यजीव अपराधों को रोकने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती जाएगी और किसी भी अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Ramnagar
बैलपड़ाव में संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों पर लगाए हत्या के आरोप

Ramnagar News : कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बैलपड़ाव स्थित विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
बैलपड़ाव में संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत
बैलपड़ाव में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट कर हत्या करने की बात कही है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों पर लगाए हत्या के आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, बैलपड़ाव निवासी देवेंद्र विद्युत सब स्टेशन में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर वह किसी काम से रामनगर गया हुआ था। इसी दौरान भवानीगंज क्षेत्र में उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई।
परिजनों ने की मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
मृतक के मौसेरे भाई अशोक कुमार के अनुसार, वह भी उसी समय अपने काम से रामनगर में मौजूद था। उनका कहना है कि अचानक क्षेत्र में शोर सुनाई देने पर जब वो बाहर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग देवेंद्र के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि बाद में उसे एक कार में बैठाकर वहां से ले जाया गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

परिजनों का आरोप है कि कुछ समय बाद देवेंद्र को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
रामनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
Breakingnews21 hours agoबड़ी खबर : धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं की हुई बल्ले बल्ले, जानें किसे क्या मिला ?
big news20 hours agoRahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित
big news23 hours agoRahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…
Breakingnews23 hours agoतड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Champawat19 hours ago34 यात्रियों की जान बचाकर अमर हो गया जांबाज चालक, मुख्यमंत्री ने पुत्र से की बात, डीएम पहुंचे गांव
Cricket17 hours agoWOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Tehri Garhwal17 hours agoटिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
Uttarakhand21 hours agoValley of Flowers Uttarakhand Tour Guide in Hindi







































