Chamoli
चमोली के कर्णप्रयाग में भू-धंसाव प्रभावित बहुगुणा नगर में दूसरा दौर शुरू, ड्रिलिंग से जुटाए जाएंगे सैंपल !

चमोली: चमोली के कर्णप्रयाग स्थित बहुगुणा नगर में भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे दौर का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। भू-वैज्ञानिकों की एक टीम अब ड्रिलिंग की मदद से जमीन के भीतर 30 मीटर तक ड्रिल करके वहां की भीतरी सतह के सैंपल इकट्ठा करेगी। ये सैंपल आईआईटी रुड़की को भेजे जाएंगे, ताकि वहां की स्थिति का अधिक सटीक मूल्यांकन किया जा सके और क्षेत्र के उपचार के लिए एक ठोस योजना बनाई जा सके।
पिछले दो साल से हो रहा है भू-धंसाव, 38 परिवार प्रभावित
ड्रिलिंग कर रही कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि बहुगुणा नगर में पिछले दो वर्षों से लगातार भू-धंसाव की घटनाएं हो रही हैं। अब तक इस प्राकृतिक आपदा के कारण 38 परिवार प्रभावित हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण का कार्य धीमे-धीमे किया जा रहा है और इसमें आठ से दस दिन तक का समय लग सकता है।
Chamoli
सिक्किम NHPC टनल हादसे में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, परिजनों में कोहराम

Chamoli News : सिक्किम के नामची में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
Table of Contents
सिक्किम NHPC टनल हादसे में इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत
सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। प्रवीन नेगी चमोली जिले के गुनियाला गांव के निवासी थे। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक हुआ था विस्फोट
जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को दक्षिण सिक्किम के सामरदुंग क्षेत्र में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक संदिग्ध मीथेन गैस का विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे अंदर काम कर रहे कई कर्मचारी और अधिकारी मलबे तथा जहरीली गैस के बीच फंस गए। इन्हीं में इंजीनियर प्रवीन नेगी भी शामिल थे।

गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल
घटना के बाद राहत और बचाव दलों ने कई दिनों तक लगातार अभियान चलाया, लेकिन सुरंग के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। इस हादसे में प्रवीन नेगी सहित अन्य फंसे लोगों की जान चली गई।
प्रवीन नेगी के निधन की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
Chamoli
दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च और मशाल जुलूस

Chamoli News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध की गूंज अब उत्तराखंड के चमोली जिले तक पहुंच गई है। गोपेश्वर में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
Table of Contents
दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में छात्रों, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और छात्र आंदोलन पर हुई कार्रवाई की आलोचना की गई।
महाविद्यालय परिसर से शुरू हुआ विरोध मार्च
प्रदर्शन की शुरुआत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर से हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने हाथों में मोमबत्तियां और मशालें लेकर महाविद्यालय परिसर से मंदिर मार्ग तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।

छात्रों के समर्थन में उठी आवाज
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने छात्रों की मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उनका कहना था कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।
Accident
बड़ी खबर : चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला, युवक की मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले के गोपेश्वर में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस से उसकी मौके मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला
चमोली जिले के गोपेश्वर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक ट्रक के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी, पुत्र कलम सिंह, निवासी लॉ कॉलेज के समीप, गोपेश्वर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जिसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर तेजी से बढ़ रहा था। रास्ते में पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि भागने के दौरान लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर ट्रक ने मुकेश नेगी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में खनन सामग्री लेकर चलने वाले तेज रफ्तार ट्रकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
Cricket5 hours agoSUL vs LNS Dream11 Prediction Match 20: The Hundred 2026
Cricket16 hours agoSUL-W vs LNS-W Dream11 Prediction Match 20: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Team Guide
Accident24 hours agoमसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर फिर हादसा, बाइक फिसलने से युवक की मौत
Cricket16 hours agoSL-W vs PAK-W Dream11 Prediction 3rd T20I 2026: Fantasy Tips, Pitch Report & Playing XI
Udham Singh Nagar21 hours agoपिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
Rudraprayag20 hours agoमध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा!, ट्रॉली व्यवस्था के बीच नदी में गिरा श्रद्धालु
Uttarakhand18 hours agoसल्ट में नवविवाहिता को जंगली जानवर ने बनाया निवाला, घर से कुछ ही दूरी पर मिला शव
Champawat1 hour agoतीन साल से फाइलों में दबी घिंघारुकोट सड़क, मरीज आज भी कंधों पर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश









































