Haldwani
खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, राजकीय किशोर एवं महिला संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, कमियां देख अधिकारियों को चेताया।

हल्द्वानी – खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार और राजकीय किशोर एवं महिला संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कंपलेक्स में विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही होने पर कार्रवाई की जायेगी।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल सहित विभिन्न गेम्स के बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अंतेरराष्ट्रीय स्टेडियम के रखरखाव का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। साथ ही जल्द से जल्द खेलों को प्रारंभ करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा। इस दौरान टेबल टेनिस कोर्ट की जर्जर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। क्रिकेट स्टेडियम को निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि विभाग क्रिकेट स्टेडियम में जल्द से जल्द क्रिकेट कराने के लिए गंभीर है और इसके लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा कर जल्द इसकी शुरुआत की जाएगी।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने टीटी रूम की टूटी छत देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी 11 अप्रैल को खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देगें। इसके बाद मंत्री रेखा आर्या सुशीला तिवारी अस्पताल का निरिक्षण करने पहुंची।
Haldwani
हल्द्वानी में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम का सख्त एक्शन

Haldwani News :हल्द्वानी में अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं नगर निगम ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने साफ कहा है कि जो लोग कूड़ा गाड़ी को कूड़ा देने के बजाय खुले में कूड़ा फेंकेंगे, उनके खिलाफ भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना
हल्द्वानी नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि बेनी सी सहित अन्य क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई लोग महज 60 रुपये मासिक शुल्क देने से बचने के लिए घर का कूड़ा खुले स्थानों पर फेंक रहे हैं।
नगर निगम खुले में कूड़ा फेंकने पर लेगा सख्त एक्शन
कुछ मकान मालिक अपने किरायेदारों का कूड़ा भी सार्वजनिक स्थानों पर डलवा रहे हैं नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम ऐसे मामलों की लगातार निगरानी कर रहा है और दोषियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 लागू हैं, साथ ही माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना प्रतिबंधित है।

लोगों से कूड़ा नगर निगम की गाड़ी को देने की अपील
नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे घर का कूड़ा केवल नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को ही दें। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए खुले में कूड़ा फेंकता पाया गया तो उसके खिलाफ 5 हजार, 10 हजार और 20 हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ऐसे में शहरवासियों से अपील है कि नियमों का पालन करें और कूड़ा केवल निर्धारित व्यवस्था के तहत ही निस्तारित करें।
Haldwani
लालकुंआ में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद आग का गोला बनी बाइक, युवक की मौत

Haldwani News : उत्तराखंड के लालकुआं से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट और रोंग साइड से दौड़ रहे एक तेज रफ्तार केंटर ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। आमने-सामने की इस भीषण टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह जलकर राख हो गई।
Table of Contents
लालकुंआ में केंटर ने बाईक को मारी जोरदार टक्कर
राष्ट्रीय राजमार्ग के बेतरतीब कट से एक युवक की जान चली गई। गोरापड़ाव क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में गलत दिशा (रोंग साइड) से आ रहे एक तेज रफ्तार केंटर ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई।
हादसे में एक युवक की मौके पर मौत
आग लगने के कारण बाईक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में लालकुआँ वार्ड नंबर 4 निवासी समाजसेवी उदयवीर सिंह के पुत्र सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त अयान खांन की हालत गंभीर बनी हुई है।

गलत साइड में वाहन चलाने के कारण हुआ हादसा
पुलिस ने केंटर को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक दृष्ट्या दुर्घटना का मुख्य कारण केंटर चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर गलत साइड में वाहन चलाना पाया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Uttarakhand
Haldwani KVM School Fire Accident: हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में लगी भीषण आग, दो बसें जलकर खाक

Haldwani KVM School Fire Accident: KVM स्कूल में लगी भीषण आग
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहाँ हीरानगर क्षेत्र में स्थित केवीएम (KVM) स्कूल की बिल्डिंग में मंगलवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसने देखते ही देखते पूरे स्कूल परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूल परिसर के अंदर खड़ी दो बसें और एक बड़ा जनरेटर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।
मुख्य बिंदु (Key Highlights)
- घटना का स्थान: केवीएम (KVM) स्कूल, हीरानगर, हल्द्वानी, नैनीताल (उत्तराखंड)।
- नुकसान: स्कूल की दो बसें और एक जनरेटर जलकर पूरी तरह नष्ट।
- राहत कार्य: दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग पर पाया काबू।
- प्रशासनिक मुस्तैदी: सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी क्राइम सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद।
Table of Contents
कैसे हुआ KVM स्कूल में यह हादसा?
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को केवीएम स्कूल के एक हिस्से से अचानक धुआं उठते हुए देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग की ऊंची लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्कूल भवन से उठते काले धुएं के गुबार और लपटों को देखकर आसपास के रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सीढ़ियों के पास खड़े जनरेटर में ब्लास्ट हुआ और पास ही पार्क की गई स्कूल की दो बसें भी इसकी चपेट में आ गईं।

दमकल विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे स्कूल के मुख्य कमरों तक फैलने से रोक लिया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों बसों और जनरेटर को बचाया नहीं जा सका।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, सीओ अमित सैनी और मुखानी थाना प्रभारी सुशीला जोशी सहित कई आला अधिकारी राहत और बचाव कार्य की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया है।
प्रशासन का बयान: एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा ने बताया कि अग्निशमन टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है, जिससे आग कमरों तक नहीं पहुँच पाई। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के सटीक कारणों और इससे हुए कुल नुकसान का आकलन करने में जुटी है।
उत्तराखंड सरकार ने दिए फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश
इस घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने हाल ही में लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड और अब हल्द्वानी की इस घटना को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों, अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट (Fire Safety Audit) कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि जनसुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Udham Singh Nagar5 hours agoउत्तराखंड में यहां स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा, खून से लथपथ हुआ छात्र
Haldwani22 hours agoहल्द्वानी में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम का सख्त एक्शन
Rudraprayag3 hours agoरूद्रप्रयाग में अचानक बढ़ा मंदाकिनी का जल स्तर, बीच नदी में फंसे जेसीबी का ड्राइवर और हेल्पर
big news17 minutes agoरामनगर के रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा!, पुलिस ने एक साथ 52 लोगों को पकड़ा





































