Udham Singh Nagar
दबंगों का हमला विफल, खड़ी कार को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान…

रुद्रपुर: रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र में दबंगों पर एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगा है। नाकाम रहने पर बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो व्यक्ति एक कार को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में हुई। पीड़ित गुलशन पत्नी मोहम्मद मुजीब ने बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थी, तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। इसके बाद वह कुछ अन्य लोगों के साथ तलवार और धारदार हथियारों से लैस होकर आया और घर में घुसकर हमला करने की कोशिश की। लेकिन परिवार के लोगों ने किसी तरह घर के गेट को बंद कर खुद को बचाया।
हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार और दो अन्य वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे अब पुलिस जांच में इस्तेमाल कर रही है।
#AssaultAttempt #Vandalism #PoliceInvestigation #FailedAttack #CarDamage
big news
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Lalkuan News : लालकुआं कोतवाली के अंतर्गत आने वाले टांडा वन रेंज क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
Table of Contents
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत
लालकुआं क्षेत्र के आसपास में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है बीते दिनों भालू के हमले में मारे गये व्यक्ति के बाद आज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज शाह पठानी खत्ते में एक जंगली हाथी ने दो लोगों कुचल दिया।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंच गई है।

चौकीदारी का काम करता था मृतक, एक की नहीं हो पाई पहचान
मृतकों में एक की पहचान 75 वर्षीय बांधो प्रजापति निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जो लोगों के खेतों में चोकीदारी का कार्य करता था। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति था।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग ने मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
big news
सितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत

Sitarganj Accident : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार ने ओवरटेक के दौरान सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दो बहनों की मौत हो गई।
Table of Contents
सितारगंज में ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर
सितारगंज में रफ्तार के कारण भीषण हादसा सामने आया। एक कार ने ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो सगी बहनें हिना और निशा की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत
दर्दनाक हादसे में नया गांव निवासी दो सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिना और निशा अपने भाई की शादी की निकाह के लिए शॉपिंग करने बाजार गई थी। शॉपिंग के बाद वो वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
हादसे में एक ही घर की दो बेटियों की मौत से पूरे गांव में मासम पसर गया है। जिस घर में कुछ ही दिनों में शहनाई बजनी थी वहीं इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kashipur News : काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
Table of Contents
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से रेप मामले का उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को पीड़िता की मां ने आईटीआई कोतवाली में बच्ची के साथ दुष्कर्म की तहरीरी दी थी।
महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बच्ची 3 अप्रैल को चैती मेला देखने के लिए गई थी। इस दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दोनों नाबालिग को बांसखेड़ा के पास एक ओवरब्रिज के नीचे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
तहरीर मिलते ही पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने चैती मेले में लगे करीब 120 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ ही आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी के साथ ही सैकड़ों मोबाइल नंबरों की जांच की।
जिसके बाद पुलिस ने कज कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, पैगा चौकी, कोतवाली आईटीआई) और अरविंद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।
Uttarakhand9 hours agoDehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू
Uttarakhand8 hours agoदेहरादून: छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, SSP ने दरोगा और सिपाही को किया लाइन हाजिर….
Cricket9 hours agoSRH vs KKR Dream11 Team Match 45 IPL 2026: प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Uttarakhand7 hours agoकुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण
Cricket8 hours agoGT vs PBKS Dream11 Team Match 46 IPL 2026 : जाने पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति, संभावित प्लेइंग XI, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand7 hours agoनैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वीकेंड पर गुलजार हुई सरोवर नगरी…..
Uttarakhand5 hours agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश….
Uttarakhand4 hours agoलैंड फ्रॉड पर गढ़वाल आयुक्त सख्त : 45 मामलों का निस्तारण, धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश…







































