Breakingnews
उत्तराखंड फायर सर्विस को मिली आधुनिक सुरक्षा किट, महिला कर्मियों के लिए विशेष फायर सूट शामिल….

देहरादून – अब आग, करंट और केमिकल रिसाव जैसी खतरनाक परिस्थितियों में भी उत्तराखंड के अग्निशमन कर्मी पूरी सुरक्षा के साथ अपना फर्ज निभा सकेंगे। उत्तराखंड फायर सर्विस को अत्याधुनिक हेलमेट, जूते और 150 विशेष फायर सूट की पहली खेप मिल गई है। ये उपकरण फायर फाइटर्स को हर तरह के आपात हालात में बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगे।
उत्तराखंड फायर सर्विस, मुंबई के बाद देश की दूसरी ऐसी सेवा बन गई है, जिसने इस तरह की उन्नत सुरक्षा किट अपने बेड़े में शामिल की है। ये विशेष जूते आग, करंट और केमिकल तीनों ही तरह की घटनाओं के लिए उपयुक्त हैं। साथ ही, नए हेलमेट पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि सभी कर्मियों को समान स्तर की सुरक्षा मिल सके।
फायर सेवा की डीआईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि नए फायर सूट महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जिससे महिला अग्निशमन कर्मी पहले से अधिक कुशलता और सुविधा के साथ कार्य कर सकें। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड फायर सर्विस को लगातार आधुनिक बनाया जा रहा है। जल्द ही और भी ड्रेस, जूते व हेलमेट मंगाए जाएंगे। हाल ही में 20 नए फायर टेंडर भी खरीदे गए हैं जिन्हें विभिन्न जिलों में भेजा गया है।”
अब तक सामान्य हेलमेट और गम बूट का उपयोग किया जाता था, जो सीमित सुरक्षा प्रदान करते थे। लेकिन नई सुरक्षा किट हर परिस्थिति में कर्मियों की जान की रक्षा करेगी। नए फायर सूट की पहली खेप सभी जिलों में वितरित की जाएगी और दूसरी खेप की खरीद की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
उत्तराखंड फायर सर्विस में दो वर्ष पहले महिलाओं की भर्ती शुरू की गई थी और वे विभिन्न आपातकालीन स्थितियों में साहसपूर्वक मोर्चा संभाल रही हैं। नई किट से उनकी कार्यक्षमता में और भी वृद्धि होगी।
Breakingnews
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं में किया गौ-पूजन, विकास योजनाओं का लोकार्पण
Breakingnews
विधायक के बयान पर भीम आर्मी नें दिखाया जूता और पुतला फूंका।

उत्तराखंड में भाजपा विधायक शिव अरोरा के कथित ‘कठमुल्ला’ बयान के विरोध में भीम आर्मी सड़कों पर, सितारगंज के तिरंगा चौक पर जमकर विरोध और नारेबाजी।
Breakingnews
उत्तराखंड में सितारगंज की ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…
- Crime2 years ago
पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।