big news
साल 2025 में कई उपलब्धियों के साथ ही मिले गहरे जख्म, जानें इस साल उत्तराखंड ने क्या खोया क्या पाया ?

Uttarakhand Year Ender 2025 : साल 2025 विदा होने वाला है और नए साल का आगाज होने वाला है। इस साल जहां एक ओर उत्तराखंड ने 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया तो वहीं दूसरी ओर धराली और थराली जैसी आपदाएं कभी ना भरने वाली जख्म दे दिए।
Table of Contents
साल 2025 में कई उपलब्धियों के साथ ही मिले गहरे जख्म
साल 2025 में उत्तराखंड ने कई उपलब्धियां हासिंल की। राज्य स्थापना के 25 सालों का जश्न भई मनाया। लेकिन व आपदाओं ने उत्तराखंड को इस बार कभी ना भरने वाले जख्म भी दिए। धराली, थराली और हर्षिल की आपदाओं के कारण कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। तो वहीं 50 से भी ज्यादा जिंदगियां मिट्टी में दफन हो गईं।
इस साल उत्तराखंड ने क्या खोया क्या पाया ?
जहां 2025 में Uttarakhand में आपदाओं के कारण कभी ना भरने वाले जख्म पाए। तो वहीं पेपर लीक जैसे घोटालों और पलायन जैसी समस्याओं का सामना किया। इसके साथ ही चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे महत्वपूर्ण कानून भी इस साल उत्तराखंड ने पाए। इसके साथ ही कई गेम चेंजर योजनाएं भी इस साल लागू की गईं।

समान नागरिक संहिता (UCC) देश के लिए बना मिसाल
उत्तराखंड में इस साल समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू किया गया। जो कि पूरे देश के लिए मिसाल बन गया है। देश के अन्य राज्य इसे उद्धाहरण की तरह ले रहे हैं। ये कानून विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे निजी मामलों में सभी धर्मों और समुदायों के लिए समान नियम तय करता है, जिससे महिलाओं को बराबरी का अधिकार और न्याय मिलता है। UCC को संविधान में निहित ‘एक राष्ट्र, समान कानून’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है

रजत जयंती से लेकर रिकॉर्ड चारधाम यात्रा
साल 2025 में Uttarakhand राज्य के स्थापना के 25 साल पूरे हो गए हैं। जिसके उपलक्ष्य में सरकार ने रजत जयंती समारोह मनाया। इसके तहत गांव, तहसील स्तर तक कई कार्यक्रम किए गए। इसके साथ ही इस साल चारधाम यात्रा ने भी पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस साल 48.32 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए। प्रदेश के इतिहास में पहली बार राज्य ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया।

आपदाएं दे गई कभी ना भरने वाले जख्म
साल 2025 में आपदाओं ने Uttarakhand को कभी ना भरने वाले जख्म दिए। इस साल 2013 के बाद पहली बार उत्तराखंड में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। धराली में जहां बादल फटने से हुई इस भीषण आपदा में 60 से ज्यादा लोगों मिट्टी में जिंदा दफन हो गए। तो वहीं चमोली के थराली पौड़ी के सैंजी गांव में छह लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 44 परिवार बेघर हो गए।
उत्तरकाशी में की स्थानों पर आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ और कई लोगों को अपनी जान भी इसमें गंवानी पड़ी। इस साल प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक ऐसा कोई जिला नहीं रहा जो आपदा की मार से अछूता रहा हो। देहरादून में अतिवृष्टि से 13 की मौत जबकि लगभग 15 से 16 लोग लापता हो गए।

मानव वन्य जीव संघर्ष में इस साल हुी सबसे ज्यादा मौतें
उत्तराखंड में साल 2025 मानव वन्यजीव संघर्ष के हिसाब से बेहद ही खराब रहा। इस साल गुलदार, बाघ के अलावा भालू ने भी आतंक मचाया। इस साल मानव वन्यजीव संघर्ष ने सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस साल जंगली जानवरों के आतंक के कारण 68 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं बात करें पिछले 25 सालों की तो 1264 से ज्यादा लोगों को जंगली जानवरों ने मौत के घाट उतारा है।
big news
बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने गंभीर रूप से बीमार हैं या लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला लिया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
उत्तराखंड में गंभीर रूप से बीमार और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची प्राप्त होने के बाद चिकित्सा बोर्ड और विभागीय समिति की सिफारिश के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन तबादलों के दौरान विभाग में बड़ी संख्या में बीमार शिक्षकों की सूची होने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
एक सप्ताह के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्कूलों और कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों व अधिकारियों का पूरा ब्यौरा भी मांगा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर ये जानकारी शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए। जानकारी के अनुसार कई शिक्षक अपनी मूल तैनाती से हटकर अन्य स्कूलों या दफ्तरों में जुड़े हुए हैं, जबकि कुछ अन्य विभागों में भी काम कर रहे हैं।
big news
बाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Bazpur News : टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला, यात्रियों में हड़कंप
Bazpur News : उधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग से ऐसा मंजर सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। यहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में कुछ आराजक तत्वों ने रोडवेज की बस पर पत्थरबाजी कर दी। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में चलती रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला
टनकपुर से हरिद्वार को निकल रही रोडवेज बस कुछ अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। चलती बस के डंडों से शीशे तोड़ दिए। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तेजी से चलाकर बाजपुर दोराहा चौकी में ला खड़ा किया। बस में सवारी यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज की बस
मिली जानकारी के मुताबिक घटना उधम सिंह नगर के गदरपुर ओर केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास की है। बुधवार देर शाम रोडवेज की बस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया बस में पत्थरबाजी के कारण चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब बस गदरपुर से केलाखेड़ा के बीच नेशनल हाईवे पर निकल रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने डंडे मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। जिसमें चालक घायल हो गया।

ओवरटेक को लेकर हुई थी बहस
चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सीधे बस दोराहा चौकी पर रोकी। बस में सवार यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी का कहना है चालक के द्वारा तहरीर दी गई जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तहरीर में बताया गया कि कुछ अज्ञात युवकों से ओवरटेक को लेकर उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बस के ऊपर हमला कर दिया। हमले के कारण बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लते हुए जांच की जा रही है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
big news
खटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव

Khatima News : खटीमा में बाघ का आतंक, मवेशियों को चराने गई बुजुर्ग को बनाया शिकार
Khatima News : खटीमा में एक बार फिर बाघ का आतंक देखने को मिला है। खटीमा के सुरई वन रेंज में बाघ ने 71 वर्षीय बुजुर्ग को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
खटीमा में बाघ ने बुजुर्ग को बनाया निवाला
खटीमा में सुरई वन रेंज में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक 71वर्षीय गोपुली देवी हर रोज की तरह अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने घसीटकर झाड़ी के अंदर ले गया।
मवेशी चराने के लिए जंगल गई थी बुजुर्ग महिला
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी साथ मौजूद चरवाहों ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने बुजुर्ग का शव जंगल के बीच झाड़ियों से बरामद किया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीओ ने दिए इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश
खटीमा उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा और सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृत महिला के परिजनों को वन विभाग के नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंम मच गया है।
Cricket17 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
Dehradun18 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
Cricket12 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
Cricket18 hours agoRAP vs KAR Dream11 prediction Match 10 PSL 11 : कौन जीतेगा आज का महामुकाबला?
big news17 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
big news11 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Haridwar17 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Kedarnath10 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप





































