Uttarakhand
ब्रेकिंग: जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर उत्तराखंड सरकार की आई रिपोर्ट, प्रभावितों को विस्थापित करने की दी सलाह।
देहरादून – जोशीमठ संकट को लेकर उत्तराखंड सरकार की 8 सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट आई।

प्रभावित लोगों को तत्काल विस्थापित करने की सलाह दी गई।
जिन इमारतों को नुकसान पहुंचा उन्हें गिराकर उसका मलबा हटाने की सलाह।
जेपी कॉलोनी से मारवाड़ी ब्रिज तक सैंपल इकट्ठे किये गए क्योंकि यहीं तक पानी का फ्लो थाजोशीमठ भूधंसाव मामले में उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे।
दीर्घकालिक उपायों के तहत जोशीमठ की जियो टेक्निकल, जियो फिजिकल, हाइड्रोलाजिकल जैसे अध्ययन होंगे।
मंगलवार को जोशीमठ का दौरा कर सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस संबंध में मुख्यमंत्री से जानकारी ले चुके हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय इस विषय पर उच्च स्तरीय बैठक कर चुका है।
Dehradun
VIKASNAGAR NEWS: मंडी चौक में भीषण आग, दो दुकानों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका
विकासनगर मंडी चौक में दो दुकानों में धधकी आग, लाखों का सामान जल कर ख़ाक
VIKASNAGAR NEWS: देहरादून जिले के विकासनगर स्थित मंडी चौक में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
मुख्य बिंदु
विकासनगर मंडी चौक में दुकानों में धधकी आग
दरअसल, दुकानों के मालिक नितिन धीमान सुबह दुकान खोलने के बाद बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान, वापस लौटने पर उन्होंने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा। जब तक वो स्थिति को समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। परिणामस्वरूप, दोनों सटी हुई दुकानों को भारी नुकसान हुआ और लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही डाकपत्थर से दो और सेलाकुई से एक फायर ब्रिगेड वाहन बुलाया गया। इसके बाद, स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पढ़ें ये भी – बड़ी खबर : उत्तराखंड में अब जंगलों की आग आपदा होगी घोषित, हर जिले में तैनात किए जाएंगे नोडल अधिकारी
हरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Tehri Garhwal
TEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में हंगामा, रिजल्ट गड़बड़ी पर छात्रों का 5 घंटे घेराव, आंदोलन की चेतावनी

TEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन विवि. पर परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप, छात्रों ने किया ने किया विरोध प्रदर्शन
TEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में सोमवार 7 अप्रैल को परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में आक्रोश देखने को मिला। छात्र नेताओं और छात्र संघ प्रतिनिधियों ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाति नेगी के कार्यालय का करीब 5 घंटे तक घेराव किया और जमकर हंगामा किया।
मुख्य बिंदु
विश्वविद्यालय पर परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप
छात्रों का आरोप है कि बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई छात्रों की ऑनलाइन अंकतालिका में शून्य अंक दिखाए जा रहे हैं, कई छात्रों का रिजल्ट ही पोर्टल पर नहीं दिख रहा और कई विद्यार्थियों की फीस जमा होने के बावजूद समर्थ पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रही है।
यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी संस्थानों में छात्र परेशान
छात्र नेताओं ने बताया कि यह समस्या राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर देहरादून, शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय डोईवाला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के छात्रों में भी सामने आई है।
पढ़ें ये भी_ SDSUV में अव्यवस्थाओं से छात्रों में आक्रोश , दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
छात्रों में आक्रोश किया विरोध प्रदर्शन
छात्र नेता आदर्श राठौर ने कहा कि छात्र लगातार कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिल रहा। मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा है और लिखित समाधान देने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद छात्रों ने फिलहाल आंदोलन समाप्त कर दिया है।
समस्या का निवारण न करने पर आन्दोलन की चेतावनी
हालांकि छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आदर्श राठौर, अंशुल चंद्रा, केशव बिजलवाण, मणिका, मंजीत शाह, साक्षी राणा, युवराज सिंह शाह और जीशान खान सहित कई छात्र मौजूद रहे।
पढ़ें ये भी_ श्रीदेव सुमन में निकली शिक्षकों की भर्ती, 14 फरवरी तक ऑनलाइन और 28 फरवरी तक ऑफलाइन जमा कर सकते है आवेदन।
Haridwar
HARIDWAR NEWS: लोहे के पुल पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: पुल पर चढ़े युवक का पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
HARIDWAR NEWS: हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक गंगा पर बने लोहे के पुल पर चढ़ गया। हालांकि, पुलिस और जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से करीब ढाई घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मुख्य बिंदु
पुल पर चढ़ा युवक, लोगों में दहशत
दरअसल, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ललतारव क्षेत्र के पास स्थित पुल पर अचानक चढ़ गया। पहले लोगों को लगा कि वो खुद ही नीचे उतर जाएगा, लेकिन इसके विपरीत वह पुल के ऊपरी हिस्से पर बैठ गया और कभी लेटने तो कभी इधर-उधर घूमने लगा। इस दौरान नीचे खड़े लोग लगातार उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे, मगर युवक किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं दिखा।
पढ़ें ये भी – RAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
पुलिस और जल पुलिस ने संभाली स्थिति
इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। साथ ही, एहतियातन जल पुलिस को भी तैनात किया गया और पुल के नीचे जाल बिछाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी खुद पुल पर चढ़े और काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहे।
मानसिक स्थिति ठीक नहीं, अस्पताल में भर्ती
फिलहाल, पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। इसलिए उसे एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक कहां का रहने वाला है और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
पढ़ें ये भी – हरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
Cricket5 hours agoRR vs MI Dream11 Team Match 13 IPL 2026
Dehradun23 hours agoDEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Uttarakhand22 hours agoWEST BENGAL: पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की हुंकार, CM धामी बोले—कमल खिलेगा तो आएगा सुशासन
Tehri Garhwal4 hours agoTEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में हंगामा, रिजल्ट गड़बड़ी पर छात्रों का 5 घंटे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Cricket52 minutes agoSCO vs OMAN Dream11 Team Match 95
Haridwar5 hours agoHARIDWAR NEWS: लोहे के पुल पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Cricket4 hours agoSL-A vs NZ-A Dream 11 Prediction 2nd ODI 2026 : फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Dehradun48 minutes agoVIKASNAGAR NEWS: मंडी चौक में भीषण आग, दो दुकानों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका
































