Breakingnews
मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं एवं हेल्पलाइन 1905 पर स्वयं वार्ता कर परखी व्यवस्थायें।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में निस्तारण के निर्देश दिये हैं। यह पोर्टल औपचारिक नहीं बल्कि जन समस्याओं के समाधान का कारगर माध्यम बने, सभी विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने प्रत्येक 15 दिन में हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की शासन स्तर पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री प्रति सप्ताह सभी जनपदों के कुछ शिकायतकर्ताओं से भी वार्ता कर शिकायतों के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ सभी प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सचिव शैलेश बगोली एवं अपर सचिव जगदीश काण्डपाल द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इससे सम्बन्धित व्यवस्थाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 आम जन की सुविधा तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। लोगों की संतुष्टि के लिये यदि इसमें कुछ सुधार की जरूरत हो तो वह भी की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में ऊधमसिंह नगर के शिकायतकर्ता सुनील तथा रूद्रप्रयाग के वीरेन्द्र सिंह से वार्ता कर जानकारी भी प्राप्त की यही नहीं मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1905 पर फोन कर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी और अधिक प्रशिक्षित किये जाने की भी जरूरत बतायी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समस्या का समाधान माना जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि आगामी 10 दिनों में लम्बित समस्याओं के समाधान का प्रयास किये जाएं। उन्होंने यह व्यवस्था बनाने को भी कहा कि शिकायतकर्ता को उनकी शिकायतों पर की गई कार्यवाही की भी जानकारी समय पर उन्हें उपलब्ध करायी जाय।
उन्होंने कहा कि इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को हो यह भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने जन समस्याओं का समाधान ई ऑफिस के माध्यम से किये जाने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री ने सभी सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों से भी नियमित रूप से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करने को कहा। इससे लोगों में शिकायतों के प्रति संतुष्टि का स्तर बढ़ेगा तथा उन्हें तथ्यों की सही जानकारी भी प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया के तहत बेहतर तथा औसत कार्य करने वाले विभागों के चिन्हीकरण के भी निर्देश दिये ताकि इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की वस्तुस्थिति भी सामने आ सके।
Breakingnews
दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….

देहरादून….कैंट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन MH12XT 3245 स्कार्पियो एन को चेकिंग हेतु रोका गया। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक द्वारा अपना नाम सतीश भाई पुत्र स्व० हरगोविंद भाई, निवासी तालुका विसनागर, जिला मेहसाणा, गुजरात, उम्र 51 वर्ष तथा उसके साथ वाहन में बैठे 02 अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्व० बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात व सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरात बताया। वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की बात बतायी गयी, जिसे उनके द्वारा गाड़ी की बीच व पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छुपा कर रखना बताया गया।
वाहन में काफी अधिक मात्रा में कैश होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए उनके माध्यम से आयकर विभाग को सूचित किया गया, सूचना पर तत्काल क्षेत्रधिकारी नगर व आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बने सीक्रेट केबिन से काफी अधिक मात्रा में नगद धनराशि प्राप्त हुई, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए कब्जे में लिया गया।
दौराने पूछताछ में बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मौके पर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में जानकारी की गई तो वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उक्त धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जिसे उसे उनके साथ वाहन में बैठे जसवंत को देना था।
बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम द्वारा तीनो व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान अंकित किये जा रहे है। साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आंकलन किया जा रहा है। उक्त प्रकरण में आयकर विभाग द्वारा ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज किया गया है।
Breakingnews
बड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा

Tehri Cloud Burst : टिहरी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जौनपुर में बादल फटा है। जहां बादल फटने से दुकानों को नुकसान हुआ है।
Table of Contents
धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल
टिहरी जिले के धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद ये घटना हुई है।

धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटा है। जिस कारण दुकानों में मलबा आ गया है। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Breakingnews
टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज, ज्योति रौतेला के खिलाफ भी हुआ केस

Dehradun News : परेड ग्राउण्ड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर स्वयं के आत्मदाह की धमकी देने व सरकारी कार्यों में बाधा डालने पर उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Table of Contents
टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज
देहरादून में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने 11 मई को परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी करीब 59 घंटे तक टंकी पर डटे रहे। इस आंदोलन में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी शामिल रहीं।
ज्योति रौतेला के खिलाफ भी हुआ केस
करीब दो दिन तक चले प्रदर्शन के बाद 13 मई को प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाने और समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी टंकी से नीचे उतर आए। हालांकि, अगले ही दिन डालनवाला कोतवाली में आंदोलन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ज्योति रौतेला के खिलाफ इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक ज्योति रौतेला के साथ पानी की टंकी में चढ़े उनके 4 अन्य साथियों व अन्य प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम कर लोगो के आवागमन, पेयजल व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यो में अवरोध उत्पन्न करने, लोक सेवक के आदेशों की अवज्ञा करने और अपने पास ज्वलनशील पदार्थ को लेकर उसे स्वयं के ऊपर डालकर आत्मदाह के प्रयास की धमकी देने, लोक शान्ति भंग कर लोक सम्पत्ति का सदोष अवरोध कर जनमानस को असुविधा पहुृंचाने के संबंध में दिनांक 13/05/2026 को कोतवाली डालनवाला में ज्योति रौतेला व उनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 126(2)/221/223/226/292/329(3) BNS व 23 पैट्रोलियम अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
Cricket10 hours agoPBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Breakingnews11 hours agoदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….
Uttarakhand8 hours agoपिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
Dehradun7 hours agoNO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
Cricket10 hours agoDC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand9 hours agoDehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..
Uttarakhand5 hours agoनानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…





































