Bageshwar
सीएम धामी का 501 संतरों के दानों से तैयार की गई माला से महिलाओ ने किया स्वागत, आत्म निर्भर भारत का दिया सन्देश।

बागेश्वर – केदारेश्वर मैदान कपकोट में मंगलवार को चेली ब्वारयूं कौतिक (मातृ शक्ति उत्सव) मनाया गया। बड़ी तादाद में महिलाओं द्वारा उत्सव में प्रतिभाग किया गया। जनपद के विकास में योगदान देने वाली जिले की करीब 10 स्वयं सहायता समूहों ने पहाड़ी उत्पादों के स्टाल लगाकर आत्म निर्भर भारत का संदेश दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों की रंगारग प्रस्तुति और छोलिया दल भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि के तौर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 99.76 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए।

उत्सव में महिला,पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और धरोहर जानने का अवसर चेली ब्वारयूं कौतिक (मातृशक्ति उत्सव) में देखने को मिला। वहीं उत्सव के जरिये स्थानीय उत्पादों व हस्तकला को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना भी विशेष रहा। मातृ शक्ति उत्सव में महिला शिल्पकार, माउंटेनिंग, लाइव रीवर क्रासिंग, एमटीबी, एटीवी, ताइक्वांडो, एडवेंचर, महिला छोलिया नृत्य आदि महिला शक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ ही जनपद के दानपुर, कमस्यार, खरेही आदि पट्टियों की संस्कृति व परिधानों को भी बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत नामतीचेटाबगड़ महिलाओं द्वारा 501 संतरों के दानों से तैयार की गई माला से किया गया जो सभी के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने मातृशक्ति के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं संचालित की हैं जिसके माध्यम से आज महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। कहा कार्यक्रम में “सशक्त मातृशक्ति-सशक्त उत्तराखण्ड” के तहत नारीशक्ति का पूजन एवं शहीदों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया। हम मातृशक्ति के कल्याण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने चेली ब्वारयूं कौतिक (मातृ शक्ति उत्सव) में बड़ी संख्या में आयी मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को बधाई दी।
Breakingnews
बागेश्वर में बड़ा हादसा! सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा, तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब सात वर्षीय एक बच्चा सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया।
Table of Contents
बागेश्वर में सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि राकेश नाम का करीब सात साल का बच्चा शिवालय के समीप सरयू नदी में बह गया।
तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें
सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमें नदी और आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और अभियान लगातार जारी है।

विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रशासन ने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Bageshwar
उत्तराखंड में सनसनी!, स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
बागेश्वर में प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या
बागेश्वर के भटकोला में 55 वर्षीय दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोज की तरह अपने विद्यालय के लिए निकले थे। वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा करने के बाद वह पैदल स्कूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद विद्यालय के कर्मचारी नवल किशोर ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।
स्कूल के क्लर्क ने ही वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रधानाचार्य पर लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही सड़क पर गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी कपकोट के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी नवल किशोर सोराड़ी को बागेश्वर रोड स्थित करालागांव यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
Bageshwar
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश

Bageshwar News : उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते आज बागेश्वर जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों यानी 1 और 2 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बागेश्वर जिले में एहतियातन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
1 और 2 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना
बारिश के साथ ही अगले दो दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
Cricket24 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction 2026: 1st T20I ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड आंकड़े
Breakingnews1 hour agoउत्तराखंड में फिर से पेपर लीक !, UTU ने रद्द किए दो एग्जाम, व्हाट्सएप और पोर्टल पर प्रश्नपत्र शेयर करने के आरोप
Ramnagar23 hours agoदिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Breakingnews21 hours agoदेहरादून में नर्सिंग भर्ती आंदोलन में महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, मौके पर मची अफरा-तफरी
Tehri Garhwal22 hours agoबड़ी खबर : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
Cricket8 hours agoLNS-W vs MO-W Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips | The Hundred 2026
Cricket3 hours agoLNS vs MSG Dream11 Prediction Today: Match 3, The Hundred Men’s 2026
uttarakhand weather11 minutes agoउत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम मार्गों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, देखें लेटेस्ट अपडेट





































