Haridwar
अखिल भारतीय गोष्ठी का सीएम धामी ने किया शुभारम्भं, कहा संस्कृत समस्त मानव जाति की भाषा

हरिद्वार – संस्कृत भारती की अखिल भारतीय गोष्ठी दिनांक 15 सितम्बर 2024 को श्री व्यास मन्दिर हरिपुर कलां हरिद्वार में आरम्भ हुई। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्दसरस्वती महाराज (परमाध्यक्ष, परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश), कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो० गोपबन्धु मित्र (अखिलभारतीय अध्यक्ष संस्कृत भारती), विशिष्ट अतिथि के श्रीनिवास प्रभु (अध्यक्ष श्रीकाशीमठ संस्थान न्यास, वाराणसी), जानकी त्रिपाठी (प्रान्त अध्यक्ष संस्कृत भारती उत्तराज्यल) दिनेश कामत संस्कृत भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री, प्रो० वाचस्पति मिश्र, डॉ. अंकित वर्मा आदि की मौजूद रहे। सभी अतिथियों का रुद्राक्ष माला, गंगाजली, वस्त्रपट. वेदव्यास एवं अंजनी की मूर्ति द्वारा पारम्परिक रूप से स्वागत किया गया।

संस्कृत भारती के अखिलभारतीय संगठन मंत्री दिनेश कामत ने कहा कि दो व्यक्तियों से आरम्भ होकर संस्कृत भारती संगठन आज 26 देशों में संस्कृत का कार्य कर रही हैं। संस्कृत भारती सरल संस्कृत में बातचीत सीखने के साथ ही साथ सरल संस्कृत पुस्तक लेखन, मुक्त स्वाधवाय केन्द्र, दस दिवसीय शिविर संचालन, बाल केन्द्र, गीता शिक्षण केन्द्र, संस्कृत सप्ताह, मिलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन खण्ड़स्तर, जनपदस्तर, राज्यस्तर, पर कर रही है। लोकसभा एवं राज्यसभा में नवनिर्वाचित सांसद सदस्यों के द्वारा संस्कृत में शपथ लेने के लिए उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। उत्तराखण्ड राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत है तथा उत्तराखण्ड में विद्यालयी शिक्षा में संस्कृत अनिवार्य हो। नवशिक्षा नीति के अन्तर्गत कक्षा 3 से कक्षा 12 तक भारतीय ज्ञान परम्परा के तहत संस्कृत भाषा एक विषय के रूप में अनिवार्यतः पढ़ाई जाए। उन्होने कहा कि जो संस्कृत को नहीं जानता वह भारत को कैसे जान सकता है। उन्होंने सभी को संस्कृत में बोलने व कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्दसरस्वती ने कहा कि संस्कृत भारती ने आज देश से लेकर विदेश तक संस्कृत बोलने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आने वाला युग संस्कृत का होगा ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समस्त भारत से आए हुए प्रतिनिधियों का उत्तराखण्ड सरकार की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज भी संस्कृत अभिव्यक्ति मात्र नहीं बल्कि संस्कृत समस्त मानव जाति की भाषा है संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी है। अनादि काल से आज तक संस्कृत हमारी ज्ञानमयी भाषा रही है। वैश्विक संदर्भ के प्रमाण में उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रह नक्षत्र की काल गणना और औषधियों के लिए में संस्कृत ग्रन्थों का प्रमाण दिया जा रहा है। संस्कृत भाषा के वर्णोंउच्चारण की वैज्ञानिकता को समझाते हुए उन्होंने बताया कि संस्कृत के उच्चारण में कोई भी वर्ण विलुप्त नहीं होता हैं, जबकि अंग्रेजी भाषा ऐसा नही होता है। साथ ही कहा की संस्कृत पूर्ण रूप से विशुद्ध वैज्ञानिक भाषा है।

उन्होंने संस्कृत व्याकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि संस्कृत भाषा में वाक्य में शब्दों को आगे पीछे रखने पर भी उसके अर्थ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है जबकि अन्य भाषाओं के अर्थ में भिन्नता आती है। उन्होंने कहा कि संस्कृत में एक अक्षर में श्लोक रचने क्षमता है। ऐसा सामर्थ्य विश्व की किसी भी अन्य भाषा में नहीं है। मुख्यमंत्री ने इस बार ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण विधानसभा में आयोजित संस्कृत संभाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हम संस्कृत सर्वधन के लिए प्रयास कर रहे है। संस्कृत भारती उत्तराञ्चल के न्यासी प्रो० प्रेमचन्द शास्त्री ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रकट किया।
प्रान्त संपर्क प्रमुख डॉ. प्रकाश पन्त ने उत्तराखण्ड स्थान परिचय कराते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में 12वीं शताब्दी से संस्कृत लेखन परम्परा के प्रमाण मिलते है। राजा ललितसूर देव के लेख का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन पर्वताकार राज्य की राजभाषा भी संस्कृत थी। आज भी उत्तराखण्ड में दो संस्कृत ग्राम भन्तोला (बागेश्वर) तथा किमोठा (चमोली) है।
डॉ. भारती कनौजिया के शान्ति पाठ किया। मंच संचालन प्रान्त मंत्री गिरीश तिवारी ने किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेशचन्द्र शास्त्री,संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार, संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉ. आनन्द भारद्वाज, प्रो० लक्ष्मी निवास पाण्डेय, दत्तात्रेय ब्रजल्ली, हुलास चन्द्र, डॉ. संजीव, डॉ. सचिन कठाले , देवेंद्र पण्ड्या,भारत के सभी राज्यों से संस्कृत भारती के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Haridwar
पिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार, रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म

Haridwar News : हरिद्वार के पिरान कलियर में मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के वक्त बच्ची की मां लंगर लेने गई थी, जबकि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।
Table of Contents
पिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार
हरिद्वार जिले के पिरान कलियर से मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिवार के साथ रैन बसेरे के पास रह रही थी। घटना के वक्त उसकी मां लंगर लेने गई हुई थी और बच्ची वहां अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर बच्ची को अपना निशाना बनाया।
रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नवनियुक्त सीओ देवदत्त जोशी और कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में नजर आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें गठित कर अलग-अलग पहलुओं पर पड़ताल शुरू की है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बिल्केश्वर रोड के पास हुई इस कार्रवाई में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली आरोपी के दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर उसका एक साथी अंधेरे में फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह खड़खड़ी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के गले से चेन झपट ली थी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा की टीम को बिल्केश्वर रोड के आसपास संदिग्ध बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली।
दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों की ओर से दोबारा गोली चलाए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया, जबकि घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद होने की बात कही है। प्रारंभिक जांच में उसके चेन स्नेचिंग की अन्य वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। आरोपी कथित तौर पर पुलिस से माफी की गुहार लगाते हुए अपनी गलती स्वीकार करता नजर आया। पुलिस उससे चेन स्नेचिंग की अन्य घटनाओं और फरार साथी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
big news
हरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत

Haridwar News : हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर भैंसली वाला गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मिट्टी से लदे डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Table of Contents
हरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा
हरिद्वार के लक्सर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले का एक परिवार स्कॉर्पियो से लक्सर की श्रीराम कॉलोनी में रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। परिवार के कुल सात लोग कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही स्कॉर्पियो भैंसली वाला गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुरकाजी और लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार, स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। दुर्घटना में 50 वर्षीय आदेश, उनकी बहनें 35 वर्षीय निशा और 37 वर्षीय राखी तथा आदेश की 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
वहीं, आदेश की पत्नी, उनकी बुजुर्ग मां और छह वर्षीय बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

डंपर चालक हादसे के बाद से फरार
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।
तेज रफ्तार डंपरों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर मिट्टी खनन से जुड़े डंपर लगातार आवाजाही करते हैं और कई वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। ग्रामीणों का ये भी कहनाहै कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन की जांच कराने, डंपरों की गति और संचालन पर निगरानी बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है।
Ramnagar23 hours agoरामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, अध्यक्ष पद की फिर होगी वोटों की गिनती
uttarakhand weather22 hours agoइस बार गुलाबी ठंड का इंतजार छोड़िए, उत्तराखंड में अक्टूबर में ही पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
Haridwar18 hours agoपिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार, रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म
uttarakhand weather16 minutes agoउत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज







































